मकर राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए हमने आपके लिए यह आर्टिकल तैयार करने की कोशिश की है जिसमें आपको पता चल सके कि वर्ष 2023 के दौरान आपके जीवन में कौन सी खुशियां आ सकती हैं और कब आपको थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि जीवन में बदलाव आते ही रहते हैं, कभी अच्छे और कभी बुरे। सभी एक जैसा समय नहीं पसंद कर सकते और ग्रह भी अपनी स्थिति के अनुसार हमें अच्छे और बुरे फल प्रदान करते रहते हैं इसलिए यह आर्टिकल आपको वर्ष 2023 की समस्त जानकारी प्रदान करने वाला है।

पढ़ें मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023)

इस मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) में आपको मकर राशि के जातकों के जीवन में आने वाले संभावित बदलावों के बारे में पता चलेगा। साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के अचूक ज्योतिषीय उपायों की भी जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं वर्ष 2023 मकर राशि के लिए कैसा साबित होगा।

मकर राशि के बारे में यहां पढ़ें- मकर राशिफल 2024

यह मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) आपके लिए काफ़ी मददगार साबित होगा क्योंकि इसमें आपके जीवन के हर पहलू की सही और सटीक भविष्यवाणियां मौजूद हैं। तो देर किस बात की, आगे बढ़िए और विस्तार से पढ़िए यह विशेष लेख और बनाइए अपने जीवन को सुखी और समृद्ध।

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) में आपको अपने करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रेम और वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति, विवाह आदि के बारे में सटीक भविष्यवाणियां पढ़ने को मिलेंगी। ऐसे में आप आने वाले अनुकूल समय के लिए उचित तैयारियां कर सकेंगे और प्रतिकूल समय पर सावधान रहेंगे। सिर्फ़ इतना ही नहीं, इसमें आपको प्रतिकूल ग्रहों के दुष्प्रभावों से बचने के अचूक ज्योतिषीय उपाय भी बताए जाएंगे ताकि कुंडली में आप उस ग्रह को प्रबल कर सकें। तो आइए आगे बढ़ते हैं और विस्तारपूर्वक पढ़ते हैं मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023)।

आप को वर्ष 2023 में किस तरीके से अपने जीवन में आगे बढ़ना है, इस को ध्यान में रखते हुए ही वार्षिक मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) तैयार किया गया है। इस राशिफल के अंतर्गत आपको वह समस्त जानकारी मिलेगी जो आप प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके प्रेम जीवन के बारे में, यदि आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन से संबंधित जानकारी, आपकी संतान के बारे में भविष्यवाणी, आपकी नौकरी, आपका व्यापार, आपके करियर के बारे में वर्ष 2023 की भविष्यवाणी, 2023 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, इस बारे में भविष्यकथन, आपको इस वर्ष किस तरह के धन और लाभ होंगे, उससे संबंधित जानकारी, वाहन लेने की क्या स्थिति रहेगी, इस बारे में जानकारी, क्या आप इस वर्ष कोई नई संपत्ति खरीद पाएंगे, इस बारे में समस्त जानकारी, आपके पारिवारिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएँगे, यह समस्त भविष्यवाणी, आदि आपको इस राशिफल 2023 में प्रदान की जा रही है। इस प्रकार देखें तो आपके जीवन के सभी क्षेत्रों के बारे में यह मकर राशिफल 2023 आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला है।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- राशिफल 2023

इस विस्तृत मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) की सहायता से आप बहुत ही सरलता से वर्ष 2023 के दौरान आपके जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। हमारा यह मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) वैदिक ज्योतिष गणना पर आधारित है और एस्ट्रोसेज के विख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक द्वारा इस वर्ष 2023 के दौरान ग्रहों के विशेष गोचर और उनकी चाल को आधार रखकर तैयार किया गया है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए कैसा रहेगा तो आइए अब आपको बताते हैं वर्ष 2023 का मकर राशि का वार्षिक राशिफल।

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं जो आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। वह वर्ष 2023 की शुरुआत में आपकी ही राशि मकर में विराजमान रहेंगे और उनके साथ शुक्र ग्रह की युति होगी लेकिन 17 जनवरी 2023 को वह आपके दूसरे अर्थात धन भाव में प्रवेश कर जाएंगे और पूरे वर्ष वहीं पर बने रहेंगे। शनि महाराज की यह ग्रह चाल आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यही आपके सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि महाराज इस राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे तथा वर्ष की शुरुआत में 30 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक अस्त अवस्था में रहेंगे। शनि जब आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे तो वहां से आपके चतुर्थ भाव, अष्टम भाव और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे जिस कारण से यह सभी भाव इस वर्ष विशेष रूप से प्रभाव देने वाले भाव रहेंगे।

एक अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आप के तीसरे भाव में रहेंगे जो कि आप के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं और 22 अप्रैल को आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यहां से वह आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। इस प्रकार शनि और बृहस्पति के दोहरे गोचर के कारण जनवरी के मध्य से 22 अप्रैल तक आपका एकादश भाव और 22 अप्रैल 2023 के बाद आपका चतुर्थ भाव और अष्टम भाव मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे।

राहु वर्ष की शुरुआत से 30 अक्टूबर तक आपके चतुर्थ भाव में मेष राशि में विराजमान रहेंगे और उनके साथ ही तुला राशि में केतु का गोचर रहेगा। इसके बाद राहु आपके तीसरे भाव में और केतु आपके नवम भाव में गोचर कर जाएंगे।

इस वर्ष अप्रैल के महीने में सूर्य का गोचर मेष राशि में होगा, जहां पर पहले से राहु विराजमान हैं और 22 अप्रैल को बृहस्पति भी आ जाएंगे, तो यह लगभग एक महीने की अवधि विशेष रूप से ध्यान देने योग्य होगी क्योंकि इससे आप की माता जी के स्वास्थ्य और पारिवारिक गतिविधियों पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना रहेगी। मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के जीवन में मई से लेकर अगस्त के बीच गुरु - राहु का चांडाल दोष भी प्रभाव डाल सकता है इसलिए आवश्यक उपाय करें।

केवल इतना ही नहीं, जहां एक तरफ, यह महत्वपूर्ण ग्रह, जो लंबे समय में गोचर करते हैं, आपके जीवन को प्रभावित करेंगे तो वहीं दूसरी ओर, अन्य महत्वपूर्ण ग्रह, जो कम अवधि के गोचर करते हैं जैसे कि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र भी आपकी राशि को विभिन्न रूपों में प्रभावित करते रहेंगे और आप को तरह-तरह के शुभाशुभ परिणाम प्रदान करते रहेंगे।


आपके लिए मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) यह संकेत देता है कि जनवरी का महीना आपके जीवन में बड़े महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। ग्रहों का गोचर और मुख्य रूप से आपके प्रतिनिधि ग्रह शनि देव का गोचर जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग बनेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी और धन संचय होने की संभावना बनेगी।

फरवरी के महीने में दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग करेंगे। गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में भी सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी निभाएंगे और आपके कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा।

मार्च का महीना मार्च के महीने में पारिवारिक जीवन में कुछ खुशियां देखने को मिलेंगी। कुछ घरेलू खर्च करेंगे जो बहुत लंबे समय से अटके हुए थे। घरवालों के ऊपर थोड़ा ध्यान देंगे। माताजी से निकटता बढ़ेगी। यदि पहले नहीं खरीदा था तो इस महीने कोई नया वाहन ले सकते हैं अथवा किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

अप्रैल का महीना तनावपूर्ण रहेगा। घर परिवार में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर में कलेश हो सकता है। माताजी और पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यदि आप संयम नहीं बरतेंगे तो आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से पीड़ित हो सकता है और आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में, जैसे ह्रदय से संबंधित समस्या या वक्ष स्थल से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। हालांकि इसी दौरान प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार मई के महीने में नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बनेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना सच हो सकता है।

जून के महीने में दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने की संभावना रहेगी। जीवन साथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन आयोजित हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। कुछ नए लोगों से व्यवसायिक साझेदारी हो सकती है।

