प्रेम 2023- राशि अनुसार प्रेम 2023
प्रेम 2023: प्रेम हमारे जीवन का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रेम एक ऐसी भावना है, जो लोगों को एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से जोड़े रखती है। इसे हर देश, धर्म और संस्कृति के लोग स्वीकार करते हैं। कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को अपने जीवन में सच्चा प्यार मिल जाए तो उसका पूरा जीवन धन्य हो जाता है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। एस्ट्रोसेज के इस आर्टिकल में आप राशि अनुसार जानेंगे कि वर्ष 2023 में किन-किन राशियों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि सच्चा प्रेम क्या है, ज्योतिष में कौन सा ग्रह इसका कारक है और कुंडली में प्रेम का भाव कौन सा होता है आदि।

Read in English: Love Horoscope 2023
प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
प्रेम 2024 पढ़ने के यहाँ क्लिक करें : प्रेम 2024
कबीर दास जी कहते हैं कि-
प्रेम न बाडी उपजे, प्रेम न हाट बिकाई।
राजा परजा जेहि रुचे, सीस देहि ले जाई।।
अर्थात
प्रेम एक ऐसी चीज़ है, जिसे केवल महसूस किया सकता है। न ही यह किसी खेत में बोया जा सकता है और न ही किसी दुकान पर बिकता है। चाहे राजा हो या रंक, प्रेम बलिदान और त्याग मांगता है। त्याग और बलिदान के बिना प्रेम असंभव है।
उपरोक्त दोहे के माध्यम से कबीर दास जी ने प्रेम को बेहद आसान तरीके से समझा दिया। यही वजह है कि लोगों के मन में अक्सर यह सवाल मंडराता रहता है कि 'मुझे मेरा सच्चा प्रेम 2023 कब मिलेगा?' यदि आप भी अपना सच्चा प्यार मिलने की परीक्षा कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें क्योंकि इसमें हम आपको प्रेम 2023 के अनुसार बताने वाले हैं कि साल 2023 में किसे अपना सच्चा प्यार हासिल हो सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वैदिक ज्योतिष में प्रेम का कारक ग्रह
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रेम भविष्यवाणी करने के लिए शुक्र ग्रह की स्थिति का विश्लेषण किया जाता है क्योंकि शुक्र प्रेम, रोमांस, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण का कारक ग्रह होता है। यही वजह है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मज़बूत होता है, वे लोग प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। साथ ही विपरीत लिंग के लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। दूसरी ओर, जिन जातकों की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति कमज़ोर होती है, उनके प्रेम जीवन में तमाम तरह बाधाएं, समस्याएं व परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। यहां तक कि रिश्ता टूटने की नौबत भी आ जाती है। आइए फिर, आगे बढ़ते हैं और प्रेम 2023 के अनुसार जानते हैं कि साल 2023 में किन राशियों का शुक्र मज़बूत होगा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है।
शनि रिपोर्ट से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में सब कुछ
2023 में इन राशियों को मिल सकता है सच्चा प्यार
प्रेम 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में वृषभ राशि के जातक प्रेम के मामले में धनी साबित होंगे क्योंकि 22 अप्रैल 20223 तक बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में उत्तम फल प्राप्त होने के योग बनेंगे।
15 फ़रवरी 2023 को होने वाला शुक्र का मीन राशि में गोचर बृहस्पति के साथ युति बनाएगा, जिसके प्रभावस्वरूप प्रेम जीवन में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। ऐसे में यदि आप सिंगल हैं तो प्रबल संभावना है कि इस दौरान आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और उनसे दोस्ती बढ़ाने की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह राशिप्रेम 2023 के अनुसार देखा जाए तो सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है। बृहस्पति आपके आठवें भाव में 22 अप्रैल 2023 तक स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में गोचर करते हुए आपके सातवें भाव में प्रवेश करेंगे और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेंगे। इसके प्रभावस्वरूप जो जातक विवाह के योग्य हैं और जो वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
22 अप्रैल 2023 के बाद जब बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे, तब वहां पहले से मौजूद सूर्य के साथ उनकी युति होगी, जिससे 'उत्कृष्ट योग' का निर्माण होगा। ऐसे में आपको प्रेम के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपकी मुलाक़ात अपने ड्रीम पार्टनर से हो सकती है। संकेत मिल रहे हैं कि आपको अपना पार्टनर किसी पार्टी या दोस्तों की मदद से मिलेगा।
वृश्चिक राशिप्रेम 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2023 सामान्य से बेहतर रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधी मामलों में अनुकूल रहेगी क्योंकि 22 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव यानी कि प्रेम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में जो जातक किसी रिलेशनशिप में हैं और अपने प्रिय से विवाह करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं जो जातक विवाह के योग्य हैं और अभी एक सिंगल हैं, उन्हें इस अवधि में शादी के कई ऑफ़र मिल सकते हैं।
साल 2023 का मध्य भाग यानी कि 23 जुलाई से लेकर 4 सितंबर तक का समय प्रेम संबंधी मामलों में कुछ चुनौतियों को जन्म दे सकता है क्योंकि इस दौरान शुक्र वक्री अवस्था में होंगे। ऐसे में आपको अत्यधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
:- कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष 2023 प्रेम के मामले में केवल 3 राशियों के सिंगल जातकों लिए अनुकूल रहने के संकेत मिल रहे हैं। शेष सभी राशियों के जातकों को इस साल के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है क्योंकि विभिन्न ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधी मामलों के लिए बहुत अधिक अनुकूल नहीं है। साथ ही इस साल शुक्र देव वक्री भी होने वाले हैं। ऐसे में शेष राशियों को सलाह दी जाती है कि कुंडली में शुक्र की दुर्बल स्थिति को प्रबल बनाने के लिए उपाय करें।
अपने जीवन के सभी पहलुओं के बारे में जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2023
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह प्रेम 2023 लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Venus Nakshatra Transit Aug 2025: 3 Zodiacs Destined For Luck & Prosperity!
- Janmashtami 2025: Read & Check Out Date, Auspicious Yoga & More!
- Sun Transit Aug 2025: Golden Luck For Natives Of 3 Lucky Zodiac Signs!
- From Moon to Mars Mahadasha: India’s Astrological Shift in 2025
- Vish Yoga Explained: When Trail Of Free Thinking Is Held Captive!
- Kajari Teej 2025: Check Out The Remedies, Puja Vidhi, & More!
- Weekly Horoscope From 11 August To 17 August, 2025
- Mercury Direct In Cancer: These Zodiac Signs Have To Be Careful
- Bhadrapada Month 2025: Fasts & Festivals, Tailored Remedies & More!
- Numerology Weekly Horoscope: 10 August, 2025 To 16 August, 2025
- जन्माष्टमी 2025 पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की विशेष कृपा!
- अगस्त में इस दिन बन रहा है विष योग, ये राशि वाले रहें सावधान!
- कजरी तीज 2025 पर करें ये विशेष उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
- अगस्त के इस सप्ताह मचेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, देखें व्रत-त्योहारों की संपूर्ण जानकारी!
- बुध कर्क राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सावधान, तुरंत कर लें ये उपाय
- भाद्रपद माह 2025: त्योहारों के बीच खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें किस राशि के जातक का चमकेगा भाग्य!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 अगस्त, 2025
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (10 अगस्त से 16 अगस्त, 2025): इस सप्ताह इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
- कब है रक्षाबंधन 2025? क्या पड़ेगा भद्रा का साया? जानिए राखी बांधने का सही समय
- बुध का कर्क राशि में उदय: ये 4 राशियां होंगी फायदे में, मिलेगा भाग्य का साथ
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025