शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष और ग्रह गोचर पर आधारित है। इस भविष्यवाणी में आपको विभिन्न ग्रहों की चाल, उनके गोचर और उनकी स्थितियों के कारण शेयर बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव की वजह से आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में पूर्ण रूप से बताने का प्रयास किया गया है क्योंकि वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत सभी ग्रह किसी न किसी बाजार पर विशेष रूप से प्रभाव डालते हैं इसलिए उनकी स्थिति में परिवर्तन शेयर बाजार में भी परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है।

एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषियों ने उन सभी लोगों की मदद के लिए यह लेख तैयार किया है, जो शेयर बाजार से जुड़े हैं और शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा धन कमाना चाहते हैं। इस भविष्यवाणी की मदद से आपको पहले से ही अनुमान लग सकता है कि कब बाजार में उतार-चढ़ाव आएगा, कब बाजार में मंदी की संभावना होगी और कब तेजी आएगी, कब आपको बाजार से निकलना है और कब आप खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में किस तरह के शेयर कब ऊंचाई पकड़ेंगे और कब धड़ाम से नीचे गिरेंगे, यह सब कुछ आप पहले से ही जानकर शेयर बाजार से जुड़े अपने निवेश को सही स्थिति में लगा सकते हैं और इससे आपको अपने निवेश पर अधिक लाभ भी मिल सकता है तथा आप अपनी इच्छा अनुसार निवेश करने में सफल हो सकते हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 को जानने से पहले लिए यह जानने का प्रयास करते हैं कि वर्ष 2024 के दौरान कौन-कौन से ग्रह कब राशि एवं अवस्था परिवर्तन करेंगे।
विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानेंअपना भविष्य।
बृहस्पति (गुरु)
- 1 मई 2024 को बृहस्पति अपने मित्र राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
- इसके बाद वह 3 मई 2024 को अस्त अवस्था में आ जाएंगे।
- लगभग 1 महीने बाद 3 जून 2024 को बृहस्पति अस्त अवस्था से उदित अवस्था में आ जाएंगे।
- 9 अक्टूबर 2024 को बृहस्पति अपनी वक्री चाल आरंभ कर देंगे जो वर्ष के अंत तक जारी रहेगी।
- इसके बाद 4 फरवरी 2025 को बृहस्पति वक्री से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
शनि
- इस पूरे वर्ष शनि महाराज कुंभ राशि में बने रहेंगे।
- वर्ष की शुरुआत में 11 फरवरी 2024 को शनि अस्त अवस्था में आ जाएंगे।
- उसके बाद 18 मार्च 2024 को अपनी अस्त अवस्था को छोड़कर उदित अवस्था में आ जाएंगे।
- 29 जून 2024 को शनि वक्री चाल प्रारंभ कर देंगे।
- शनि की यह वक्री चाल 15 नवंबर 2024 को समाप्त होगी, जब वह मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
राहु
- इस पूरे साल राहु मीन राशि में गोचर करेंगे और कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
केतु
- राहु की ही भांति केतु भी इस वर्ष कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे और पूरे वर्ष कन्या राशि में बने रहेंगे।
मंगल
- वर्ष 2024 की शुरुआत में मंगल अस्त अवस्था में होंगे और 16 जनवरी 2024 को अस्त अवस्था से निकलकर उदित अवस्था में आ जाएंगे।
- 5 फरवरी 2024 को मंगल का गोचर मकर राशि में होगा।
- इसके बाद 15 मार्च 2024 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
- मीन राशि में मंगल का गोचर 23 अप्रैल 2024 को होगा।
- मंगल अपनी मेष राशि में 1 जून 2024 को गोचर करेंगे।
- वृषभ राशि में मंगल का गोचर 12 जुलाई 2024 को होगा।
- मंगल 26 अगस्त 2024 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
- इसके बाद 20 अक्टूबर 2024 को मंगल का गोचर कर्क राशि में होगा।
- 7 दिसंबर 2024 को मंगल वक्री चाल आरंभ कर देंगे।
- यह वक्री चाल साल के अंत तक जारी रहेगी और अगले वर्ष यानी 24 फरवरी 2025 को मंगल अपनी मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
शुक्र
- वर्ष 2024 की शुरुआत में 18 जनवरी 2024 को शुक्र का गोचर धनु राशि में होगा।
