राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023): वर्तमान समय में हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना वाहन हो और इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए व्यक्ति तमाम प्रयास करता है। लेकिन कई बार मेहनत की कमाई से खरीदा गया वाहन भी नुकसान का कारण बनता है तो कई बार इतना भाग्यशाली साबित होता है कि उसके सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो जाती है। ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और दशा के कारण होता है। इस विशेष आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि साल 2023 में किस राशि के लिए वाहन खरीदना होगा शुभ और किसके लिए अशुभ? चलिए जानते हैं।

यहाँ हिंदी में पढ़ें: राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
यह आर्टिकल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जो कि हमारे अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों की चाल का विश्लेषण कर तैयार किया गया है। यह कुछ विशिष्ट राशियों के लिए वाहन खरीदने की संभावनाओं पर प्रकाश डालेगा। यह बात हम सभी जानते हैं कि नौ ग्रहों का हमारे जीवन पर अत्यधिक प्रभाव होता है और किसी मनुष्य की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही तय करती है कि वह वस्तु जातक को अच्छे या बुरे, कैसे फल प्रदान करेगी।
ऐसे में यदि आप भी साल 2023 में वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको बताएगा कि वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) के अनुसार, आपकी राशि के लिए वाहन खरीदना ठीक होगा या नहीं?
Read in English: Good time to buy vehicle in 2023
ज्योतिष में कौन सा भाव और ग्रह है वाहन का कारक?
वैदिक ज्योतिष में शुभ एवं मांगलिक कार्यों को एक विशेष समय में करने का महत्व है, जो कि समय, तिथि, ग्रहों की चाल और नक्षत्र के आधार पर तय किया जाता है। जिस प्रकार जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, विवाह और व्यापार आदि का कारक ग्रह होता है, उसी प्रकार इन क्षेत्रों का भी अपना एक कारक भाव होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली के बारह भावों में प्रत्येक भाव का अपना एक अलग महत्व बताया गया है और इन सभी भावों के लिए ग्रहों की भूमिका को बेहद अहम माना जाता है।
कुंडली का चौथा भाव किसी मनुष्य के जीवन में वाहन सुख की तरफ इशारा करता है। व्यक्ति को अपने जीवनकाल में वाहन सुख मिलेगा या नहीं, यह चौथे भाव में गोचर करने वाले ग्रहों के अनुसार सुनिश्चित किया जाता है। अगर हम वाहन के कारक ग्रहों की बात करें तो, व्यावसायिक वाहनों का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करता है जबकि निजी जीवन के लिए उपयोग किये जाने वाले वाहनों का कारक ग्रह शुक्र है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: इन राशियों के लिए शुभ होगा नए साल में वाहन खरीदना वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: मेष राशि
राशिचक्र की पहली राशि मेष उन राशियों में से एक है जिसके लिए आने वाले साल में वाहन खरीदना शुभ साबित होगा। वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 की शुरुआत यानी कि जनवरी महीने की 17 तारीख को कर्मफल दाता शनि अपने गोचर के दौरान आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और 22 अप्रैल को बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय किसी भी तरह का वाहन खरीदने के लिए शानदार रहेगा। शुक्र वाहन के कारक हैं, जो मई 2023 के दौरान आप पर मेहरबान रहेंगे। शुक्र ग्रह समेत अन्य ग्रहों के शुभ प्रभावों की वजह से मई महीने में वाहन खरीदने के प्रबल योग बन सकते हैं, विशेष रूप से गाड़ी (4 व्हीलर) खरीदने के। इस समय आप लोगों के लिए वाहन खरीदना बहुत ही फलदायी होगा।
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: वृषभ राशि
जिन जातकों की राशि वृषभ है और जो लंबे अर्से से वाहन खरीदने के इच्छुक हैं, वे लोग वर्ष 2023 में वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) के अनुसार, यह वर्ष लाभ की दृष्टि से अच्छा रहने की संभावना है, विशेष रूप से चल और अचल संपत्ति के मामले में। हालांकि, इस साल आपके खर्चों में काफ़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन इस दौरान वाहन लाभ के भी योग बनेंगे। आप कोई बड़ा और भारी वाहन खरीद सकते हैं जो आपके लिए खुशियों की वजह बनेगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ वाहन के कारक ग्रह भी है इसलिए शुक्र देव की शुभ स्थिति आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। ऐसे में, मई से जुलाई के बीच की अवधि वाहन का सुख प्राप्त करने के नजरिये से सर्वश्रेष्ठ रहेगी। लेकिन वृषभ राशि के जातकों को नवंबर और दिसंबर के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शनि रिपोर्ट से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में सब कुछ
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: सिंह राशि
सिंह राशि के जो जातक इस सोच-विचार में हैं कि क्या साल 2023 में वाहन खरीदना उचित रहेगा या नहीं? तो आपको बता दें, सिंह राशिचक्र की तीसरी ऐसी राशि है जिसके लिए वर्ष 2023 वाहन खरीदने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) के अनुसार, इस साल की शुरुआत यानी कि जनवरी में जब मंगल की पूर्ण दृष्टि अपनी ही राशि वृश्चिक पर होगी उस दौरान आप यदि कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। अप्रैल से मई और साल के अंतिम महीने यानी नवंबर से दिसंबर के महीने बहुत शुभ रहने वाले हैं क्योंकि इस दौरान आप किसी बड़े वाहन की खरीद कर सकते हैं। इस समय आप जो भी वाहन खरीदेंगे, वह देखने में बहुत ही सुंदर और सभी तरह की सुख-सुविधाओं से लैस होगा। यह वाहन आपको प्रसन्न करेगा।
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: मकर राशि
मकर राशि उन भाग्यशाली राशियों में से एक हैं जिसके लिए वर्ष 2023 वाहन खरीदने के लिहाज़ से फायदेमंद रहेगा। वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) के अनुसार, इस साल मकर राशि के जातक वाहन खरीदने में सक्षम हो सकते हैं जो आपके लिए समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएगा। लेकिन अगर आप वाहन खरीद का मन बना रहे हैं तो आपको शीघ्रता करनी होगी क्योंकि वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023 (Good time to buy vehicle in 2023) की भविष्यवाणी कहती है कि फरवरी से मार्च का महीना वाहन लेने के लिए उपयुक्त होगा। हालांकि, अप्रैल से मई की अवधि के दौरान जो लोग दो पहिया या चार पहिया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता हाथ लग सकती है। अगर आप इस दौरान वाहन नहीं खरीद पाते हैं तो थोड़ा इंतज़ार करें। वर्ष 2023 के अंतिम महीने यानी नवंबर और दिसंबर में वाहन लेना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा, चूंकि पूरे वर्ष की तुलना में आखिरी 2 माह वाहन खरीदने के लिए सबसे अच्छे रहेंगे।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्टसे करें दूर
वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2023: कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नया साल 2023 जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है और आपको वाहन खरीदने के अनेक अवसर भी प्रदान कर सकता है। इस राशि के जो जातक वाहन खरीदने के इच्छुक हैं उनके लिए 06 अप्रैल से लेकर 02 मई के बीच का समय बेहद शुभ रहेगा और इस दौरान वाहन लेना आपके लिए समृद्धिदायक साबित होगा। इस समय आपके वाहन खरीदने के योग बनेंगे। हालांकि, जून का महीना सभी महीनों में सबसे उपयुक्त होगा और अगर आप साल के आखिरी में वाहन लेना चाहते हैं तो नवंबर और दिसंबर के बीच वाहन लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Sun Transit In Cancer: What to Expect During This Period
- Jupiter Transit October 2025: Rise Of Golden Period For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope From 7 July To 13 July, 2025
- Devshayani Ekadashi 2025: Know About Fast, Puja And Rituals
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- सूर्य का कर्क राशि में गोचर: सभी 12 राशियों और देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
- जुलाई के इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां!
- क्यों है देवशयनी एकादशी 2025 का दिन विशेष? जानिए व्रत, पूजा और महत्व
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025