जुलाई के महीने में खर्चों में आशातीत बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पढ़ाई में कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ेगा। अपने सुखों को प्राप्त करने के लिए चोरी-छिपे खर्च करने की आदत हो सकती है, जो बाद में मान सम्मान में कमी अथवा स्वास्थ्य में समस्या प्रदान कर सकती है।

अगस्त और सितंबर के महीने सतर्कता से चलने के महीने रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं और सेहत में भी गिरावट आ सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष से अच्छे संबंधों का लाभ मिल सकता है। ससुराल के किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।

अक्टूबर का महीना उत्तम सफलता लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। शिक्षा में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। विदेश जाने का सपना साकार होगा। नया घर या वाहन लेने के योग बनेंगे।

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार नवंबर और दिसंबर के महीने उत्तम प्रगति प्रदान करेंगे। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने काम के कारण जाने जाएंगे। आपको अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर में शुभ कार्य होंगे। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। रोमांस की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। व्यापार में भी सफलता के योग बनेंगे।

Click here to read in English: Capricorn Horoscope 2023

सभी ज्योतिषीय आंकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मकर प्रेम राशिफल 2023

मकर प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में मकर राशि के लोग प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि मंगल महाराज वक्री अवस्था में पंचम भाव में होकर आपके प्यार भरे दिल को तोड़ने का काम कर सकते हैं यदि इस दौरान आप अपने प्रियतम को ठीक से समझ नहीं पाए तो उनके गुस्से का शिकार होंगे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी और आपका रिश्ता भी टूट सकता है इसलिए थोड़ी सावधानी रखें लेकिन फरवरी से लेकर मई के दौरान आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे एक दूसरे से अपने दिल की बातें साझा करेंगे और एक दूसरे के बहुत निकट आएंगे इस वर्ष विशेष रूप से आपको जनवरी और जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका तनाव बढ़ेगा और इसके टूटने की संभावना भी रहेगी। जून का महीना और अगस्त से अक्टूबर के बीच आपकी लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है यानी कि आप जिन्हें प्रेम करते हैं उनसे आपका विवाह हो सकता है। जो लोग अभी तक अकेले हैं उन्हें इस वर्ष कोई अच्छा साथी मिल सकता है।

मकर करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मकर 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष मकर राशि के जातकों को अपने करियर में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि काम में आपका मन नहीं लग रहा है, या आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिल रहा है, और अगर आपके दिमाग में नौकरी छोड़ने का विचार आ रहा है तो ऐसा बिल्कुल ना करें, और अपनी तरफ से लगातार प्रयास करते रहें। मई के महीना और उसके बाद नवंबर के महीने में आपका किसी अच्छी जगह स्थानांतरण हो सकता। अप्रैल के महीने में नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है, लेकिन दूसरी नौकरी मिल जाएगी आवेदन करते रहे इस प्रकार उतार-चढ़ाव के बीच आप आगे बढ़ेंगे।

मकर शिक्षा राशिफल 2023

मकर शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए उत्तम सेना की प्राप्ति होगी वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर जरूर होगी क्योंकि वक्री मंगल पंचम भाव में बैठकर पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करेंगे और आपकी एकाग्रता में कमी आने के कारण आप पढ़ाई को समय नहीं दे पाएंगे जिससे आपको मनचाहे प्रणाम मिलने में परेशानी होगी लेकिन फरवरी से अप्रैल के बीच और उसके बाद अगस्त से नवंबर के बीच का समय अति उत्तम रहेगा दिसंबर के महीने में भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो आपके लिए जनवरी फरवरी जून 4 अक्टूबर के महीने में उत्तम सफलता के योग बना रहे हैं इस वर्ष पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है इसलिए इस दिशा में निरंतर प्रयास करते रहे आप को सफलता मिल सकती है उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी वर्ष बहुत कुछ प्रदान करने वाला है नवंबर दिसंबर में कुछ परेशानियां होंगी लेकिन उससे पूर्व का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा विशेष रुप से जून और अक्टूबर के महीने आपको उत्तम सफलता प्रदान करेंगे।

मकर वित्त राशिफल 2023

मकर वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के जातकों को वित्तीय तौर पर थोड़ा ध्यान से चलना चाहिए वर्ष की शुरुआत में खर्चे बने रहेंगे क्योंकि सूर्य बुध द्वादश भाव में रहेंगे वित्तीय संतुलन को साधने की कोशिश करेंगे तो सफल हो पाएंगे नहीं तो आपको वित्तीय संतुलन का सामना करना पड़ेगा राहु और केतु 30 अक्टूबर तक क्रमशः आपके चतुर्थ और दशम भाव में विराजमान रहेंगे इस कारण से आपको अपनी नौकरी में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा जिसका असर आपके वित्तीय स्तर पर पड़ेगा और आपको भी पिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बीच-बीच में आपको उत्तम सफलता भी मिलेगी अर्थात यह वर्ष संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान देने के लिए इंगित कर रहा है।

मकर पारिवारिक राशिफल 2023

मकर पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार मकर राशि के जातक पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं क्योंकि इस पूरे वर्ष राहु आप के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे और वर्ष की शुरुआत में शनि प्रथम भाव में होंगे इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा लेकिन 17 जनवरी को शनि के द्वितीय भाव में आने से कुटुंब में कुछ कहासुनी हो सकती है हालांकि आप अपनी समझदारी से उन समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे लेकिन वहां से शनि की दृष्टि के चतुर्थ भाव पर भी पड़ेगी जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है और 22 अप्रैल को बृहस्पति भी आ जाएंगे और उसी समय में सूर्य बिछड़ता में होंगे यह समय आपके पारिवारिक जीवन में ज्यादा तनाव का हो सकता है इस दौरान माताजी के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी हालांकि इस वर्ष आपको अपने भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा में आपको मदद देंगे अप्रैल और अक्टूबर के दौरान अपने पिताजी से अपने संबंधों पर ध्यान दें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मकर संतान राशिफल 2023

आपके बच्चों के लिए, वर्ष की शुरुआत मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती है क्योंकि मंगल जैसे वक्री ग्रह होने के कारण पंचम भाव पीड़ित रहेगा और संतान को लेकर कुछ समस्या होगी आपकी संतान कुछ गर्म मिजाज बनेगी और आज्ञा मानने से इनकार भी कर सकती है ऐसे में उन्हें संभालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल का रहे होगा लेकिन उसके बाद फरवरी से लेकर अप्रैल मई तक की स्थिति अनुकूल रहेगी संतान से संबंधित क्षेत्रों में उन्नति करेंगी इस वर्ष आपकी संतान अपनी पढ़ाई या अपने काम को लेकर विदेश जाने में भी सफल हो सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी लेकिन फिल्म में एक थोड़ा दर्द भी होगा कि मैं आपसे झूठ जा रहे हैं यह वर्ष उन्हें अच्छी उन्नति प्रदान करेगा और उनकी उपलब्धि पर आपको भी गर्व महसूस होगा।

मकर विवाह राशिफल 2023

मकर विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन बहुत हद तक अनुकूल रहने की संभावना है वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर रहने से दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण की स्थिति रहेगी एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा और प्रगाढ़ता देगा 22 अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति आप के तीसरे भाव में मीन राशि में रहकर पूर्ण पंचम दृष्टि से आपके सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिसकी वजह से दांपत्य जीवन में किसी भी तरह की समस्या आने की संभावना बहुत कम होगी और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और कोई शुभ कार्य संपन्न होंगे हालांकि 22 अप्रैल के बाद सूर्य बृहस्पति और राहु तीनों आपके चतुर्थ भाव में होंगे और मई से अगस्त के बीच आपको गुरु चांडाल दोष का प्रभाव मिलेगा जो पारिवारिक शांति को भंग करेगा और उसका प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा जिस में तनाव की स्थिति रहेगी इस वर्ष आपको मई से जून के बीच विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि 10 मई को मंगल आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान आपके जीवन साथी से लड़ाई झगड़े होने की स्थिति बन सकती है उसके बाद 1 जुलाई को सिंह राशि में मंगल का गोचर 18 अगस्त तक रहेगा इस दौरान ससुराल पक्ष से भी कहासुनी होने की संभावना बन सकती है इस दौरान सावधानी बरतें उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा। नवंबर और दिसंबर के महीने समस्याओं में कमी लेकर आएंगे और आप अपने दांपत्य जीवन में राहत महसूस करेंगे।

मकर व्यापार राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) मकर राशि के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम सफलता के योग बनाएगा और आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के अनेक मौके मिलेंगे अभी आप अपने व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं तो उसमें भी यह वर्ष आपकी पूरी मदद करता हुआ नजर आएगा मई से जुलाई के बीच थोड़ी समस्याएं आएंगी और इस दौरान आपको कुछ भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए और व्यापार जिस तरीके से चल रहा है उसे वैसे ही चलते रहने देना चाहिए क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आप को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी होगी शनि और शुक्र के आपके सप्तम भाव पर प्रभाव के कारण और बृहस्पति की भी सप्तम भाव पर दृष्टि के कारण व्यापार में उन्नति होगी आप अपने व्यापार को नई दिशा में आगे बढ़ाएंगे इसके बाद शनि का गोचर जनवरी में आपके भाव में होगा और अप्रैल में बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव में होगा इससे व्यापार में कुछ नए बदलाव आने के योग बनेंगे आप अपने व्यापार में कुछ और नई चीजें भी जोड़ सकते हैं जो आपको आने वाले समय में विशेषकर अक्टूबर से दिसंबर के मध्य में अच्छी सफलता दिखा सकते हैं जुलाई और अगस्त के दौरान आपको कुछ विदेशी माध्यमों से भी व्यापार करने का मौका मिल सकता है ऐसी स्थिति मिलने पर उसे तुरंत लपक ले क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही सफलता लेकर आएगी।

मकर संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

मकर राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, इस वर्ष वाहन लेने में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको शीघ्रता करनी होगी आपकी राशि के अनुसार आपके लिए फरवरी से मार्च के बीच वाहन खरीदना अनुकूल रहेगा तत्पश्चात अप्रैल से मई के दौरान ही ऐसी संभावना बनेगी कि जब आप वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं यदि समय निकल जाता है तो फिर आपको कुछ समय तक इंतजार करना चाहिए और उसके बाद नवंबर और दिसंबर के महीने में वाहन लेना आपके लिए बहुत लाभदायक होगा यदि विशेष रूप से पूछे तो वर्ष के अंतिम 2 महीने वाहन खरीदने के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल रहेंगे। यह वर्ष संपत्ति लाभ के लिए अनुकूल रहने की संभावना तो नजर आ रही है लेकिन वर्ष का अधिकांश समय संपत्ति में हाथ डालने से इंकार कर रहा है क्योंकि चौथे भाव में राहु का गोचर रहेगा और 17 जनवरी से शरीर भी चतुर्थ भाव को देखेंगे तथा 22 अप्रैल से बृहस्पति भी इसी भाव में आ जाएंगे और इसी महीने में सूर्य भी यहां होंगे इसमें विशेष रूप से अप्रैल से मई के दौरान किसी भी तरह की प्रॉपर्टी में हाथ डालने से बचें इस दौरान संपत्ति में भी विवाद हो सकता है यदि आप कोई अच्छी संपत्ति खरीदना चाहे तो अक्टूबर के बाद नवंबर और दिसंबर के महीने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहने वाले हैं और आपको अच्छे अवसर भी मिलेंगे फिर भी यदि आप इसी वर्ष कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपको मार्च का महीना भी सफलता दे सकता है।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मकर धन और लाभ राशिफल 2023

मकर राशि वालों के लिए इस साल धन और लाभ की स्थिति उतार और चढ़ाव से भरी रहने वाली है वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य और बुध आपके द्वादश भाव में रहेंगे और मंगल की भी उन पर दृष्टि होगी इस कारण से आपकी खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी यह आपके वित्तीय संतुलन को भी बिगाड़ेगी और आर्थिक चुनौतियां पेश करेगी लेकिन शनि महाराज के दूसरे भाव में गोचर के बाद से ही आपके धन संचय करने के लोगों में बढ़ोतरी होगी धीरे-धीरे आप इस वर्ष धन संचय करने में सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन ग्रहों के संयोजन से आपका चतुर्थ और दशम भाव काफी व्यथित रहेगा इस कारण से पारिवारिक जीवन में कलह क्लेश रहेगा माता-पिता का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है इन सभी कारणों से आपके काफी खर्चे होंगे और यह खर्चे आपके धन लाभ की स्थिति को थोड़ा कम कर देंगे इसके बावजूद भी आपको फरवरी से मार्च के बीच फिर अप्रैल के महीने में तत्पश्चात नवंबर और दिसंबर के महीनों में उत्तम धन लाभ के योग बनने वाले हैं मार्च और जून के महीने में आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है अक्टूबर और नवंबर के महीने भी सरकारी क्षेत्र से लाभ प्रदान करने वाला साबित हो सकते हैं।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए संकेत कर रहा है इस वर्ष आपको ह्रदय से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है इसके अतिरिक्त वक्षस्थल अर्थात छाती में जकड़न जलन फेफड़ों का संक्रमण आदि कोई समस्या आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती है वर्ष के अंतिम 2 महीने बहुत हद तक आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कमी लेकर आएंगे लेकिन कब तक आपको पल प्रतिपल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा ऐसा नहीं है कि आप पूरे वर्ष ही बीमार रहेंगे लेकिन इन सभी समस्याओं की संभावना बनी रहेगी जो हमने आपको ऊपर बताए हैं क्योंकि चतुर्थ भाव बहुत बुरी तरह से पीड़ित रहने वाला है इन सभी समस्याओं से बचने के लिए मौसम के अनुसार अपना आचार विचार रखें अपना खानपान भी सुधारें सुबह की सैर या साइकिल चलाने की आदत जरूर डालें क्योंकि इसी से आप तंदुरुस्त बने रह पाएंगे।

2023 में मकर राशि के लिए भाग्यशाली अंक

मकर राशि के स्वामी ग्रह श्री शनिदेव जी हैं और मकर राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 4 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के लिए मध्यम प्रूफ से फलदायक साबित होने वाला है आपको अपने जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जो हमने नीचे दिए हैं आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेगी लेकिन इस वर्ष आपके रुके हुए बहुत काम बनेंगे जिससे आपको राहत महसूस होगी आपको सर्वाधिक ध्यान अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा क्योंकि उसमें समस्याएं हो सकती हैं।

मकर राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करें।
  • महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं।
  • अपनी राशि के स्वामी श्री शनिदेव जी के किसी भी मंत्र का निरंतर जाप करें।
  • गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं तथा चीटियों को आटा डालें।
  • आर्थिक समस्या से परेशान है तो मंदिर की सीढ़ियों पर सुबह-सुबह साफ सफाई का काम करें।
  • इसके अतिरिक्त उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • स्वास्थ्य उत्तम न हो तो शनिवार के दिन उड़द की दाल के पकोड़े सरसों के तेल में तल पर गरीबों को खिलाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मकर राशि का अच्छा समय कब आएगा 2023?

2023 के अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीनों में मकर राशि वालों को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।

2. मकर राशि 2023 में क्या होने वाला है?

साल 2023 में मकर राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं।

3. मकर राशि का जीवनसाथी कौन है?

मकर राशि के लड़कों के लिए कर्क राशि की लड़की सबसे अच्छी जीवनसाथी मानी जाती है।

4. मकर राशि की कमजोरी क्या है?

मकर राशि के जातक आमतौर पर कमजोर शरीर वाले हैं, जिसके कारण ये लोग बीमार जल्दी पड़ते हैं।

5. मकर राशि की शत्रु राशि कौन सी है?

सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियां मकर राशि शत्रु राशि मानी जाती हैं।

6. मकर राशि वाले कौन से भगवान की पूजा करें?

मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer