सार्वजनिक अवकाश 2023 कैलेंडर: त्यौहार 2023
सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023)- तीज-त्यौहार भारतीय संस्कृति के मुख्य तत्व हैं। वर्ष भर कोई न कोई पर्व कहीं न कहीं मनाया जाता है। इन्हें बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक राज्य व शहर इन त्योहारों को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है। इसी क्रम में एस्ट्रोसेज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) कैलेंडर की सूची प्रदान कर रहे हैं। तो आइए बिना देरी किए देखते हैं सार्वजनिक अवकाश 2023 सूची।

सार्वजनिक अवकाश 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: सार्वजनिक अवकाश 2024
Read in English: Public Holidays 2023
जीवन की विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए करें विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात
सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) सूची
नोट: इन तिथियों की जांच करते रहें क्योंकि जैसे ही कोई भी औपचारिक परिवर्तन होता है तो इस सूची में बदलाव किया जा सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
भारत में छुट्टियों के प्रकार
राष्ट्रीय अवकाश
सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) की बात करें तो गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती यह तीन राष्ट्रीय अवकाश हैं। इस दिनों में पूरे भारत में छुट्टी होती है। हर भारतवासी चाहे वह किसी भी धर्म, जाति और क्षेत्र से आता हो, अपने देश के लिए इस दिन को पर्व के रूप में मनाता है और इस दिन सभी सरकारी और कमर्शियल ऑफिस बंद रहते हैं।
अखिल भारतीय सार्वजनिक अवकाश
भारत में तीन 'राष्ट्रीय अवकाश' के अलावा 14 सार्वजनिक अवकाश पड़ते हैं। इसके तहत केंद्र सरकार के सभी बैंक व कार्यालय बंद रहते हैं। इन 14 सार्वजनिक अवकाशों में तीन राज्य स्तर पर तय किए जाते हैं और शेष 11 राष्ट्रीय स्तर पर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) घोषित हैं। इन छुट्टियों में भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख धर्मों के त्योहार शामिल हैं। अधिकांश चंद्रमा पंचांग पर आधारित हैं, जो हर साल भिन्न- भिन्न तारीखों पर पड़ते हैं।
राज्य स्तरीय सार्वजनिक अवकाशभारत के सभी 28 राज्यों में से हर राज्य में अलग-अलग धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं। जिसके चलते प्रत्येक राज्य में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। कुछ राज्यों में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। वहीं पारसी नववर्ष में महाराष्ट्र में छुट्टी मनाई जाती है। पंजाब में सिख धर्म से संबंधित त्योहारों में छुट्टियां होती हैं। तमिलनाडु में सालाना 24 सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) होते हैं। ऐसे ही हर साल अलग-अलग राज्यों में सार्वजनिक छुट्टियों की एक सूची जारी होती है।
कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब
तदर्थ अवकाशकिसी सम्मानित राष्ट्रीय हस्ती के गुजरने या चुनाव के दिन भी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा औद्योगिक हड़तालों, भारत बंद या व्यापक हड़तालों की वजह से जो छुट्टियां होती हैं उन्हें तदर्थ अवकाश कहते हैं।
वहीं भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े टेस्ट मैचों के आसपास कुछ अनौपचारिक क्रिकेट अवकाश भी होते हैं। इसके अलावा जब मन न लगे या बीमार हों तो भी अवकाश ले सकते हैं।
प्रतिबंधित अवकाशयह एक वैकल्पिक अवकाश है। जिसमें कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार छुट्टी ले सकता है लेकिन इस दिन सरकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नहीं रहते हैं। प्रतिबंधित अवकाश के लिए नियोक्ता को अपने संगठन को बंद करना जरूरी नहीं है।
राजपत्रित अवकाशगजटेड छुट्टी को राजपत्रित अवकाश के रूप में जाना जाता है। यदि एक बार यह छुट्टी तय की जाती है तो यह अनिवार्य रूप से लागू भी की जाती है। देश में सभी सार्वजनिक एवं निजी संगठन गजटेड हॉलिडे के दिन बंद रहते हैं।
भारत में सार्वजनिक अवकाश क्या प्रावधान है?
केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन गृह मंत्रालय के पत्र संख्या 14046/27/83- जीपी-I दिनांक 15 फरवरी 1984 के आधार पर छुट्टियों की सूची तय करता है, जिसके द्वारा वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियां गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती सहित कुल 16 छुट्टियों का पालन करते हैं।
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1981 के तहत मुख्य रूप से सरकारी एजेंसियों व बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों को लागू करता है, लेकिन वाणिज्यिक और सार्वजनिक क्षेत्रों के कारखाने और अन्य उद्यम इसे नहीं अपनाते हैं।
औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम 1946 के तहत, जब कर्मचारी को किसी औद्योगिक नियोजन के रूप में रखा जाता है और उस कर्मचारी की नियोजन की क्या-क्या शर्ते हैं व उन्हें किस प्रकार के नियोजन में रखा जाएगा, इस अधिनियम में ये प्रावधान शामिल हैं। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को अलग-अलग दिनों में काम करने के प्रावधान को बताया गया है और कर्मचारी कितने दिन काम करेंगे व किस प्रकार से उनको सार्वजनिक अवकाश 2023 (Public Holidays 2023) मिलेगा, इस अधिनियम के तहत जानकारी दी गई है।
भारत में कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को त्योहारों के समय पर छुट्टियां नहीं दी जाती हैं, लेकिन कई जगह औद्योगिक प्रतिष्ठान व कारखानों में त्योहारों की छुट्टियों के लिए पेड लीव मिलती है, लेकिन कितनी छुट्टियां मिलेंगी व छुट्टियों के क्या नियम होंगे, यह कारखाने के मालिक द्वारा निर्धारित किया जाता है और उसी के आदेशों पर छुट्टियों का नियम बनाया जाता है। जबकि कई राज्य भी इन कर्मचारियों को पेड लीव देते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Rahu-Ketu Transit July 2025: Golden Period Starts For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini July 2025: Wealth & Success For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Mercury Rise In Cancer: Turbulence & Shake-Ups For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini: Know Your Fate & Impacts On Worldwide Events!
- Pyasa Or Trishut Graha: Karmic Hunger & Related Planetary Triggers!
- Sawan Shivratri 2025: Know About Auspicious Yoga & Remedies!
- Mars Transit In Uttaraphalguni Nakshatra: Bold Gains & Prosperity For 3 Zodiacs!
- Venus Transit In July 2025: Bitter Experience For These 4 Zodiac Signs!
- Saraswati Yoga in Astrology: Unlocking the Path to Wisdom and Talent!
- Mercury Combust in Cancer: A War Between Mind And Heart
- बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!
- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया व राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
- क्या है प्यासा या त्रिशूट ग्रह? जानिए आपकी कुंडली पर इसका गहरा असर!
- इन दो बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय!
- इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
- सरस्वती योग: प्रतिभा के दम पर मिलती है अपार शोहरत!
- बुध कर्क राशि में अस्त: जानिए राशियों से लेकर देश-दुनिया पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
- कामिका एकादशी पर इस विधि से करें श्री हरि की पूजा, दूर हो जाएंगे जन्मों के पाप!
- कामिका एकादशी और हरियाली तीज से सजा ये सप्ताह रहेगा बेहद ख़ास, जानें इस सप्ताह का हाल!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2025
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025