मेष राशिफल 2024: इन जातकों को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज; जानने के लिए विस्तार से पढ़ें!
मेष राशिफल 2024 विशेष लेख के माध्यम से जानें जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के संदर्भ में 2024 आपके लिए कैसा रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में आपको स्वास्थ्य, आर्थिक पक्ष, पेशेवर जीवन, व्यवसाय, शिक्षा आदि के लिहाज़ से अहम और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषियों द्वारा कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी भी परेशानी और दुविधा का हल प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं तो और जानते हैं मेष राशि के जातकों का वार्षिक भविष्यफल 2024 क्या कहता है।
2025 के मेष राशिफल को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: मेष राशिफल 2025
वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष राशिफल 2024, आपको इस चीज़ से अवगत कराएगा कि वर्ष 2024 में आपके ऊपर किन ग्रहों की कृपा बरसेगी और कौन से ग्रह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि इस लेख को भविष्यफल की गणना कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही तैयार की गई है। इसके साथ ही इसमें आप ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के अचूक ज्योतिषीय उपाय भी जानेंगे। जिनकी मदद से आप अपने आने वाले कल को बेहतर और ख़ुशनुमा बना सकते हैं। तो आख़िरी तक पढ़ें एस्ट्रोसेज का यह विशेष आर्टिकल!

2024 का राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: राशिफल 2024
मेष राशिफल के माध्यम से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आने वाले साल में आपको किस समय सावधान रहना होगा और किस समय आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी। एस्ट्रोसेज का यह वार्षिक राशिफल पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे अनुभवी ज्योतिषी डॉ. मृगांक द्वारा वर्ष 2024 में ग्रहों की स्थिति, चाल एवं दशा का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है।
Click here to read in English: Aries Horoscope 2024
सभी ज्योतिषीय आकलन आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष प्रेम व विवाह राशिफल 2024
Mesh Rashifal 2024के अनुसार,इस वर्ष जातकों के प्रेम संबंधों की कड़ी परीक्षा होगी क्योंकि शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहकर आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे लेकिन यह आपके रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने में आपकी मदद करेंगी। वर्ष की शुरुआत से ही देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में बैठकर पांचवें भाव को देखेंगे जिससे इस वर्ष सिंगल लोगों के जीवन में प्यार आने के योग भी बनेंगे। शनि और बृहस्पति के संयोजन से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। इस सालबृहस्पति का गोचर 1 मई को आपके दूसरे भाव में होगा और बृहस्पति की दृष्टि पंचम और सप्तम भाव से हटने के कारण रिश्ते में कुछ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।जो जातक शादीशुदा हैं उनके लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। अप्रैल से जून के मध्य की अवधि थोड़ी परेशानी जनक हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम समय होगा कि जब आपको विवाह का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
2024 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
मेष करियर व शिक्षा राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत आपके करियर में स्थायित्व लेकर आएगा। इस दौरान आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। आपकी तनख्वाह में वृद्धि के संकेत भी मार्च से लेकर अप्रैल के बीच दिखाई दे रहे हैं। यदि आप नौकरी बदलने की फिराक में हैं तो, इसके लिए अगस्त का महीना बेहतर रहेगा लेकिन इसी महीने में आपको वर्तमान नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी रखना अपेक्षित होगा। सितंबर और अक्टूबर को छोड़कर नवंबर और दिसंबर के महीने आपको आपके करियर में अच्छी सफलता देंगे। अप्रैल से सितंबर के बीच कोई नया व्यापार शुरू भी कर सकते हैं। आपको विदेश जाने के बहुत मौके इस वर्ष मिलेंगे। आपके काम के सिलसिले में आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी।
वर्ष की शुरुआत छात्रों के लिए शानदार रहेगी क्योंकि बृहस्पति महाराज आपके पंचम भाव और नवम भाव को देखेंगे तथा प्रथम भाव में विराजमान रहेंगे। आपकी चीजों को याद रखने की आपकी क्षमता काफी अच्छी रहेगी। सितंबर से अक्टूबर के बीच का महीना आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफल बना सकता है और इससे पूर्व मई से जून के बीच का समय भी आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। यदि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो यह इच्छा आपकी इस वर्ष पूरी हो सकती है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मेष आर्थिक जीवन राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 के अनुसार, इस पूरे वर्ष मेष राशि के जातकों को अपने वित्तीय संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करना होगा। वर्ष की शुरुआत में ही शनि ग्यारहवें भाव में रहेंगे और पूरे वर्ष यहीं बने रहेंगे जिससे आपको एक स्थाई आमदनी प्राप्त होती रहेगी। लेकिन इसके साथ ही द्वादश भाव में वर्ष पर्यंत बैठे राहु महाराज की उपस्थिति आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी का संकेत देती है। वर्ष की शुरुआत में पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है।
नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती और तनख्वाह में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप शेयर बाजार से संबंधित कोई काम करते हैं या शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए अगस्त का महीना और उसके बाद अक्टूबर का महीना सर्वाधिक उपयुक्त हो सकता है। इस वर्ष जनवरी से फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त और दिसंबर के महीनों में सरकारी क्षेत्र से लाभ की स्थिति बन सकती है।
मेष संपत्ति और वाहन राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 के अनुसार, जुलाई के महीने आप कोई नया वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। आपको इस वर्ष सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना ज्यादा लाभदायक रहेगा। इस साल जुलाई के अतिरिक्त, फरवरी से मार्च और दिसंबर का महीना भी आपको नया वाहन खरीदने में कामयाबी दे सकता है। यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो मई के बाद से आपको इस दिशा में सफलता मिल सकती है। वहीं यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो फरवरी से मार्च के महीने में कामयाब हो सकते हैं। इसके बाद कुछ समय तक प्रतीक्षा करनी होगी। एक अन्य अवसर आपको जून से जुलाई के मध्य मिलेगा।
कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं
मेष स्वास्थ्य राशिफल 2024
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा तो आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने का काम करेगी लेकिन द्वादश भाव में स्थित राहु और छठे भाव में स्थित केतु की उपस्थिति शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। आपको त्वचा में एलर्जी, अनियमित रक्तचाप और मानसिक तनाव तथा सिरदर्द और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय मध्यम रहेगा। सितंबर तक आपके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। अक्टूबर और नवंबर में स्वास्थ्य फिर करवट लेगा और आपको उदर संबंधी समस्या और नेत्रों से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है। दांतों में दर्द भी परेशानी का कारण बन सकता है। इसके बाद दिसंबर का महीना आपको स्वास्थ्य लाभ देगा।
बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
मेष राशिफल 2024: ज्योतिषीय उपाय
- घर में श्री चंडी पाठ करवाएं।
- बुधवार के दिन श्री गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करें।
- प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2024?
मेष राशि के जातकों को वर्ष 2024 में उनकी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में साल को अच्छा या बुरा बनाना पूरी तरह से आपके ही हाथ में रहेगा।
मेष राशि का भाग्योदय कब होगा 2024?
मेष राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत ही शानदार रहेगी। इस वर्ष 1 जनवरी 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक के समय में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
मेष राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?
मेष जातक अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपना भाग्य खुद लिखते हैं। इन्हें अपनी लग्न से राजकीय लाभ व सहयोग मिलता है।
मेष राशि का जीवनसाथी कौन है?
तुला राशि के जातक मेष राशि के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।
मेष राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?
तुला राशि।
मेष राशि वालों के दुश्मन कौन है?
कर्क राशि और वृश्चिक राशि मेष राशि की दुश्मन राशि मानी गयी है।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें:
एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- Venus Transit 2025: Love, Success & Luxury For 3 Zodiac Signs!
- Sun Transit July 2025: Huge Profits & Career Success For 3 Zodiac Signs!
- Mercury Retrograde In Cancer: Success Awaits 3 Zodiacs At Every Step
- Saturn Retrograde In Pisces: This Aspect Deserves The Most Attention!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- शनि मीन राशि में वक्री: कौन-सी राशि होगी प्रभावित, क्या होगा विश्व पर असर?
- ज्योतिष की दृष्टि से जुलाई का महीना होगा बेहद ख़ास, बक मून से लेकर उल्का पिंडों की होगी बौछार!
- कर्क राशि में बुध के वक्री होने से इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025