- इसके बाद 12 फरवरी 2024 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
- कुंभ राशि में शुक्र का गोचर 7 मार्च 2024 को होगा।
- इसी महीने की अंतिम तारीख यानी 31 मार्च 2024 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
- मेष राशि में शुक्र का गोचर 24 अप्रैल 2024 को होगा।
- 28 अप्रैल 2024 को शुक्र अस्त होंगे।
- वृषभ राशि में शुक्र का गोचर 19 मई 2024 को होगा।
- 12 जून 2024 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
- इसके बाद 7 जुलाई 2024 को कर्क राशि में शुक्र पहुंचेंगे।
- इसके बाद 11 जुलाई 2024 को शुक्र अस्त अवस्था से बाहर निकलकर उदित अवस्था में आ जाएंगे।
- सिंह राशि में शुक्र का गोचर 31 जुलाई 2024 को होगा।
- फिर कन्या राशि में 25 अगस्त 2024 को प्रवेश करेंगे।
- अपनी तुला राशि में शुक्र का गोचर 18 सितंबर 2024 को होगा।
- वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर 13 अक्टूबर 2024 को होगा।
- 7 नवंबर 2024 को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
- इसके बाद 2 दिसंबर 2024 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
- फिर साल के अंत में यानी 28 दिसंबर 2024 को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
बुध
- साल 2024 की शुरुआत में बुध वक्री अवस्था में होंगे और 2 जनवरी 2024 को मार्गी हो जाएंगे।
- साल के पहले महीने यानी की जनवरी में 7 जनवरी 2024 को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
- इसके बाद 1 फरवरी 2024 को मकर राशि में बुध का प्रवेश होगा।
- 8 फरवरी 2024 को बुध अस्त हो जाएंगे।
- कुंभ राशि में बुध का गोचर 20 फरवरी 2024 को होगा।
- फिर 7 मार्च 2024 को बुध मीन राशि में आ जाएंगे।
- 15 मार्च 2024 को बुध उदित हो जाएंगे।
- मेष राशि में बुध का गोचर 26 मार्च 2024 को होगा।
- 2 अप्रैल 2024 से बुध अपनी वक्री चाल शुरू करेंगे।
- 4 अप्रैल 2024 को बुध अस्त होंगे।
- बुध वक्री अवस्था में 9 अप्रैल 2024 को फिर से मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
- 19 अप्रैल 2024 को बुध उदय होंगे।
- 25 अप्रैल 2024 को बुध मार्गी हो जाएंगे।
- 10 मई 2024 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।
- शुक्र की राशि वृषभ में बुध का गोचर 31 मई 2024 को होगा।
- 2 जून 2024 को बुध अस्त होंगे।
- अपनी मिथुन राशि में बुध 14 जून 2024 को प्रवेश करेंगे।
- 27 जून 2024 को बुद्ध उदय होंगे।
- कर्क राशि में बुध का गोचर 29 जून 2024 को होगा।
- इसके बाद 19 जुलाई 2024 को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
- 5 अगस्त 2024 को बुध वक्री हो जाएंगे।
- 12 अगस्त 2024 से बुध अस्त होंगे।
- वक्री अवस्था में बुध का गोचर कर्क राशि में एक बार फिर से 22 अगस्त 2024 को होगा।
- 26 अगस्त 2024 को बुद्ध उदय होंगे।
- 29 अगस्त 2024 को बुध मार्गी होंगे।
- फिर 4 सितंबर 2024 को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
- 14 सितंबर 2024 को बुध अस्त होंगे।
- अपनी कन्या राशि में बुध का गोचर 23 सितंबर 2024 को होगा।
- 10 अक्टूबर 2024 को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
- 22 अक्टूबर 2024 को बुध का उदय होगा।
- 29 अक्टूबर 2024 को बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा।
- 26 नवंबर 2024 को बुद्ध एक बार फिर से वक्री अवस्था में आ जाएंगे।
- 30 नवंबर 2024 को बुध अस्त हो जाएंगे।
- 11 दिसंबर 2024 को बुद्ध उदित होंगे।
- 16 दिसंबर 2024 को बुध मार्गी हो जाएंगे।
कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024
अब हम आपको जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक के सभी महीनों के लिए सही व सटीक भविष्यवाणी से रूबरू कराएंगे, ताकि आप उचित समय पर निवेश करने के लिए तैयार रहें और विपरीत समय आने से पूर्व ही सचेत हो जाएं।
Read in English: Share Market Predictions 2024
जनवरी
साल 2024 के पहले महीने जनवरी महीने की बात करें तो इस महीने का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है। महीने के शुरुआती दिनों में सूर्य देव और मंगल महाराज धनु राशि में होंगे तो बुध महाराज वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही शुक्र महाराज भी वृश्चिक राशि में होंगे तथा देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में स्थित होंगे। शनि महाराज अपनी राशि कुंभ के होंगे और राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में उपस्थित होंगे। इसी महीने के मध्य में 15 जनवरी को सूर्य का गोचर मकर राशि में होगा। बुध का गोचर धनु राशि में 8 तारीख को होगा और उसके बाद शुक्र ग्रह भी धनु राशि में 19 तारीख को प्रवेश करेंगे। इस महीने पौष अमांत और पौष पूर्णिमांत शुभ वारी हैं तथा सूर्य की मकर संक्रांति क्रूरवारी हो रही है। इसके अतिरिक्त शनि केतु का षडाष्टक योग तथा मंगल जनवरी मास में तेजी के मुख्य कारक बनने वाले हैं। 14 तारीख तक तो बाजार में दोतरफा रुख देखने को मिलेगा लेकिन 15 तारीख से बाजार में एक तरफ तेजी होगी। यह तेजी मुख्य रूप से परफ्यूम, कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल कंपनी, पब्लिक सेक्टर, इस्पात उद्योग, सॉफ्टवेयर, आदि उद्योगों में दिखाई देगी। इस महीने एक 1, 12, 15, 19, 24, 26 और 29 तारीख को मंदी तथा 2, 5, 6, 7, 8, 13, 16, 17, 22, 23, 27, 28, 30 और 31 को तेजी रहने का अनुमान है।
फरवरी
फरवरी महीने की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है। महीने की शुरुआत में मकर राशि में सूर्य और धनु राशि के मंगल, बुध, शुक्र होंगे तथा मेष राशि में गुरु महाराज विराजमान होंगे। शनि महाराज कुंभ राशि में, राहु महाराज मीन राशि और केतु महाराज कन्या राशि में होंगे। इसके अतिरिक्त मेष राशि में हर्षल और मीन राशि में नेपच्यून तथा मकर राशि में प्लूटो होंगे। 14 तारीख को सूर्य कुंभ में प्रवेश करेंगे। इसी महीने 6 तारीख को मंगल मकर में गोचर करेंगे। 2 तारीख को बुध भी मकर में होंगे और उसके बाद 22 तारीख को कुंभ में चले जाएंगे। 12 तारीख को शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। इस महीने माघ अमांत शुभ वारी है तथा सूर्य की कुंभ संक्रांति और माघ पूर्णिमांत दोनों ही क्रूरवारी हो रहे हैं। यहां शनि और केतु का षडाष्टक योग भी बन रहा है। इन सभी ग्रह स्थितियों के कारण महीने की शुरुआत में तेजी का दौर रहेगा। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, 13 फरवरी से बाजार में तेजी बिना किसी रूकावट के एक तरफ चलेगी। 20 तारीख को बाजार में कुछ कमजोरी दिखाई देगी और वह कमजोर होता दिखेगा। 26 तारीख से बाजार घटबढ़ के साथ आगे चलेगा।
कुछ शेयर तेजी में और कुछ मंदी में होंगे। टाटा पावर, रिलायंस पावर, पावर ट्रांसमिशन एंड केबल इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल, रबर उद्योग, हैवी इंजीनियरिंग, टॉसको, पार्ट, बिर्सला इरेक्शन, चाय कॉफी, हैवी इंडस्ट्रीज, सीमेंट उद्योग, केमिकल इंडस्ट्री, ओएनजीसी, ओआईसी, वूलन, टेक्सटाइल में तेजी होने की संभावना बनेगी जबकि दूसरी तरफ परफ्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, बैंक, फाइनेंस कंपनी, वनस्पति उद्योग, सॉफ्टवेयर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, तंबाकू उद्योग, पेपर उद्योग, पब्लिक सेक्टर और फार्मा इंडस्ट्री में कुछ कमजोरी दिखाई दे सकती है। इस महीने की 2, 3, 7, 9, 26 तारीख को बाजार में मंदी होने की संभावना रहेगी जबकि 5, 6, 10, 13, 16, 17, 18, 20, 23, 24, 25, 28 तारीख को तेजी होने की संभावना रहने वाली है। इसके अतिरिक्त इस महीने 2, 3, 4 तारीख को शेयर बाजार में मुनाफा वसूली के योग भी बनेंगे।
मार्च
इस महीने फाल्गुन अमांत और फाल्गुन पूर्णिमांत तथा सूर्य की मीन संक्रांति तीनों ही शुभ वारी होने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। महीने की शुरुआत में सूर्य कुंभ राशि और बुध मीन राशि में होंगे। मंगल, प्लूटो और शुक्र मकर राशि में विद्यमान होंगे और 8 तारीख को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु मीन और केतु कन्या राशि में होंगे। इलेक्ट्रिकल गुड्स इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिकल, पावर, चाय कॉफी उद्योग, सीमेंट उद्योग, हीरा उद्योग, केमिकल, हैवी इंजीनियरिंग, फर्टिलाइजर, आयरन और स्टील इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में तेजी देखने को मिलेगी। इसके उलट परिवहन उद्योग, कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, कोल इंडस्ट्री में कमजोरी की स्थिति बनेगी। रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस पावर, टेल्को में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। टिस्को कमजोर हो सकता है। 10 तारीख से लेकर 16 तारीख के बीच मंगल, सूर्य और हर्षल से संबंधित शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिलेगी जिसमें केमिकल इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर, फार्मा सेक्टर, पावर सेक्टर और सीमेंट उद्योग शामिल हैं। इसके बाद बाजार में दोतरफा रुख के साथ कमजोर स्थिति दिखाई देने लगेगी। मार्च के महीने की 2, 5, 11, 21, 25, 28 और 30 तारीख को मंदी के योग बनेंगे तथा 2, 3, 6, 12, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30 और 31 तारीख को बाजार में तेजी होने की स्थिति बन रही है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
अप्रैल
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, अप्रैल के महीने में सूर्य मीन राशि में होंगे। मंगल और शनि कुंभ राशि में तथा बुद्ध मेष राशि में गुरु और हर्षल के साथ होंगे। राहु और नेपच्यून मीन राशि में तथा प्लूटो मकर राशि में होंगे। अप्रैल के महीने में चैत्र का अमांत शुभ वारी होगा तथा चैत्र पूर्णिमांत और सूर्य की मेष संक्रांति क्रूरवारी होगी। इस महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसी महीने 14 तारीख से सूर्य मीन राशि में और 24 तारीख से मंगल भी मीन राशि में जाएंगे। 10 तारीख से बुध वक्री होकर मीन में और 24 तारीख को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध, गुरु, केतु का षडाष्टक योग और मेष की संक्रांति क्रूरवारी होने के कारण इस महीने सूर्य मेष राशि में होने के कारण तेजी के कारक बनेंगे। महीने की शुरुआत में ही सीमेंट उद्योग, चाय कॉफी उद्योग, इस्पात उद्योग, केमिकल उद्योग, फर्टिलाइजर उद्योग, हैवी इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल पार्ट्स उद्योग, आयरन और स्टील उद्योगों में तेजी की संभावना बनेगी।
16 तारीख से इन उद्योगों से फार्मा सेक्टर, वूलन मिल्स, पब्लिक सेक्टर उद्योग में भी तेजी आएगी और यह तेजी पूरे महीने एकतरफा होने की संभावना रहेगी लेकिन 7 तारीख से ओएनजीसी, चमड़ा उद्योग, वूलन, टेक्सटाइल, तेल उद्योग, कॉटन मिल्स, कल इंडस्ट्रीज, फिल्म उद्योग, सौंदर्य प्रसाधन और रिलायंस इंडस्ट्रीज में दोतरफा रुख के साथ कुछ कमजोरी दिखाई दे सकती है। 27 तारीख से यह कमजोरी इन उद्योगों में मंदी में बदल जाने की पूर्ण संभावना बनेगी। इस महीने की 1, 2, 3, 9, 13, 16, 20, 21, 23 और 29 तारीख को तेजी रहने का अंदेशा है तथा 7,16, 22 और 24 को मंदी का अनुमान कहा जा सकता है।
मई
इस महीने की शुरुआत बुधवार से होगी और इस महीने वैशाख अमांत और वैशाख पूर्णिमांत शुभ वारी है। इसके अतिरिक्त सूर्य की वृषभ संक्रांति क्रूरवारी है। महीने की शुरुआत में सूर्य, शुक्र और हर्षल मेष राशि में होंगे तथा मीन राशि में मंगल, बुध, राहु और नेपच्यून उपस्थिति दर्ज करेंगे। वृषभ राशि में गुरु महाराज होंगे तो कुंभ राशि के शनि होंगे और प्लूटो मकर राशि में होंगे। 11 तारीख से बुध महाराज मीन में और 15 तारीख से सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा। 20 तारीख से शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शुक्र का केतु से षडाष्टक योग बन रहा है। महीने के प्रारंभ से बाजार में तेजी देखने को मिलेगी लेकिन 15 तारीख के बाद से दोतरफा रुख देखने को मिल सकता है।
पब्लिक सेक्टर की अंडरटेकिंग, सीमेंट उद्योग, वूलन मिल्स, लोहा, स्टील एवं हाउसिंग, फार्मा सेक्टर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर उद्योग, फर्टिलाइजर और बीमा में एक तरफ तेजी देखने को मिल सकती है लेकिन सौंदर्य प्रसाधन, ट्रांसपोर्ट कंपनी, कॉटन मिल्स, फिल्म उद्योग प्रिंटिंग उद्योग, न्यूजपेपर, कंप्यूटर इंडस्ट्री, वनस्पति तेल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर इंडस्ट्रीज, पेपर और माइनिंग में मंदी का रुख देखने को मिल सकता है। हालांकि 22 तारीख से इन शेयरों में मंदी की गति और ज्यादा बढ़ सकती है। इस महीने की 1, 4, 7, 12, 15, 19, 22, 27 और 28 तारीख को मंदी रहने का अनुमान है तथा 5, 6, 11, 13, 14, 18, 20, 26 और 29 तारीख को बाजार में तेजी रहने का अनुमान है।
जून
इस महीने की शुरुआत शनिवार से होगी। महीने की शुरुआत में सूर्य, बुध, शुक्र और गुरु वृषभ राशि में होंगे। मंगल मेष राशि में तथा शनि महाराज कुंभ राशि में विराजमान होंगे तथा मीन राशि में राहु अपनी उपस्थिति दर्शाएंगे। इसके अतिरिक्त हर्षल वृषभ राशि में नेप्चून मीन राशि में और प्लूटो मकर राशि में होंगे। इस महीने ज्येष्ठ का अमांत और सूर्य की मिथुन संक्रांति शुभ वारी होंगे तथा ज्येष्ठ का पूर्णिमांत क्रूरवारी होगा। शनि और केतु का षडाष्टक योग भी होगा। 15 तारीख को सूर्य और बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 23 तारीख को शुक्र भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु और शुक्र का योग मंदी कारक कहलाता है लेकिन वृषभ राशि में सूर्य और मंगल तेजी के कारक हैं इसलिए कहा जा सकता है कि इस माह के दौरान 14 तारीख तक बाजार से तेजड़ियों को निकल लेना चाहिए। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 भविष्यवाणी करता है कि महीने की शुरुआत में बाजार में दोतरफा रुख देखने को मिल सकता है। फार्मा सेक्टर, हेवी इंजीनियरिंग, पब्लिक सेक्टर, चाय कॉफी उद्योग, आयरन और स्टील उद्योग, सीमेंट में 24 तारीख तक दोतरफा रुख के साथ तेजी देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी सेक्टरों में मंदी का रुख देखने को मिल सकता है।
15 तारीख से पूरे शेयर बाजार में एक तरफ मंदी का माहौल देखने को मिल सकता है। यह मंदी का माहौल महीने के अंत तक चलने की संभावना है। तेजड़ियों को बाजार से दूर रहना चाहिए क्योंकि पूरे शेयर बाजार में अंत तक एकतरफा मंदी में देखने को मिल सकता है। इस महीने की 1, 4, 16, 18, 19, 23, 24 और 25 तारीख को मंदी तथा 2, 3,9, 10, 11, 12, 15, 17, 20, 29 और 30 तारीख को तेजी रहने का अनुमान लगाया जा सकता है।
बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
जुलाई
इस माह की शुरुआत सोमवार के दिन से होगी और इस महीने आषाढ़ अमांत शुभ वारी और सूर्य की संक्रांति तथा आषाढ़ पूर्णिमांत क्रूरवारी होंगे। महीने की शुरुआत में मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र उपस्थित होंगे। मेष राशि में मंगल होंगे। बुध कर्क राशि में और गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में हर्षल के साथ उपस्थित होंगे। कुंभ राशि में शनि होंगे और मीन राशि में राहु और नेपच्यून होंगे तथा प्लूटो मकर राशि में होंगे। यदि इस महीने के दौरान होने वाले गोचरों की बात करें तो 7 तारीख को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 17 तारीख को सूर्य कर्क राशि में जाएंगे और उससे पहले 13 तारीख को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 20 तारीख को बुध का गोचर सिंह राशि में होगा।
इस महीने शेयर बाजार में दोतरफा रुख की चाल देखने को मिल सकती है। सूर्य की चाल से मंदी में निवेशकों को जमकर खरीदारी करनी चाहिए जो उनके अगले महीने के लिए जरूरी होगी। पूरे शेयर बाजार में लगभग सभी तरह के शेयरों में दोतरफा रुख के साथ मंदी की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 15 तारीख से 20 जुलाई तक एक तरफ मंदी का माहौल रहने की संभावना है। 20 तारीख के बाद से बाजार में दोतरफा रुख के साथ सीमित दायरे में बाजार घूमेगा लेकिन बाजार में कमजोरी दिखाई देते हुए आने वाले भविष्य के लिए बाजार बहुत मजबूती में जाता हुआ दिखाई दे सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, वूलन उद्योग, टेक्सटाइल, बैंकिंग सेक्टर, सीमेंट इंडस्ट्री, कोल इंडस्ट्री, आयात निर्यात, हीरा उद्योग, पेट्रोलियम, बैंकिंग, टेक्सटाइल, आदि उद्योगों में निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा। यह भविष्य में बहुत अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। 24 तारीख से बाजार में तेजी आने के आसार दिखाई दे सकते हैं। इस महीने की 1, 5, 8, 9, 13, 14, 22, 23 और 31 तारीख को मंदी रहने की संभावना बनेगी और 3, 7, 10, 13, 20, 24, 27 और 28 तारीख को बाजार में तेजी दिखाई दे सकती है।
अगस्त
इस महीने की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। इस महीने श्रावण अमांत क्रूरवारी होगा तथा सूर्य की सिंह की संक्रांति और श्रवण पूर्णिमांत शुभवारी होने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में सूर्य कर्क राशि में होंगे और मंगल वृषभ राशि में होंगे। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति भी वृषभ राशि में उपस्थित होंगे, जहां हर्षल भी उपस्थित होंगे। शुक्र सिंह राशि के होंगे और कुंभ राशि के शनि होंगे तथा राहु मीन राशि में नेपच्यून के साथ होंगे तथा प्लूटो मकर राशि में उपस्थित होंगे। इस महीने की 17 तारीख को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। 25 तारीख को शुक्र कन्या में जाएंगे और 27 तारीख को मंगल का गोचर मिथुन राशि में होगा।
महीने के पूर्वार्ध में दोतरफा रुख के साथ कुछ मंदी का माहौल दिखाई दे सकता है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, बैंक और फाइनेंस कंपनी, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंडस्ट्री, फाइनेंस, आईटीसी, तंबाकू उद्योग, शिपिंग, वनस्पति, वाहन उद्योग, कॉटन मिल्स, फ्रूट वेजिटेबल इंडस्ट्री में मंदी का रुख देखने को मिल सकता है लेकिन 17 तारीख से लगभग सभी सेक्टरों में से मंदी समाप्त होने लगेगी और 21 तारीख से पूरा शेयर बाजार एक तरफ तेजी में जा सकता है। बैंकिंग सेक्टर में और सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी इस्पात उद्योग, प्रिंटिंग और पेपर उद्योग और चर्म उद्योग में अच्छी तेजी दिखाई दे सकती है।
24 तारीख से इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, प्रिंटिंग और पेपर उद्योग, मोटर कार उद्योग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उद्योग में कमजोरी दिखाई दे सकती है। इस महीने की 4, 5, 16, 18, 19, 24 को मंदी दिखाई देने की संभावना बनेगी और यदि तेजी की बात करें तो इस महीने की 3, 7, 12, 13, 14, 17, 20, 21, 27 और 28 तारीख को शेयर बाजार में तेजी रहने का अनुमान लगाया जा सकता है।
सितंबर
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 संकेत दे रहा है कि इस महीने की शुरुआत रविवार से होगी। इस महीने भाद्रपद अमांत क्रूर वारी होगा तथा सूर्य की कन्या संक्रांति और भाद्रपद पूर्णिमांत शुभ वारी होने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में सिंह राशि में सूर्य होंगे तथा मंगल मिथुन राशि में विराजमान होंगे। बुध कर्क राशि में होंगे तथा वृषभ राशि में बृहस्पति, हर्षल उपस्थिति दर्ज करेंगे। शुक्र कन्या राशि में होंगे और शनि कुंभ राशि में होंगे। इसके अतिरिक्त मीन राशि में राहु और नेपच्यून होंगे तथा मकर राशि में प्लूटो उपस्थित होंगे। इस महीने ग्रहों के गोचर की बात करें तो 5 तारीख को बुध का गोचर सिंह राशि में होगा। उसके बाद 17 तारीख को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। तत्पश्चात् 19 तारीख को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
महीने की शुरुआत में बाजार में तेजी का रुख देखने को मिलेगा। इस तेजी में राहु और बुध से संबंधित शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। कंप्यूटर, कॉटन मिल्स, दूरसंचार, मोटर कार कंपनी, ट्रांसपोर्ट कंपनी और सौंदर्य प्रसाधन के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिलेगी। 15 तारीख से बाजार में तेजी आने के योग बनेंगे और बैंकिंग सेक्टर में नए-नए भाव बन सकते हैं। बाजार की जोरदार तेजी 26 तारीख तक एक तरफा चलती रहेगी। मंदड़ियों को बाजार से दूर रहना चाहिए। इसके बाद 28 तारीख में तेजी की गति में कुछ कमी दिखाई देनी शुरू हो सकती है लेकिन फिर भी मंदी के योग नहीं होंगे। इस महीने की 1,2,9 और 29 तारीख को मंदी होने के योग बनेंगे तथा 3, 4, 7, 8, 11, 16, 18, 21, 23, 24, 28 और 30 तारीख को बाजार में विशेष तेजी देखने का योग बनेगा।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
अक्टूबर
इस महीने की शुरुआत मंगलवार से होने वाली है। महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध कन्या राशि में होंगे तथा मंगल मिथुन राशि में विराजमान होंगे। अन्य ग्रहों की बात करें तो शुक्र तुला राशि में, बृहस्पति वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में होंगे। नेपच्यून और राहु मीन राशि में तथा प्लूटो मकर राशि में उपस्थित होंगे। इस महीने की 11 तारीख को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे और 14 तारीख को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। 18 तारीख को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे और 21 तारीख को मंगल का गोचर कर्क राशि में होगा। इस महीने आश्विन अमांत और आश्विन पूर्णिमांत दोनों ही शुभ वारी हैं।
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, महीने के शुरुआत से ही शेयर बाजार में अच्छी तेजी का रुख रहने वाला है। 7 तारीख से और भी जोरदार तेजी दिखाई देने को मिल सकती है। एक तरह से देखें तो पूरा शेयर बाजार एक तरफ तेजी के माहौल में रहेगा। खासतौर से बैंक, फाइनेंस, पब्लिक सेक्टर, हैवी इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, हीरा उद्योग, चाय कॉफी उद्योग, वूलन इंडस्ट्री, सौंदर्य प्रसाधन, तंबाकू, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर, टाटा पावर, अदानी पावर में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है लेकिन 18 तारीख से तेजी में कुछ कमी आने लगेगी। मुनाफा वसूली की वजह से बाजार कमजोर होता दिखाई देने लगेगा और पब्लिक सेक्टर के कारण बाजार विशेष रूप से कमजोर हो सकता है। इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, पब्लिक सेक्टर यूनिट, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, पेपर प्रिंटिंग, एडवरटाइजिंग, फार्मा उद्योग, शिपिंग में अच्छी कमजोरी दिखाई दे सकती है। इन सेक्टरों में यह कमजोरी 29 तारीख से और ज्यादा बढ़ सकती है लेकिन बैंकिंग, फाइनेंस, विद्युत पावर, सौंदर्य प्रसाधन उद्योग, मनोरंजन उद्योग, हीरा उद्योग, पेट्रोलियम और तेल उद्योग में अच्छी तेजी दिखाई दे सकती है। अक्टूबर महीने की 1, 5, 8, 9, 12, 13, 14, 16, 28 और 29 तारीख को बाजार में तेजी रहने का अनुमान है जबकि 5, 6, 7, 19, 23, 26 और 27 तारीख को शेयर बाजार में मंदी देखने को मिल सकती है।
नवंबर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर का महीना शुक्रवार के दिन से शुरू होगा और कार्तिक अमांत तथा कार्तिक पूर्णिमांत दोनों ही शुभ वारी होंगे लेकिन सूर्य की वृश्चिक संक्रांति क्रूरवारी होगी। महीने की शुरुआत में तुला राशि में सूर्य विराजमान होंगे और मंगल का गोचर कर्क राशि में हो रहा होगा। बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में होंगे और वृषभ राशि में बृहस्पति होंगे। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में होंगे और उनके साथ नेप्चून स्थित होंगे तथा प्लूटो मकर राशि में होंगे। 7 तारीख को शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा और सूर्य वृश्चिक राशि में 17 तारीख को प्रवेश करेंगे।
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, 3 तारीख से बाजार में मंदी बढ़ने लगेगी और तेजी में कमी आने लगेगी। एक तरह से कहें तो पूरा शेयर बाजार दो तरफा रुख के साथ कमजोर होता हुआ दिखाई देने लगेगी। इससे बिकवाली बढ़ेगी और खरीदारों का अभाव देखने को मिलेगा। यह स्थिति 16 तारीख तक चल सकती है। इस मंदी के अवसर पर निवेशक गिरे हुए शेयरों पर खरीदारी करके विशेष लाभ कमा सकते हैं। जिन शेयरों को खरीदने में उनकी विशेष रुचि होगी, उसमें लेदर इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी, इस्पात और स्टील उद्योग, शिपिंग मिल्स, मोटर कार कंपनी के शेयर होंगे जिनमें निवेश करना सही होगा। ऐसा करने से वह बहुत कम समय में भी अच्छा लाभ कमा पाएंगे। नवंबर में विशेष तेजी की शुरुआत 13 तारीख से हो सकती है। 17 तारीख से शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी का समय आने लगेगा। यह तेजी बहुत ज्यादा हो सकती है जिससे ऑयल इंडिया, ओएनजीसी, आईओसी, कोल इंडस्ट्री, चमड़ा उद्योग, वूलन, टेक्सटाइल, ट्रांसपोर्ट कंपनी, मोटर कार इंडस्ट्री, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, प्रेस पेपर प्रिंटिंग, फार्मा सेक्टर में अच्छी और जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। यह तेजी महीने के अंत तक चलने की संभावना रहेगी। इस महीने की 2, 3, 4, 5, 10, 11, 12 और 13 तारीख को मंदी होने का अनुमान है जबकि 9, 13, 17, 18, 19, 23, 24, 25 और 27 को बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।
दिसंबर
अब बात करते हैं साल के आख़िरी महीने की तो दिसंबर महीने की शुरुआत रविवार से होने वाली है। इस महीने में मार्गशीर्ष अमांत और मार्गशीर्ष पूर्णिमांत तथा सूर्य की धनु संक्रांति तीनों ही क्रूरवारी होंगे। महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में होंगे जबकि मंगल कर्क राशि में विचरण कर रहे होंगे। वृश्चिक राशि में बुध और वृषभ राशि में बृहस्पति होंगे। शुक्र धनु राशि में होंगे तो शनि कुंभ राशि में होंगे। राहु और नेपच्यून मीन राशि में तथा प्लूटो मकर राशि में विराजमान होंगे। 3 तारीख को शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद 16 तारीख को सूर्य का गोचर धनु राशि में होगा और 29 तारीख को शुक्र कुंभ राशि में चले जाएंगे। इसी महीने की 14 तारीख को हर्षल का प्रवेश मेष राशि में होगा।
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 संकेत दे रहा है कि महीने की शुरुआत में बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। हैवी इंजीनियरिंग, वूलन मिल्स, पब्लिक सेक्टर ओएनजीसी, आईओसी, रिलायंस, पेट्रोल, ऑयल एंड डिगिंग कंपनी, चाय कॉफी उद्योग, हीरा उद्योग, चर्म उद्योग, बैंक फाइनेंस कैपिटल कंपनी, कोल इंडस्ट्रीज, आदि में तेजी का माहौल देखने को मिलेगा और यह तेजी 16 तारीख तक बहुत जोरदार तरीके से दिखाई देगी। इसके बाद 17 तारीख से बाजार कुछ कमजोर होना शुरू हो सकता है। 26 तारीख से बाजार में कुछ और कमजोरी आएगी।
16 तारीख तक तेजड़ियों को बाहर निकल लेना चाहिए। इस महीने शेयर बाजार में 16 तारीख के बाद से तेजी मंदी की चाल में उतार चढ़ाव होने की संभावना रहेगी जिसमें सोच समझकर ही सौदा करना ठीक रहेगा। इस महीने तेजड़ियों को गिरे हुए भाव पर खरीदारी करने से लाभ होगा। इस महीने की 3, 4, 5, 6,18, और 20 तारीख को मंदी का अनुमान हो सकता है जबकि 2, 5, 6, 9, 10, 12, 13 और 16 तारीख को तेजी देखने को मिल सकती है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Prosperous Zodiac Signs In Business: 5 Zodiacs Destined For Entrepreneurial Success!
- Nirjala Ekadashi 2025: Financial Fortunes Shine For 3 Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope For The Week Of June 2nd to 8th, 2025!
- Numerology Weekly Horoscope: From June 1st to 7th!
- Venus Remedies 2025: Restore Balance & Grace With These Proven Steps!
- June 2025 Monthly Horoscope: Dive Into The Month!
- Numerology Moolank 5: Traits, Talent, & Truths Of Moolank 5 Natives!
- Tarot Weekly Horoscope From 01st June To 07th June, 2025
- Sun Transit June 2025: Sun Transit Alters Luck & Fortunes Of 3 Zodiac Signs!
- Venus Transit In Aries: Huge Profits & Benefits To These Zodiacs
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025