चीनी कैलेंडर 2024
चीनी कैलेंडर 2024 का यह विशेष लेख आपको वर्ष 2024 में आने वाले चीनी पर्वों एवं त्योहारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। एस्ट्रोसेज द्वारा यह लेख चीनी सभ्यता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिससे आप साल 2024 में पड़ रही छुट्टियों की तिथियों के बारे में जानकर उनकी योजना पहले से तैयार कर सकें और वह समय अपने करीबी लोगों के साथ बिता सकें।

Read in English: Chinese Calendar 2024
2025 के चीनी कैलेंडर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: चीनी कैलेंडर 2025
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
आपको बता दें कि एक चीनी कैलेंडर में कुल 7 पर्व होने की वजह से कुल 7 अवकाश होते हैं जिसमें चीनी नववर्ष समेत नेशनल डे,मिड-ऑटम फेस्टिवल, मई डे, किंगमिंग फेस्टिवल, ड्रैगन बोट फेस्टिवल, और क्रिसमस आदि शामिल होते हैं। हालांकि, चीन में इन पर्वों के अलावा अन्य त्योहारों को भी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बारे में हम विस्तार से बात करेंगे, लेकिन उससे पहले नज़र डालते हैं चीनी कैलेंडर 2024 की।
क्या आने वाला कल होगा आपके लिए शुभ? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब
चीनी कैलेंडर 2024: चीनी पर्वों एवं अवकाशों की तिथि
चीनी कैलेंडर 2024: जनवरी
तिथि |
चीनी पर्व |
---|---|
1 जनवरी 2024. सोमवार |
न्यू ईयर डे |
18 जनवरी 2024, गुरुवार |
लाबा फेस्टिवल |
चीनी कैलेंडर 2024: फरवरी
तिथि |
चीनी पर्व |
09 फरवरी 2024, शुक्रवार |
स्प्रिंग फेस्टिवल ईव |
10 फरवरी 2024, शनिवार |
चीनी नव वर्ष |
14 फरवरी 2024, बुधवार |
वैलेंटाइन डे |
24 फरवरी 2024, शनिवार |
लैंटर्न फेस्टिवल |
चीनी कैलेंडर 2024: मार्च
तिथि |
चीनी पर्व |
8 मार्च 2024, शुक्रवार |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस |
11 मार्च 2024, सोमवार |
जहोंघे फेस्टिवल |
12 मार्च 2024, मंगलवार |
आर्बर डे |
20 मार्च 2024, बुधवार |
द स्प्रिंग इक्वीनॉक्स |
चीनी कैलेंडर 2024: अप्रैल
तिथि |
चीनी पर्व |
04 अप्रैल 2024, गुरुवार |
क्विंग-मिंग-जी |
चीनी कैलेंडर 2024: मई
तिथि |
चीनी पर्व |
01 मई 2024, बुधवार |
मई डे |
04 मई 2024, शनिवार |
यूथ डे |
चीनी कैलेंडर 2024: जून
तिथि |
चीनी पर्व |
01 जून 2024, शनिवार |
बाल दिवस |
10 जून 2024, सोमवार |
ड्रैगन बोट फेस्टिवल |
21 जून 2024, शुक्रवार |
जून सोल्स्टिस (जून संक्रांति) |
चीनी कैलेंडर 2024: जुलाई
तिथि |
चीनी पर्व |
01 जुलाई 2024, सोमवार |
सीपीसी स्थापना दिवस |
11 जुलाई 2024, गुरुवार |
मेरीटाइम डे (चीनी सामुद्रिक दिवस) |
चीनी कैलेंडर 2024: अगस्त
तिथि |
चीनी पर्व |
01 अगस्त 2024, गुरुवार |
आर्मी डे |
10 अगस्त 2024, शनिवार |
चीनी वैलेंटाइन डे |
10 अगस्त 2024, शनिवार |
डबल सेवंथ फेस्टिवल |
18 अगस्त 2024, रविवार |
द घोस्ट फेस्टिवल |
चीनी कैलेंडर 2024: सितंबर
तिथि |
चीनी पर्व |
10 सितंबर 2024, मंगलवार |
शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) |
17 सितंबर 2024, मंगलवार |
मिड-ऑटम फेस्टिवल |
22 सितंबर 2024, रविवार |
ऑटम इक्वीनोक्स |
चीनी कैलेंडर 2024: अक्टूबर
तिथि |
चीनी पर्व |
01 अक्टूबर 2024, मंगलवार |
नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस) |
02 अक्टूबर 2024, बुधवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
03 अक्टूबर 2024, गुरुवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
05 अक्टूबर 2024, शनिवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
06 अक्टूबर 2024, रविवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
07 अक्टूबर 2024, सोमवार |
नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे |
11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार |
डबल नाइंथ फेस्टिवल |
चीनी कैलेंडर 2024: नवंबर
तिथि |
चीनी पर्व |
08 नवंबर 2024, शुक्रवार |
जर्नलिस्ट्स डे (पत्रकार दिवस) |
चीनी कैलेंडर 2024: दिसंबर
तिथि |
चीनी पर्व |
21 दिसंबर 2024, शनिवार |
दिसंबर सोल्स्टिस (दिसंबर संक्रांति) |
25 दिसंबर 2024, बुधवार |
क्रिसमस डे |
31 दिसंबर 2024, मंगलवार |
न्यू ईयर ईव |
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
चीनी कैलेंडर 2024 का महत्व
दुनियाभर में 31 दिसंबर की रात घड़ी में 12 बजते ही नया साल लग जाता है और लोग एक-दूसरे को तथा अपने करीबियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आते हैं। साथ ही, “हैप्पी न्यू ईयर” बोलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं चीनी नववर्ष का आरंभ कुछ समय बाद यानी कि 20 जनवरी से लेकर 20 फरवरी के बीच में होता है, पर ऐसा क्यों? आइये अब जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
दरअसल, चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार,चीन में पर्वों एवं त्योहारों की गणना चंद्रमा आधारित कैलेंडर से होती है, अर्थात चंद्रमा के चरणों और सूर्य के देशांतर की खगोलीय घटनाओं को देखा जाता है। साथ ही, हर तीन साल में लूनर कैलेंडर का मिलान सूर्य कैलेंडर से किया जाता है। इसी प्रकार, चीनी कैलेंडर 2024 की कुछ-कुछ समानताएं यहूदी कैलेंडर से मेल खाती हैं। यहीं वजह है कि चीनी नववर्ष की तिथि में भिन्नता देखने को मिलती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर चीनी कैलेंडर 2024 बनाया गया है।
चीनी कैलेंडर से जुड़े रोचक तथ्य
वर्तमान समय में चीन के ज्यादातर लोगों अंतरराष्ट्रीय तिथियों के प्रति जागरूक रहने के लिए ग्रेगोरियन कैलेंडर का अनुसरण करते हैं, लेकिन जब बात आती है चीनी समुदाय के महत्वपूर्ण पर्वों की तिथियों के बारे में जानने की, तो आज भी चीनी कैलेंडर 2024 प्रचलन में हैं। हालांकि, जो बात आपको हैरान कर सकती है, वह है चीनी सभ्यता में प्रत्येक साल एक पशु को समर्पित होता है।
चीनी कैलेंडर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, भगवान बुद्ध के प्रति सम्मान एवं आदर व्यक्त करने के लिए केवल 12 जानवर ही आए थे और इनसे प्रसन्न होकर भगवान बुद्ध ने प्रत्येक राशिचक्र के 12 वर्षों को 12 जानवरों के नाम पर विभाजित कर दिया, उस समय से ही चीन में प्रत्येक वर्ष किसी न किसी जानवर को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि चीनी कैलेंडर के अनुसार जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति में उस वर्ष के जानवर की विशेषताएं देखने को मिलती हैं।
लेकिन, ग्रेगोरियन और चीनी कैलेंडर की तिथियों में फर्क होता है क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर की तिथियां निरंतर बदलती रहती हैं इसलिए चीनी पर्वों एवं त्योहारों की तिथि का निर्धारण करने के लिए चीनी कैलेंडर 2024 का इस्तेमाल किया जाता है।
अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, चीनी त्योहारों के महत्व के बारे में।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
चीनी कैलेंडर 2024: चीन के प्रमुख पर्वों का महत्व
न्यू ईयर डे: चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, चीनी समुदाय में न्यू ईयर डे अर्थात नववर्ष के पहले दिन को पर्व के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और यह इनका पहला त्यौहार होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, न्यू ईयर डे से ही नए साल की शुरुआत होती है जिसका स्वागत चीन समेत दुनियाभर में पूरे उत्साह के साथ किया जाता है।
स्प्रिंग फेस्टिवल ईव: चीनी कैलेंडर 2024 की मानें तो, स्प्रिंग फेस्टिवल ईव की गिनती चीन में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण पर्वों में होती हैं। चीनी नववर्ष की शुरुआत से पहली वालो रात को स्प्रिंग फेस्टिवल ईव के नाम से जाना जाता है जो कि पुराने साल के अंत को दर्शाती है।
चीनी नववर्ष: चीनी नववर्ष को सामान्य तौर पर वसंत महोत्सव या स्प्रिंग फेस्टिवल भी कहा जाता है। इसको चंद्र नववर्ष के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि नव वर्ष के आरंभ की तिथि चंद्र और सौर कैलेंडर की तिथियों पर आधारित होती है। यही वजह है कि चीनी समुदाय के नए वर्ष की तिथि हर साल बदल रहती है। ग्रेगोरियन नववर्ष की तरह ही चीनी नए साल की शुरुआत भी खुशियों के साथ होती है।
लैंटर्न फेस्टिवल: चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, चीनी नववर्ष के आख़िरी दिन को लैंटर्न पर्व के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर चीनी समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर आते हैं और एक खुले स्थान पर एकत्रित होकर हाथों में लालटेन लेकर चंद्रमा को निहारते हैं। लालटेन की रोशनी में चंद्रमा को देखना बेहद मनोहर दृश्य होता है। ऐसा माना जाता है कि यह रोशनी पूर्वजों के लिए की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को न सिर्फ चीन में बल्कि पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है जो कि दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित होता है। चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, चीन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आधे दिन की छुट्टी दी जाती हैं।
आर्बर डे: आर्बर डे के दिन चीन में राष्ट्रीय अवकाश होता है जो कि प्रति वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। इस दिन नए पेड़-पौधों को लगाने के साथ-साथ मौजूदा जंगलों और पेड़ों का संरक्षण करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाता है।
जहोंघे फेस्टिवल: चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, जहोंघे फेस्टिवल चीन का एक पारंपरिक त्यौहार है जो चीनी समुदाय के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को ब्लू ड्रैगन फेस्टिवल भी कहा जाता है। जहोंघे फेस्टिवल के संबंध में मान्यता है कि इस दिन बारिश के लिए जिम्मेदार ड्रैगन अपनी नींद से जागता है।
मार्च इक्वीनॉक्स: चीनी कैलेंडर 2024 में अपनी जगह बनाने में मार्च इक्वीनॉक्स को सफलता मिली है और आपको बता दें कि यह एक ऐसी घटना होती है जब दिन-रात की अवधि बराबर होती है जिसे विषुव भी कहा जाता है।
क्विंगमिंग-जी: चीनी समुदाय द्वारा मनाये जाने वाला पारंपरिक त्यौहार है क्विंगमिंग-जी जो कि मुख्यतः हान समुदाय के द्वारा मनाया जाता है। अगर दूसरी भाषाओँ की बात करें तो, क्विंगमिंग-जी को टॉम्ब स्वीपिंग डे, चीनी स्मृति दिवस और एन्सेस्टर्स डे के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी कब्र पर जाकर साफ़-सफाई करते हैं तथा फूल अर्पित करते हैं।
मजदूर दिवस: लेबर डे यानी कि मज़दूर दिवस चीन में बड़े स्तर पर मनाया जाता है जो कि मज़दूरों को समर्पित होता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
यूथ डे: चीन में यूथ डे को हर साल ही अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह दिन चीन के उन सभी युवाओं को समर्पित होता है जिनकी उम्र 14 साल से ऊपर है। यूथ डे हर साल 4 मई के दिन आता है।
चीनी बाल दिवस: चीनी कैलेंडर 2024 में चीनी बाल दिवस स्थान पाने में सफल रहा है। साल 1949 में जब चीन गणराज्य की स्थापना हुई थी उस समय से ही 01 जून के दिन बाल दिवस को मनाया जाता रहा है। बाल दिवस के मौके पर पूरे दिन की छुट्टी होती है।
ड्रैगन बोट फेस्टिवल: ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन का पारंपरिक और महत्वपूर्ण त्यौहार है और इसे प्रसिद्ध चीनी विद्वान छू य्वान की याद में आयोजित किया जाता है जिसे त्वान वू उत्सव के नाम से भी जाना जाता है।
समुद्री दिवस: चीनी कैलेंडर 2024 में शामिल समुद्री दिवस को चीनी समुद्री दिवस भी कहा जाता है और इसे झेंग हे की पहली समुद्री यात्रा की याद में मनाया जाता है
आर्मी डे: चीनी आर्मी डे को प्रति वर्ष अगस्त महीने की पहली तारीख़ यानी कि 01 अगस्त को मनाया जाता है और इस दिन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन हुआ था।
चीनी वैलेंटाइन डे: समूचे विश्व में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन चीन का वैलेंटाइन डे चंद्र वर्ष के सातवें महीने के सातवें दिन आता है। यह दिन प्रेम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही ख़ास होता है।
स्पिरिट फेस्टिवल: चीन में मनाये जाने वाला एक प्रसिद्ध फेस्टिवल है स्पिरिट फेस्टिवल जिसे घोस्ट फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है और यह चीनी कैलेंडर 2024 के अनुसार, चीनी वर्ष के सातवें महीने के पांचवें दिन से शुरू होता है।
चीनी टीचर्स डे: शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल चीन में टीचर डे को बहुत ही प्रेमपूर्वक मनाया जाता है और इस दिन छात्र अपने गुरुओं का आदर-सत्कार करते हैं।
मिड-ऑटम फेस्टिवल: चीनी कैलेंडर 2024 में स्थान पाने वाला दूसरा सबसे बड़ा अवकाश है मिड-ऑटम फेस्टिवल जिसे मून फेस्टिवल या मून केक फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है।
क्रिसमस डे: चीन समेत पूरे विश्व में क्रिसमस डे को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस डे पर चीन सहित ज्यादातर देशों में छुट्टी होती है। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Numerology Weekly Horoscope: 25 May, 2025 To 31 May, 2025
- Manglik Dosha Remedies 2025: Break Mars’ Barrier & Restore Marital Harmony!
- Tarot Weekly Forecast As Per Zodiac Sign!
- Kujketu Yoga 2025: A Swift Turn Of Fortunes For 3 Zodiac Signs!
- Sun-Mercury Conjunction 2025: Uplift Of Fortunes For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Surya Mahadasha 2025: Decoding Your Destiny With Sun’s Power!
- Apara Ekadashi 2025: Check Out Its Accurate Date, Time, & More!
- Mercury Transit In Taurus: Wealthy Showers & More!
- End Of Saturn-Rahu Conjunction 2025: Fortunes Smiles For 3 Zodiac Signs!
- Budhaditya Rajyoga 2025: Wealth And Wisdom For 4 Zodiac Signs!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 25 मई से 31 मई, 2025
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (25 मई से 31 मई, 2025): इन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी!
- शुभ योग में अपरा एकादशी, विष्णु पूजा के समय पढ़ें व्रत कथा, पापों से मिलेगी मुक्ति
- शुक्र की राशि में बुध का प्रवेश, बदल देगा इन लोगों की किस्मत; करियर में बनेंगे पदोन्नति के योग!
- जून के महीने में निकलेगी जगन्नाथ यात्रा, राशि अनुसार ये उपाय करने से पूरी होगी हर इच्छा !
- वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति से मेष सहित इन राशियों को मिलेगा लाभ
- बुध का वृषभ राशि में गोचर: विश्व समेत राशियों को किस तरह करेंगे प्रभावित? जानें!
- इस सप्ताह बुध करेंगे अपनी चाल में परिवर्तन, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू!
- 18 महीने बाद पापी ग्रह राहु करेंगे गोचर, इन राशियों का होगा गोल्डन टाइम शुरू!
- बुध मेष राशि में अस्त होकर इन राशियों पर बरपाएंगे कहर, रखना होगा फूंक-फूंककर कदम!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025