केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) तिथि और उपाय

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) पर आधारित यह विशेष लेख आपके लिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यहां इस आलेख में आपको केतु ग्रह के गोचर से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की जा रही है और यह भी बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में होने वाला केतु ग्रह का गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार के प्रभाव डालेगा। आपका पेशेवर जीवन, आपका व्यक्तिगत जीवन, आपका प्रेम जीवन, आपका वैवाहिक जीवन, आपकी शिक्षा की स्थिति और आपका स्वास्थ्य, आदि जीवन से संबंधित इन सभी क्षेत्रों में विभिन्न राशियों पर यह गोचर किस प्रकार अपना प्रभाव डालने वाला है, यह आपको जानने को मिलेगा। केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) का यह विशेष गोचरफल सुविख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा केतु की वर्ष 2023 के दौरान रहने वाली विशेष गोचरीय स्थिति को दृष्टिगोचर रखते हुए तैयार किया गया है।

केतु गोचर 2023

Click here to read in English: Ketu Transit 2023

केतु गोचर पढ़ने के यहाँ क्लिक करें : केतु गोचर 2024

केतु गोचर 2023 तिथि

वैदिक ज्योतिष में केतु और राहु की स्थिति हमेशा समसप्तक मानी जाती है और यह एक राशि में लगभग डेढ़ वर्ष तक विराजमान रहकर उसके बाद गोचर करते हैं। वर्ष 2023 में भी केतु का गोचर होने वाला है और यह 30 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 14:13 बजे शुक्र ग्रह के प्रतिनिधित्व वाली तुला राशि से बाहर निकल कर बुध ग्रह के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करेगा। आइये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2023 में केतु गोचर भविष्यवाणियां और कुछ विशेष प्रभावशाली उपाय।

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

वैदिक ज्योतिष में केतु का गोचर

केतु को बहुत ही रहस्य में ग्रह माना जाता है और वैदिक ज्योतिष में भी केतु ग्रह की भविष्यवाणी सरल नहीं बताई गई है। यह जीवन में विरक्ति का कारक है और व्यक्ति को सांसारिक मोह माया से दूर हटाकर प्रभु की शरण में ले जाने का काम भी करता है। जैसा कि हमने बताया कि वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है परंतु गणितीय दृष्टिकोण से यह केवल सूर्य और चंद्रमा की परिक्रमा पथ के कटान बिंदु हैं। समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु जी के मोहिनी अवतार द्वारा स्वर्भानु नामक जिस राक्षस का सर धड़ से अलग किया गया था, वह सिर राहु और वह धड़ केतु कहलाता है। जब केतु का प्रादुर्भाव हुआ तो विभिन्न ऋषि-मुनियों द्वारा उसका लालन-पालन किया गया जबकि सिर, जिसे राहु कहते हैं, उसका पालन उसकी राक्षसी माता ने किया इसलिए राहु के अंदर राक्षसी गुणों की अधिकता पाई गई और केतु ऋषि-मुनियों के गहरे ज्ञान और अध्यात्म को पाकर उनका प्रभाव भी अपने अंदर समाहित कर बैठा। इसी वजह से केतु ग्रह को धार्मिक ग्रह भी कहा जाता है और विशेष परिस्थितियों में कुंडली में स्थित होने पर यह जीवन में जातक को मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रह भी माना गया है।

करियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगी कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट अभी ऑर्डर करे

केतु एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को पूर्व जन्म के कर्मों का भी आभास कराता है क्योंकि इसका सिर नहीं है, अतः यह कुंडली में जातक के जिस भाव में स्थित होता है, उस भाव के स्वामी के अनुरूप और यदि किसी ग्रह का प्रभाव इसके ऊपर होता है तो उसके अनुरूप भी फल प्रदान करने में सक्षम होता है। जब कुंडली में केतु ग्रह की दशा आती है तब यह जातक पर अपने प्रभाव डालता है। यदि यह बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह के साथ या उसकी दृष्टि में हो तो व्यक्ति को अत्यंत धार्मिक बनाता है। व्यक्ति तीर्थाटन करता है और अच्छे-अच्छे काम करता है लेकिन यही केतु यदि मंगल के साथ स्थित हो तो जातक को उग्र भी बना सकता है और यदि अच्छी स्थिति में न हो तो व्यक्ति को रक्त संबंधी अशुद्धि का शिकार बनाकर फोड़े - फुंसी, आदि समस्याएं भी प्रदान कर सकता है। यह विच्छेदन का ग्रह भी माना जाता है इसलिए वैवाहिक भावों में केतु ग्रह की स्थिति विवाह विच्छेद करने वाली भी मानी जाती है।

केतु एक धर्म प्रधान और कर्म प्रधान ग्रह है और यह अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के फल प्रदान करता है। राहु और केतु के प्रभाव को समझें तो व्यक्ति का कर्म प्रधान जीवन शुरुआत में राहु से और अंत में केतु से प्रभावित होता है। केतु के कारण जातक चिंतनशील विचारों से युक्त होता है और उसके अंदर गहन विश्लेषण की क्षमता आ जाती है। ऐसे व्यक्ति शोध कार्यों में जबरदस्त सफलता प्राप्त करते हैं। यह व्यक्ति को उच्च आध्यात्मिक स्थित पहुंचाने में मदद करता है और कुछ विशेष परिस्थिति में हो तो जातक को आत्मज्ञान भी प्रदान कर सकता है। यदि इसकी स्थिति अनुकूल न हो तो व्यक्ति को भ्रामक स्थिति में भी ले जा सकता है और सभी से अलग कर सकता है। इसका विश्लेषण कुंडली देखकर योग्य ज्योतिषी द्वारा किया जा सकता है। आइए अब जानते हैं केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) की तिथि और गोचर की समय अवधि।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

केतु गोचर 2023 भविष्यवाणी

केतु गोचर 2023: मेष राशि का राशिफल

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) भविष्यवाणी के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए केतु वर्ष 2023 की शुरुआत में सप्तम भाव में गोचर कर रहा होगा और इस कारण व सप्तम भाव पर केतु का स्पष्ट प्रभाव दिखने के कारण दांपत्य जीवन में समस्याओं का बोलबाला हो सकता है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए भरसक प्रयत्न करने होंगे क्योंकि आप एक दूसरे को भली प्रकार समझ नहीं पाएंगे। जीवनसाथी के व्यक्तित्व में आया हुआ बदलाव आपको परेशान करेगा। आपको किसी तरह का शक भी पैदा हो सकता है। यह आपके रिश्ते के लिए बहुत नुकसानदायक स्थिति होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने से आप मानसिक तनाव में हो सकते हैं। 30 अक्टूबर को होने वाला केतु का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा और यह आपकी समस्याओं में कमी लाएगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी के मन में धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अचानक से कुछ शारीरिक समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं लेकिन अचानक से आकर अचानक से ही चली भी जाएंगी। इसके लिए आपको चिकित्सक से संपर्क करना होगा और इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो समस्याएं सामने आएंगी, वो आसानी से पता भी नहीं चल पाएंगी इसलिए एक से ज्यादा चिकित्सक की राय लेकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। इस दौरान आपके खर्चों में कुछ बढ़ोतरी होगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। नौकरी में आप की स्थिति अच्छी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी स्थिति में काम करने का मौका मिलेगा। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

उपाय: प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर हल्दी का तिलक लगाएं।

केतु गोचर 2023: वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु आपकी राशि से छठे भाव में वर्ष की शुरुआत में गोचर कर रहे होंगे और अक्टूबर तक इसी भाव में रहेंगे। इस कारणवश आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह महिलाओं में विशेष रुप से कुछ शारीरिक समस्याओं को जन्म देने का समय हो सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखना चाहिए। एक बार में सही स्थिति पकड़ में ना आने के कारण दो या तीन बार भी आपको डॉक्टर की राय की आवश्यकता पड़ सकती है लेकिन हिम्मत ना हारें और मेहनत करें। इससे आपको शिक्षा में भी सफलता मिलेगी और जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। 30 अक्टूबर को होने वाला केतु का गोचर आपके पंचम भाव में होगा जो कि आपके प्रेम संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। यदि आप एक दूसरे को अच्छे से नहीं समझते तो यह समय आपके बीच गलतफहमियों को और बढ़ा देगा और आपके रिश्ते को तोड़कर भी रख सकता है क्योंकि केतु अलगाव का कारक ग्रह है और यह जीवन में विरक्ति देता है इसलिए इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी नए संबंध में धोखा मिलने की भी संभावना रहेगी और आपका पुराना रिश्ता टूट सकता है इसलिए आपको बहुत अच्छे से संभालना होगा। विद्यार्थियों को इस गोचर का बेहद अच्छा परिणाम मिलेगा और गहन विषयों पर उनकी पकड़ मजबूत होने से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम भी प्राप्त होने के योग बनेंगे। विवाहित जातकों को संतान से संबंधित चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उन्हें अपनी संतान की सेहत से जुड़ी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

उपाय: किसी ज़रूरतमंद को भूरे रंग के वस्त्र दान करें।

केतु गोचर 2023: मिथुन राशि का राशिफल

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) राशिफल के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में केतु का गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है। यह कठिन समय गुजर रहा है क्योंकि आपको अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा होगा। आपको अपने प्रियतम के बारे में यह समझ नहीं आ रहा होगा कि वह आपसे चाहते क्या हैं या उनके मन में क्या है क्योंकि केतु अपना रहस्य दिखाता है और आप और आपके प्रियतम के बीच दूरी बढ़ा सकता है। यह समय एक दूसरे को हृदय की गहराइयों से चाहने का समय है लेकिन एक दूसरे को अच्छे से समझ न पाने के कारण आपके रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं जिसका असर आपके रिश्ते को बिगाड़ कर रख सकता है। 30 अक्टूबर को केतु का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। चतुर्थ भाव में होने वाला गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं माना गया है। इस कारणवश आपको पारिवारिक जीवन पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौरान आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कलह में भी बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। आपका मन परिवार से कुछ समय के लिए कटा कटा सा हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा कि आप परिवार में रहकर भी आप अकेले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाएं और अलग रहें। यह समय आपको अपने मन में झांकने का मौका देगा और जीवन में चल रही भाग दौड़ से बाहर निकालेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत बनाएगा और आप अपने आप को एक परिपक्व व्यक्ति के रूप में देख पाएंगे।

उपाय: पक्षियों को प्रतिदिन सतनजा (सात प्रकार के अनाज) खिलाएं।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

केतु गोचर 2023: कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु महाराज जी वर्ष 2023 की शुरुआत से ही चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। इस कारणवश पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव चलने की संभावना दिखाई देती है। छोटी-छोटी बातों पर आंतरिक कलह मानसिक तनाव का कारण भी बन सकती है। घर को संभालने के लिए बहुत ज्यादा धैर्य और प्रयासों की आवश्यकता पड़ेगी, तब जाकर अलगाव की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान घर में धार्मिक कार्यक्रम होने के सुंदर योग बनेंगे और घरवालों की उस में महत्वपूर्ण भूमिका बनेगी। कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा होगा। 30 अक्टूबर को होने वाला केतु गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में आकार लेगा। यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि तीसरे भाव में केतु का गोचर अनुकूल माना गया है। केतु न केवल आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेगा जिससे आप जोखिम उठाकर भी अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे बल्कि यह आपको अपने भाई बहनों से संबंधित कुछ ऐसे प्रभाव भी देगा, जो आप नहीं समझ पाएंगे। आपकी उनसे कहासुनी होने की स्थिति भी बनेगी और उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। फिर भी आप उनसे जुड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की हार होगी। आपको आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होंगे और यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। केतु आपको आगे बढ़ने के लिए मौके प्रदान करेंगे। यदि आप एक खिलाड़ी हैं तो यह समय और भी ज्यादा लाभदायक रहेगा और आपको अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने का पूरा मौका प्राप्त होगा। इस दौरान संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी आपको लाभ हो सकता है। आप किसी गंभीर चिंतन पर भी आगे बढ़ सकते हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन मंदिर में तिकोना लाल झंडा दान करें।

केतु गोचर 2023: सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि के जातको के लिए केतु 2023 गोचर भविष्यफल के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में आप के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे और वर्ष के अधिकांश समय इसी भाव में रहकर आपको लगभग जीवन के हर क्षेत्र में उत्तम सफलता प्रदान करेंगे। आपके साहस और पराक्रम की बढ़ोतरी होना, कार्यों में जोखिम उठाकर आगे बढ़ना, भाई बहनों से कहासुनी होना, आदि संभावनाएं आपके साथ बनी रहेंगी। आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में सफलता प्रदान करेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को केतु का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा जो कि आपकी वाणी का भाव भी है। इस भाव में केतु के गोचर से आपकी वाणी में बदलाव शुरू होंगे। आप द्विअर्थी बातें करने लगेंगे। आपको किसी को भी उल्टा सीधा कहने से बचना होगा क्योंकि आपकी बातों का अर्थ निकाल पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो सकता है। ऐसे में बहुत हद तक संभावना है कि लोग आपको और आपकी बातों को गलत रूप में ले लें जिससे आप के प्रभाव में कमी आए। आपको इस दौरान अपने भोजन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। यदि आप उल्टा सीधा भोजन करते हैं तो विषाक्त भोजन अर्थात फूड प्वाइजनिंग का शिकार भी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर यह गोचर ज्यादा अनुकूलता नहीं दिखाता है इसलिए आपको अपने धन का संचय करने पर विशेष ध्यान देना होगा और उसके लिए कठिन प्रयास करने होंगे, तब जाकर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। भाई बहनों के नियमित सहयोग से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है या चश्मा चढ़ सकता है। ज्यादा देर तक जागने से आंखों के नीचे काले घेरे होने की संभावना बन सकती है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन नियमित रूप से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

केतु गोचर 2023: कन्या राशि का राशिफल

2023 केतु गोचर के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर के अंत तक केतु महाराज आपके दूसरे भाव में गोचर करते रहेंगे और अपना प्रभाव डालते रहेंगे। दूसरे भाव में केतु की उपस्थिति होने से आपको मुंह से संबंधित समस्याएं जैसे दांतों में दर्द, मुंह में छाले, नेत्र रोग या असंतुलित भोजन के कारण होने वाली शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त किसी से भी बातचीत करते समय बेहद सावधानी रखें क्योंकि आपके मुंह से कई ऐसी बातें निकल सकती हैं, जो आप कहना न चाहते हों और जिनका सामने वाले पर गलत असर पड़े। इससे आपके रिश्ते और आपके प्रोफेशन दोनों पर गलत असर पड़ सकता है। आर्थिक रूप से यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए आपको आर्थिक चुनौतियों को डटकर सामना करते हुए उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। 30 अक्टूबर को केतु आपकी ही राशि में यानी कि आप के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। उससे आपकी आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी। धीरे-धीरे आर्थिक रूप से आप समृद्ध होने लगेंगे। आपके काम बनने लगेंगे लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी रखनी होगी। आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आएंगे। आप थोड़े रहस्य से युक्त व्यक्ति हो जाएंगे और आपके जीवन साथी और आपके आसपास के लोगों के द्वारा आप को पूर्ण रूप से समझ पाने में थोड़ी समस्या होगी। उन्हें शक होगा कि आप उनसे कुछ छुपाते हैं या सही बात नहीं बताते हैं। इससे रिश्तों पर गलत असर न हो इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। अंतर्मुखी रवैये से बच कर रहना आपके लिए हितकारी रहेगा।

उपाय: अपने आस-पास के कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं या किसी कुत्ते को घर पर पालें।

केतु गोचर 2023: तुला राशि का राशिफल

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) से पता चलता है कि इस वर्ष की शुरुआत में छाया ग्रह केतु आप के प्रथम भाव में उपस्थित रहेंगे। प्रथम भाव में केतु होने से आपका अंतर्मुखी रवैया लोगों के सामने रहेगा, जो संभव है कि लोगों को आपके बारे में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर दे। वे आपके बारे में कुछ गलत सोचने लगें और आप जो हैं, आपको गलत न समझने लगें। इससे आप और आपके रिश्ते के बीच में तनाव बढ़ेगा। विशेषकर आप और आपके जीवनसाथी के मध्य दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और अगर आप सही तरीके से इस स्थिति को नहीं संभालेंगे तो आपके दांपत्य जीवन में अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान आपको अपने अंतर्मन में झांकने का मौका मिलेगा। आपको अकेलेपन का एहसास भी हो सकता है। आपको लगेगा कि सारी दुनिया में आपके जैसा अकेला व्यक्ति कोई नहीं। आप लोगों से मिलना जुलना कम पसंद करेंगे। आपकी रूचि गूढ़ ज्ञान, मंत्र, तंत्र ,आदि में ज्यादा होने लगेगी। आप धर्म स्थानों पर ज्यादा जाएंगे और तीर्थाटन करेंगे लेकिन 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपकी राशि से निकलकर आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में द्वादश भाव में केतु का जाना आपके खर्चों में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रत्याशित रूप से होने वाले खर्चे आपके ऊपर दबाव डालेंगे और आप न चाहते हुए भी कुछ ऐसे खर्चे में फसेंगे, जो आपको करने ही होंगे। इससे आर्थिक रूप से कुछ दबाव आपके ऊपर पड़ेगा लेकिन आध्यात्मिक रूप से उन्नति करने के लिए यह एक उत्तम समय होगा और आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के प्रति आपको सावधानी बरतनी होगी। हालांकि यह समय आप की विदेश यात्रा भी करवा सकता है। अगर आप पहले से ही इस दिशा में प्रयासरत हैं तो अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय: आर्थिक उन्नति के लिए अपने बटुए में चांदी का एक ठोस टुकड़ा रखें।

केतु गोचर 2023: वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपकी राशि से द्वादश भाव में स्थित रहेंगे। इससे आपको गहन विचारों में खोए रहने की स्थिति बनेगी। नींद ज्यादा आने और बहुत ज्यादा सोने और कभी-कभी बहुत ज्यादा सोचने के कारण बिल्कुल न सोने की समस्या भी परेशान कर सकती है। नेत्र पीड़ा, आंखों से पानी बहना, आंखों के नीचे काले गहरे गड्ढे होना, जैसी समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। इस दौरान मन में अनेक आध्यात्मिक विचारों का भी समागम होगा। आप मेडिटेशन, ध्यान, प्राणायाम में अपना दिमाग लगाएंगे। तीर्थ यात्राओं में भी आपका काफी समय बीतेगा। यह समय अवधि निजी संबंधों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। आप और आपके जीवनसाथी के बीच अंतरंग संबंधों में कमी आएगी। आपके खर्चे अप्रत्याशित रूप से करते नजर आएंगे और खर्चों में इतनी बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है लेकिन खर्चे आवश्यक होने के कारण आपको धन खर्च करना भी पड़ेगा। फिर 30 अक्टूबर को केतु आपके द्वादश भाव से निकलकर एकादश भाव में गोचर करने यह आपके लिए एक स्वर्णिम समय जैसा समय होगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। मन में जो इच्छाएं आपने अब तक पाल कर रखी थीं, वे पूरी होने का समय आ जाएगा। आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। अन्य माध्यमों से धन लाभ होने के सुंदर योग बनेंगे। संतान के लिए यह समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव दिखा सकता है लेकिन आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी और सुदृढ़ देश की स्थिति प्राप्त करके आप भी फूले नहीं समाएंगे।

उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन बरगद के पेड़ पर कच्चा दूध, चीनी और तिल चढ़ाएं।

केतु गोचर 2023: धनु राशि का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके एकादश भाव में स्थित होने से आपके लिए सभी समस्याओं का अंत करने वाले ग्रह साबित होंगे। आपकी मनोनुकूल इच्छाओं की प्राप्ति होने लगेगी जिससे आपका स्वाभिमान और आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। आप अंदर से बहुत खुश नजर आएंगे। आप जो इच्छा करेंगे, वह पूरी होने लगेगी। आपको लगेगा कि जैसे आप ऐसी इच्छा पहले भी कर चुके हैं। इस दौरान उत्तम आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। आप शॉर्टकट से पैसा कमाने में भी सफल हो सकते हैं, जैसे कि लॉटरी, शेयर बाजार में यदि आप निवेश करते हैं तो वहां से भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है लेकिन आपकी व्यक्तिगत कुंडली में अच्छे योग होने के बाद ही आप इस दिशा में आगे बढ़ें और किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखाएं। इस दौरान आप कुछ नए कामों में हाथ आजमा सकते हैं और उनमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए उन्नति का समय है। यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रभुत्व स्थापित होने लगेगा और आपको आप के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। निजी संबंधों में तनाव बढ़ेगा। एक दूसरे को समझ न पाने से प्रेम संबंध में टकराव भी बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को स्मरण शक्ति का लाभ होगा। पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो बहुत कुछ अर्जित कर पाएंगे। 30 अक्टूबर के बाद केतु का गोचर आपके दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र को मुख्य रूप से प्रभावित करेगा। आपका अपने काम में मन कम लगेगा। ऐसा महसूस होगा कि जितना आप मेहनत करते हैं, उतना प्रतिफल आपको प्राप्त नहीं होता है और धीरे-धीरे आपका मन काम से ऊबने लगेगा। इससे काम में भी समस्याएं आने लगेंगी। आपको बहुत ध्यान देकर काम करना होगा। निजी संबंधों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने की संभावना है।

उपाय: प्रतिदिन सुबह माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

केतु गोचर 2023: मकर राशि का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं जो आपको अपने काम में परिपक्व बना रहे हैं। आप बहुत गहन विचार धारा के साथ अपना काम करते हैं और उसके सही और गलत पक्ष को जानकर ही काम करते हैं लेकिन कई बार आपको ऐसा भी महसूस होगा कि आपका मन काम में कम लग रहा है क्योंकि जितने कि आप अपेक्षा करते हैं, आपके काम के बदले में आपको इतना नहीं मिल रहा, यह आपको मोटिवेट करने की बजाय हतोत्साहित कर रहा है। इससे आपका काम पर से प्रभुत्व कम हो रहा है। पारिवारिक जीवन में यह समय तनावपूर्ण रह सकता है। 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपके दशम भाव से निकलकर नवम भाव में प्रवेश करेंगे। यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होगा। आप लंबी - लंबी यात्राएं करेंगे। आपको मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा करना बहुत पसंद आएगा। आप परिवार सहित तीर्थाटन करेंगे। इससे न केवल आपके मन को शांति मिलेगी बल्कि आप जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान आपसे आपके पिताजी के संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए उनकी सेहत का भी ध्यान रखें और उनसे अपने संबंध सुधारने पर ध्यान दें। यह गोचर आपको हद से ज्यादा धार्मिक धार्मिक बना सकता है। इस दौरान आपका भाग्य प्रबल होगा और आपको सफलता मिलेगी। आपका साहस पराक्रम तो बढ़ेगा ही और आप व्यापार में भी उन्नति करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर रुक सकता है लेकिन अपने कार्यक्षेत्र में मजबूती के साथ काम करते नजर आएंगे।

उपाय: अपने दाहिने हाथ में बिना जोड़ की चांदी का कड़ा पहनें।

केतु गोचर 2023: कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके नवम भाव में विराजमान रह कर आपको धार्मिक बना रहे है। आप लंबी दूरी की यात्राएं करेंगे। इस दौरान धर्म-कर्म के कामों में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपको मान सम्मान मिलेगा। समाज में आपकी उपस्थिति एक अच्छे विद्वान के रूप में होगी। पारिवारिक रूप से यह समय मध्यम रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करते नजर आएंगे। भाई बहनों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं लेकिन इस दौरान आप कर्मठ बनेंगे और अपने काम को और बेहतर तरीके से करना पसंद करेंगे। 30 अक्टूबर को होने वाला केतु का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। यहां केतु का जाना भौतिक जीवन हेतु अच्छा नहीं माना जाता इसलिए इस दौरान आपके अपने जीवनसाथी से अलग होने के योग भी बन सकते हैं इसलिए परिस्थितियों को देखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। यदि कभी भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो उसे समय रहते दूर कर लेना ही आपके लिए हितकर रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं और आपको स्वयं को भी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अचानक से होने वाले रोग आपको परेशान करेंगे। अचानक से ही जीवन में बदलाव आएंगे। फोड़े - फुंसी, रक्त संबंधी अशुद्धियां और किसी प्रकार के काले जादू, टोने - टोटके का प्रभाव इस दौरान आपके ऊपर दिखाई पड़ सकता है इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। आप को अन्य ग्रहों के प्रभाव के कारण अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। आप किसी भी तरह की पूजा - पाठ में ज्यादा रुचि दिखाएंगे और उसका आपको शुभ फल भी प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह के समय में केसर युक्त दूध का सेवन करें।

केतु गोचर 2023: मीन राशि का राशिफल

केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023) भविष्यवाणी के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत में केतु महाराज अष्टम भाव को प्रभावित करते हुए नजर आएंगे जिसके फलस्वरूप आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ेगा।। अचानक से होने वाली समस्याएं और शारीरिक रोग आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच पारस्परिक सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी कहासुनी होने के योग बन सकते हैं। व्यापार के लिए भी यह समय ज्यादा उपयुक्त नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको इस दौरान थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 30 अक्टूबर को जब केतु का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा तो इन समस्याओं में कुछ कमी आएगी लेकिन जीवन साथी का व्यवहार कुछ अलग होने लगेगा। आपको लगेगा कि वह आपसे कुछ बातें छुपा रहे हैं अथवा आपसे ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं। इससे आपको उन पर शक पैदा होगा जोकि निराधार होगा इसलिए आपको समय रहते संभल जाना चाहिए और अपने रिश्ते को बचाने का भरसक प्रयत्न करना चाहिए। इस दौरान व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनेगी। आपका व्यापार एकदम से ऊपर चलेगा तो कभी एकदम से नीचे इसलिए सोच समझकर और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर अपने व्यापार में आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और पारिवारिक जरूरतों को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहना होगा।

उपाय: अपने शरीर पर स्वर्ण से बना कोई आभूषण धारण करें।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि इस आर्टिकल में प्रदान दी गयी जानकारी आपको अवश्य ही पसंद आएगी और यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer