हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023)

एस्ट्रोसेज के इस हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023) आर्टिकल में आपको वर्ष 2023 में आने वाले प्रमुख हिंदू अवकाशों और त्योहारों के बारे में सारी जानकारियां दी जाएंगी। हिन्दू धर्म में सभी व्रत-त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। हर त्यौहार का अपना एक अलग महत्व होता है। ऐसे में हम आपको साल 2023 में आने वाले सभी हिन्दू त्यौहारों की तिथियों की सही और सटीक जानकारी प्रदान करेंगे ताकि आप अपनी छुट्टियों व त्यौहारों की पहले से प्लानिंग कर सकें।

Hindu Holidays 2023

हिन्दू त्यौहार 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: हिन्दू त्यौहार 2024

Read in English: Hindu Holidays 2023

इस वर्ष को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

कुछ त्यौहार ऐतिहासिक घटनाओं को याद करते हुए मनाए जाते हैं। वहीं कई त्योहार मौसम, फसल या किसी विशेष आराध्य के लिए मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म के त्योहारों में कई अनुष्ठान होते हैं, जिनमें भगवान से प्रार्थना की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। बड़े त्यौहारों पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, घर को सजाते हैं, गाना-बजाना करते हैं और परिवार के साथ खुशी का एक माहौल बनाते हैं। आइए अब उन प्रमुख हिंदू त्योहारों के बारे में जान लेते हैं, जो हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023) की सूची में शामिल हैं।

हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023) सूची

हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): जनवरी
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
2 जनवरी, सोमवार पौष पुत्रदा एकादशी व्रत
4 जनवरी, बुधवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
6 जनवरी, शुक्रवार पौष पूर्णिमा व्रत
10 जनवरी, मंगलवार संकष्टा चतुर्थी
15 जनवरी, रविवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
18 जनवरी, बुधवार षटतिला एकादशी
19 जनवरी, गुरुवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
20 जनवरी, शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी, शनिवार माघ अमावस्या
26 जनवरी, गुरुवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): फरवरी
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 फरवरी, बुधवार जया एकादशी
2 फरवरी, गुरुवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
5 फरवरी, रविवार माघ पूर्णिमा व्रत
9 फरवरी, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी, सोमवार कुंभ संक्रांति
16 फरवरी, गुरुवार विजया एकादशी
18 फरवरी, शनिवार महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत(कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
20 फरवरी, सोमवार फाल्गुन अमावस्या
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): मार्च
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
3 मार्च, शुक्रवार आमलकी एकदशी
4 मार्च, शनिवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
7 मार्च, मंगलवार होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
8 मार्च, बुधवार होली
11 मार्च, शनिवार संकष्टी चतुर्थी
15 मार्च, बुधवार मीन संक्रांति
18 मार्च, शनिवार पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च, रविवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
20 मार्च, सोमवार मासिक शिवरात्रि
21 मार्च, मंगलवार चैत्र अमावस्या
22 मार्च, बुधवार चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
23 मार्च, गुरुवार चेटी चंड
30 मार्च, गुरुवार रामनवमी
31 मार्च, शुक्रवार चैत्र नवरात्रि पारणा
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): अप्रैल
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 अप्रैल, रविवार कामदा एकादशी
3 अप्रैल, सोमवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
6 अप्रैल, गुरुवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
9 अप्रैल, रविवार संकष्टी चतुर्दशी
14 अप्रैल, शुक्रवार मेष संक्रांति
16 अप्रैल, रविवार वरुथिनि एकादशी
17 अप्रैल, सोमवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
18 अप्रैल, मंगलवार मासिक शिवरात्रि
20 अप्रैल, गुरुवार वैशाख अमावस्या
22 अप्रैल, शनिवार अक्षय तृतीय
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): मई
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 मई, सोमवार मोहिनी एकादशी
3 मई, बुधवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
5 मई, शुक्रवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
8 मई, सोमवार संकष्टी चतुर्दशी
15 मई, सोमवार अपरा एकादशी, वृष संक्रांति
17 मई, बुधवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
19 मई, शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या
31 मई, बुधवार निर्जला एकादशी
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): जून
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 जून, गुरुवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
4 जून, रविवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
7 जून, बुधवार संकष्टी चतुर्दशी
14 जून, बुधवार योगिनी एकादशी
15 जून, गुरुवार प्रदोष व्रत(कृष्ण), मिथुन संक्रांति
16 जून, शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
18 जून, रविवार आषाढ़ अमावस्या
20 जून, मंगलवार जगन्नाथ रथ यात्रा
29 जून, गुरुवार देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): जुलाई
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 जुलाई, शनिवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
3 जुलाई, सोमवार गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
6 जुलाई, सोमवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
17 जुलाई, सोमवार श्रावण अमावस्या
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई, रविवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): अगस्त
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 अगस्त, मंगलवार पूर्णिमा व्रत
4 अगस्त, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त, शनिवार परम एकादशी
13 अगस्त, रविवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
14 अगस्त, सोमवार मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त, बुधवार अमावस्या
17 अगस्त, गुरुवार सिंह संक्रांति
19 अगस्त, शनिवार हरियाली तीज
21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
27 अगस्त, रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त, सोमवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
29 अगस्त, मंगलवार ओणम
30 अगस्त, बुधवार रक्षा बंधन
31 अगस्त, गुरुवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): सितंबर
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
2 सितंबर, शनिवार कजरी तीज
3 सितंबर, रविवार संकष्टी चतुर्थी
7 सितंबर, गुरुवार जन्माष्टमी
10 सितंबर, रविवार अजा एकादशी
12 सितंबर, मंगलवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
13 सितंबर, बुधवार मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर, गुरुवार भाद्रपद अमावस्या
17 सितंबर, रविवार कन्या संक्रांति
18 सितंबर, सोमवार हरतालिका तीज
19 सितंबर, मंगलवार गणेश चतुर्थी
25 सितंबर, सोमवार परिवर्तिनी एकादशी
27 सितंबर, बुधवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
28 सितंबर, गुरुवार अनंत चतुर्दशी
29 सितंबर, शुक्रवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): अक्टूबर
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
2 अक्टूबर, सोमवार संकष्टी चतुर्थी
10 अक्टूबर, मंगलवार इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर, बुधवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
12 अक्टूबर, गुरुवार मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर, शनिवार अश्विन अमावस्या
15 अक्टूबर, रविवार शरद नवरात्रि, घटस्थापना
18 अक्टूबर, बुधवार तुला संक्रांति
20 अक्टूबर, शुक्रवार कल्परम्भ
21 अक्टूबर, शनिवार नवपत्रिका पूजा
22 अक्टूबर, रविवार दुर्गा महा अष्टमी पूजा
23 अक्टूबर, सोमवार दुर्गा महा नवमी पूजा
24 अक्टूबर, मंगलवार दुर्गा विसर्जन, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
25 अक्टूबर, बुधवार पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर, गुरुवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
28 अक्टूबर, शनिवार अश्विन पूर्णिमा व्रत
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): नवंबर
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
1 नवंबर, बुधवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
9 नवंबर, गुरुवार रमा एकादशी
10 नवंबर, शुक्रवार धनतेरस, प्रदोष व्रत(कृष्ण)
11 नवंबर, शनिवार मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर, रविवार दिवाली, नरक चतुर्दशी
13 नवंबर, सोमवार कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर, मंगलवार गोवर्धन पूजा
15 नवंबर, बुधवार भाई दूज
17 नवंबर, शुक्रवार वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर, रविवार छठ पूजा
23 नवंबर, गुरुवार देवुत्थान एकादशी
24 नवंबर, शुक्रवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
27 नवंबर, सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
30 नवंबर, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
हिन्दू त्यौहार 2023 (Hindu Holidays 2023): दिसंबर
तिथि और दिन हिंदू त्योहार/अवकाश
8 दिसंबर, शुक्रवार उतपन्ना एकादशी
10 दिसंबर, रविवार प्रदोष व्रत(कृष्ण)
11 दिसंबर, सोमवार मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर, मंगलवार मार्गशीर्ष अमावस्या
16 दिसंबर, शनिवार धनु संक्रांति
23 दिसंबर, शनिवार मोक्षदा एकादशी
24 दिसंबर, रविवार प्रदोष व्रत(शुक्ल)
26 दिसंबर, मंगलवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
30 दिसंबर, शनिवार संकष्टी चतुर्थी

2023 हिंदू कैलेंडर के अनुसार हिंदू अवकाश और त्योहार

ऊपर दिए गए त्योहारों और अवकाशों की सूची में कई ऐसे त्योहार हैं, जो भारत में बहुत उत्साह और प्रमुखता से मनाए जाते हैं। ये देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरह से मनाए जाते हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे लोहड़ी के नाम से जाना जाता है तो वहीं दक्षिण भारत में इसे पोंगल कहा जाता है। सूर्य के उत्तर दक्षिण में उदय होने के अवसर में मकर संक्रांति मनाई जाती है। ये (14 जनवरी) सर्दियों के मौसम का सबसे ठंडा दिन होता है। इसके बाद गर्मी बढ़ने लगती है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति के दिन अलाव जलाया जाता है और इसमें मक्का, मिठाइयां और चावल को आग में डाला जाता है। वहीं दक्षिण की बात करें तो इस दिन लोग भगवान सूर्य से अच्छी फसल की कामना करते हुए इस पर्व को मनाते हैं। इस लोकप्रिय हिंदू त्योहार में लोग तिल और गुड़ की मिठाइयां, खीर जैसी चीजें खाते हैं।

शिवरात्रि

शिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के लिए मनाया जाता है। इस दिन को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव चतुर्दशी तिथि के स्वामी होते हैं इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर चंद्रमा का प्रभाव कमजोर होता है। यही वजह है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही जातकों को मानसिक शक्ति, इच्छा शक्ति, साहस, धैर्य और बल मिलता है। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले अमावस्या तिथि पड़ती है, जो कलयुग का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी से बुराई दूर हो जाती है। रीति-रिवाजों के अनुसार इस दिन भगवान शिव को गंगाजल से स्नान कराया जाता है और दूध, शहद, दही आदि चढ़ाया जाता है। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र और फूलों से सजाया जाता है और फिर अलग-अलग प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

होली

इस वर्ष होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। 7 मार्च 2023 को पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। कई ज्योतिषियों का मानना है कि होली के पावन दिन पर सूर्य और चंद्रमा विपरीत दिशा में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये स्थिति जातकों के लिए अनुकूल मानी जा रही है क्योंकि चंद्रमा सिंह और कन्या राशि में स्थित है। वहीं सूर्य मीन और कुंभ राशि में विराजमान है।

शनि रिपोर्ट से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में सब कुछ

ओणम

जैसा कि हमने ऊपर एक सूची के माध्यम से बताया कि ओणम का त्योहार 29 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। शायद आपको नहीं पता होगा कि ओणम का त्योहार तिरुवथिरा और भगवान विष्णु के लिए मनाया जाता है। वहीं केरल में कई जगहों पर इसे राजा महाबली के सम्मान में मनाया जाता है। भक्त इस दिन देवताओं की पूजा करते हैं और ये प्रार्थना करते हैं कि महाबली की आत्मा केरल की यात्रा करे। ये एक वार्षिक उत्सव है और चिंगम (अगस्त-सितंबर) के महीने में मनाया जाता है। इसी के साथ इसे मलयालम कैलेंडर का पहला महीना भी माना जाता है। अगर मुख्य तौर पर बात करें तो ओणम एक मुख्य त्योहार के तौर पर देखा जाता है। इससे जुड़ी अलग-अलग कहानियां मलयाली और हिंदू सभ्यताओं में मिलती हैं।

गणेश चतुर्थी

सौभाग्य के कारक भगवान गणेश की जयंती के रूप में गणेश चतुर्थी का ये शुभ त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और ज्ञान, सौभाग्य आदि की कामना करते हैं। मान्यता के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ये त्योहार अगस्त या सितंबर के महीने में आता है। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के 10 दिनों के बाद होता है, जिसे गणेश विसर्जन के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए क्योंकि इसके कारण मिथ्या दोष पैदा होता है, यानी आपके ऊपर चोरी का आरोप लग सकता है।

दशहरा

विजयदशमी या दशहरा का त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही इस दिन को राक्षस महिषासुर पर माता दुर्गा की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में इस दिन शमी पूजन, अपराजिता और सीमोलंगन जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार ये सारे अनुष्ठान अपराह्न समय में किए जाने चाहिए।

दिवाली

क्या आपने कभी सोचा है कि दिवाली के दिन माता-लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा क्यों की जाती है। आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए होती है। सभी भक्त माता लक्ष्मी से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति की कामना करते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा करने का सही वक्त प्रदोष काल में होता है, जिसकी शुरुआत सूर्यास्त के 2 घंटे 24 मिनट के बाद होगी। इस दिन लोग अपने घरों और दफ्तरों को फूलों से सजाते हैं। पूजा में सजावट के लिए आम और केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ अशोक की पत्तियों और गेंदे के फूलों का भी इस्तेमाल होता है। इस दिन अपने प्रवेश द्वार पर मांगलिक कलश को नारियल से ढक कर रखना चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer