नई फिल्में 2023 | Upcoming New Films In 2023
नई फिल्में 2023 (New Films 2023): बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए वर्ष 2023 खास होने वाला है। इंटरटेनमेंट जगत ने 2023 में पूरी तरह से कमर कस ली है। हर साल की तरह 2023 में भी बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड व हॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023) रिलीज के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों की स्टोरीज़ सबसे अलग होंगी, जिनमें रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और राजनीति आदि देखने को मिलेगा। अगर आप बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो कौन सी मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है, इसकी जानकारी आपको एस्ट्रोसेज के इस आर्टिकल में स्टार कास्ट, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस से संबंधित सभी जानकारियों समेत आसानी से और सबसे पहले मिलेगी।

यहाँ पढ़ें हिंदी में नई फिल्में 2024 : नई फिल्में 2024
फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2021 व 2022 कुछ खास नहीं रहा। पैंडेमिक की वजह से लंबे समय तक थियेटर्स बंद रहे तो वहीं एक-दो फिल्मों को छोड़कर इस साल रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में विरोध और बॉयकॉट के चलते फ्लॉप ही साबित हुईं। ऐसी कई फिल्में रही, जो बॉयकॉट कल्चर का शिकार हो गईं। इस कारण फिल्म निर्माताओं को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि कई निर्माताओं ने इस स्थिति का फायदा उठाया और आगे आकर कुछ लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर फिल्में रिलीज की। इस वजह से उनके दर्शक जुड़े रहे और कई हद तक फिल्मों ने अच्छा नाम कमाया। अब उम्मीद है कि आगे चीजें बेहतर होंगी और इस उम्मीद के साथ हम साल 2023 में आने वाली उन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिनका पब्लिक को बेसब्री से इंतजार है।
Read In English: New Films 2023
नोट- नई फिल्में 2023 (New Films 2023) की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि किसी फ़िल्म की रिलीज़ तिथि में परिवर्तन किया जाता है तो हम आपको उसकी अपडेट भी ज़रूर देंगे।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
बॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023)
आदिपुरुष
- कास्ट: प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन, सनी सिंह निज्जर
- निर्देशक: ओम राउत
- प्रोडक्शन हाउस: टी-सीरीज फिल्म्स रेट्रोफाइल्स
- कास्ट: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया
- निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
- प्रोडक्शन हाउस: यश राज फिल्म्स
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
सेल्फी
- कास्ट: अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा, डायना पेंटी
- निर्देशक: राज मेहता
- प्रोडक्शन हाउस: धर्मा प्रोडक्शन्स
- कास्ट: कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर
- निर्देशक: रोहित धवन
- प्रोडक्शन हाउस: टी-सीरीज फिल्म्स अल्लू एंटरटेनमेंट हरिका एंड हसीन क्रिएशन्स ब्रैट फिल्म्स
- कास्ट: शाहिद कपूर
- निर्देशक: आदित्य निंबालकर
- प्रोडक्शन हाउस: टी-सीरीज फिल्म्स
- कास्ट: आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव
- निर्देशक: राज शांडिल्य
- प्रोडक्शन हाउस: एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और एएलटी एंटरटेनमेंट।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
हॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023)
ट्रू हंटिंग
- कास्ट: रिचर्ड डी'ओविडियो, ब्लेयर बटलर (स्क्रीप्ले); एरिन मोरियार्टी, जेमी कैंपबेल बोवर
- निर्देशक: गैरी फ्लेडर
- प्रोडक्शन हाउस: स्क्रीन जेम्स
- कास्ट: अकेला कूपर, एलीसन विलियम्स, रोनी चियांग, वायलेट मैकग्रा, ब्रायन जॉर्डन अल्वारेज़, एमी डोनाल्ड, किम्बरली क्रॉसमैन
- निर्देशक: गेराल्ड जॉनस्टोन
- प्रोडक्शन हाउस: यूनिवर्सल पिक्चर्स / ब्लमहाउस प्रोडक्शंस / एटॉमिक मॉन्स्टर प्रोडक्शंस
- कास्ट: डलास क्लेटन, डेविड गियोन, माइकल हैंडेलमैन (स्क्रीनप्ले); ज़ाचरी लेवी, लिल रिले होवेरी, जूई डेस्चानेल
- निर्देशक: कार्लोस सलदान्हा
- प्रोडक्शन हाउस: कोलंबिया पिक्चर्स / डेविस एंटरटेनमेंट
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
डिस्टेंस
- कास्ट: स्पेंसर कोहेन (स्क्रीनप्ले); एंथोनी रामोस, नाओमी स्कॉट, ज़ाचरी क्विंटो
- निर्देशक: जोश गॉर्डन और विल स्पेक
- प्रोडक्शन हाउस: यूनिवर्सल पिक्चर्स / ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स
- कास्ट: एम. नाइट श्यामलन, स्टीव डेसमंड, माइकल शर्मन (स्क्रीनप्ले); डेव बॉतिस्ता, जोनाथन ग्रॉफ़, बेन एल्ड्रिज, निक्की अमुका-बर्ड, क्रिस्टन कुई, एबी क्विन, रूपर्ट ग्रिंट
- निर्देशक: एम. नाइट श्यामलन
- प्रोडक्शन हाउस: यूनिवर्सल पिक्चर्स / ब्लाइंडिंग एज पिक्चर्स
कास्ट: रीड कैरोलिन (स्क्रीनप्ले); चैनिंग टैटम, सलमा हायेक, केटलीन जेरार्ड, गेविन स्पोक्स
निर्देशक: स्टीवन सोडरबर्ग
प्रोडक्शन हाउस: वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स
कास्ट: जेफ लवनेस, पॉल रुड, इवांगेलिन लिली, कैथरीन न्यूटन, जोनाथन मेजर्स, रान्डेल पार्क, मिशेल फ़िफ़र, माइकल डगलस, बिल मरे
निर्देशक: पीटन रीड
प्रोडक्शन हाउस: मार्वल स्टूडियोज
कास्ट: जैच बायलिन, कीनन कूगलर; माइकल बी जॉर्डन, टेसा थॉम्पसन, जोनाथन मेजर्स, फाइलिसिया राशद, फ्लोरियन मुंटेनु, वुड हैरिस
निर्देशक: माइकल बी. जॉर्डन
प्रोडक्शन हाउस: मेट्रो-गोल्डविन-मेयर / वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स / न्यू लाइन सिनेमा
कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब
बॉलीवुड फिल्म 2023 की विस्तृत जानकारी
अब आइए जानते हैं ऊपर बताई गई कुछ बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फ़िल्मों के बारे संक्षिप्त जानकारी...
आदिपुरुष: इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।
पठान: पठान मूवी की पूरी शूटिंग दुबई में की गई है। इस मूवी के अधिकतर स्टंट दुबई में ही शूट किए गए हैं। शाहरुख की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान एक जासूस के अवतार में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में आपको विलेन की भूमिका में दिखेंगे, जबकि दीपिका पादुकोण एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।
सेल्फी: यह फिल्म 2019 की मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा- "ड्राइविंग लाइसेंस" की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और डायना उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, इमरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे, जो अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा इमरान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगी।
शहज़ादा: शहज़ादा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नज़र आयेंगे। यह फिल्म सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। कार्तिक और कृति के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
बुल: इस एक्शन फिल्म में शाहिद एक पैराट्रूपर का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित है और फिल्म में सच्ची घटनाएं दिखाई जाएंगी।
ड्रीम गर्ल 2: ड्रीम गर्ल 2 में इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। वहीं इस बार अभिषेक बनर्जी भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। सीक्वल में अन्नू कपूर और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म अपनी कॉमिक कहानी से दर्शकों को फिर से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हॉलीवुड फिल्म 2023 की विस्तृत जानकारी
चलिए अब साल 2023 की हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
ट्रू हंटिंग: ट्रू हंटिंग सच्ची घटना पर आधारित हॉरर स्टोरी है। जिसे 1971 में एनबीसी पर प्रसारित किया गया था। यह एनबीसी समाचार खंड की एक सफलता थी।
M3GAN: M3GAN अमेरिकी साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन जेरार्ड जॉनस्टोन ने अकेला कूपर की पटकथा और जेम्स वान की कहानी से किया है। इसमें एलीसन विलियम्स और रोनी चियांग मुख्य भूमिका में हैं। कहानी में रोबोटिक्स इंजीनियर एक गुड़िया बनाते हैं लेकिन बाद में उस गुड़िया में जान आ जाती है। यह कहानी सबको हैरान कर देगी।
हेरोल्ड एंड द पर्पल क्रेयॉन: इस फिल्म में हेरोल्ड नाम का एक युवा लड़का अपने पर्पल क्रेयॉन की मदद से एक जादुई मिशन पर जाता है। इस फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है।
डिस्टेंस: इस फिल्म की कहानी में एक व्यक्ति की एलियन के प्लेनेट पर क्रैश लैंडिंग होती है। उस कठोर इलाके में वह अपना रास्ता कैसे बनाता है, ऑक्सीजन खत्म होने के बावजूद कैसे जीवित रहता है और कैसे वहां से बचकर आता है, इस कहानी में दर्शाया गया है।
नॉक एट दी केबिन: हॉलीवुड स्टार डेव बॉतिस्ता फिल्मकार एम नाइट श्यामलन की आगामी फिल्म 'नॉक एट द केबिन' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स में किया जाएगा। फिल्म 03 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मैजिक माइक लास्ट डांस: इस कहानी को अभी गुप्त रखा गया है।
एंट-मैन एंड द वास्प: यह मूवी बहुत ही ज्यादा खतरनाक होने वाली है। इस फिल्म में क्वांटममैनिया एक खतरनाक विलेन है। कहानी उसी पर आधारित है।
क्रीड III: यह एक अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- August 2025 Overview: Auspicious Time For Marriage And Mundan!
- Mercury Rise In Cancer: Fortunes Awakens For These Zodiac Signs!
- Mala Yoga: The Role Of Benefic Planets In Making Your Life Comfortable & Luxurious !
- Saturn Retrograde July 2025: Rewards & Favors For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Sun Transit In Punarvasu Nakshatra: 3 Zodiacs Set To Shine Brighter Than Ever!
- Shravana Amavasya 2025: Religious Significance, Rituals & Remedies!
- Mercury Combust In Cancer: 3 Zodiacs Could Fail Even After Putting Efforts
- Rahu-Ketu Transit July 2025: Golden Period Starts For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini July 2025: Wealth & Success For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Mercury Rise In Cancer: Turbulence & Shake-Ups For These Zodiac Signs!
- अगस्त 2025 में मनाएंगे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, देख लें कब है विवाह और मुंडन का मुहूर्त!
- बुध के उदित होते ही चमक जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, सफलता चूमेगी कदम!
- श्रावण अमावस्या पर बन रहा है बेहद शुभ योग, इस दिन करें ये उपाय, पितृ नहीं करेंगे परेशान!
- कर्क राशि में बुध अस्त, इन 3 राशियों के बिगड़ सकते हैं बने-बनाए काम, हो जाएं सावधान!
- बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!
- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया व राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
- क्या है प्यासा या त्रिशूट ग्रह? जानिए आपकी कुंडली पर इसका गहरा असर!
- इन दो बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय!
- इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
- सरस्वती योग: प्रतिभा के दम पर मिलती है अपार शोहरत!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025