Talk To Astrologers

नई फिल्में 2023 | Upcoming New Films In 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Wed, 02 Nov 2023 11:20 AM IST

नई फिल्में 2023 (New Films 2023): बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए वर्ष 2023 खास होने वाला है। इंटरटेनमेंट जगत ने 2023 में पूरी तरह से कमर कस ली है। हर साल की तरह 2023 में भी बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड व हॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023) रिलीज के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों की स्टोरीज़ सबसे अलग होंगी, जिनमें रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और राजनीति आदि देखने को मिलेगा। अगर आप बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो कौन सी मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है, इसकी जानकारी आपको एस्ट्रोसेज के इस आर्टिकल में स्टार कास्ट, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस से संबंधित सभी जानकारियों समेत आसानी से और सबसे पहले मिलेगी।

नई फिल्में 2023

यहाँ पढ़ें हिंदी में नई फिल्में 2024 : नई फिल्में 2024

फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2021 व 2022 कुछ खास नहीं रहा। पैंडेमिक की वजह से लंबे समय तक थियेटर्स बंद रहे तो वहीं एक-दो फिल्मों को छोड़कर इस साल रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में विरोध और बॉयकॉट के चलते फ्लॉप ही साबित हुईं। ऐसी कई फिल्में रही, जो बॉयकॉट कल्चर का शिकार हो गईं। इस कारण फिल्म निर्माताओं को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि कई निर्माताओं ने इस स्थिति का फायदा उठाया और आगे आकर कुछ लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर फिल्में रिलीज की। इस वजह से उनके दर्शक जुड़े रहे और कई हद तक फिल्मों ने अच्छा नाम कमाया। अब उम्मीद है कि आगे चीजें बेहतर होंगी और इस उम्मीद के साथ हम साल 2023 में आने वाली उन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिनका पब्लिक को बेसब्री से इंतजार है।

Read In English: New Films 2023

नोट- नई फिल्में 2023 (New Films 2023) की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि किसी फ़िल्म की रिलीज़ तिथि में परिवर्तन किया जाता है तो हम आपको उसकी अपडेट भी ज़रूर देंगे।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

बॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023)

आदिपुरुष

पठान

शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

सेल्फी

शहज़ादा बुल ड्रीम गर्ल 2

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट

हॉलीवुड की नई फिल्में 2023 (New Films 2023)

ट्रू हंटिंग

M3GAN हेरोल्ड और पर्पल क्रेयॉन

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

डिस्टेंस

नॉक एट दी केबिन मैजिक माइक लास्ट डांस ऐंट-मैन एंड द वेस्प : क्वांटममैनिया क्रीड III

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

बॉलीवुड फिल्म 2023 की विस्तृत जानकारी

अब आइए जानते हैं ऊपर बताई गई कुछ बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फ़िल्मों के बारे संक्षिप्त जानकारी...

आदिपुरुष: इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

पठान: पठान मूवी की पूरी शूटिंग दुबई में की गई है। इस मूवी के अधिकतर स्टंट दुबई में ही शूट किए गए हैं। शाहरुख की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान एक जासूस के अवतार में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में आपको विलेन की भूमिका में दिखेंगे, जबकि दीपिका पादुकोण एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

सेल्फी: यह फिल्म 2019 की मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा- "ड्राइविंग लाइसेंस" की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और डायना उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, इमरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे, जो अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा इमरान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगी।

शहज़ादा: शहज़ादा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नज़र आयेंगे। यह फिल्म सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। कार्तिक और कृति के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

बुल: इस एक्शन फिल्म में शाहिद एक पैराट्रूपर का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित है और फिल्म में सच्ची घटनाएं दिखाई जाएंगी।

ड्रीम गर्ल 2: ड्रीम गर्ल 2 में इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। वहीं इस बार अभिषेक बनर्जी भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। सीक्वल में अन्नू कपूर और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म अपनी कॉमिक कहानी से दर्शकों को फिर से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हॉलीवुड फिल्म 2023 की विस्तृत जानकारी

चलिए अब साल 2023 की हॉलीवुड फ़िल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ट्रू हंटिंग: ट्रू हंटिंग सच्ची घटना पर आधारित हॉरर स्टोरी है। जिसे 1971 में एनबीसी पर प्रसारित किया गया था। यह एनबीसी समाचार खंड की एक सफलता थी।

M3GAN: M3GAN अमेरिकी साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन जेरार्ड जॉनस्टोन ने अकेला कूपर की पटकथा और जेम्स वान की कहानी से किया है। इसमें एलीसन विलियम्स और रोनी चियांग मुख्य भूमिका में हैं। कहानी में रोबोटिक्स इंजीनियर एक गुड़िया बनाते हैं लेकिन बाद में उस गुड़िया में जान आ जाती है। यह कहानी सबको हैरान कर देगी।

हेरोल्ड एंड द पर्पल क्रेयॉन: इस फिल्म में हेरोल्ड नाम का एक युवा लड़का अपने पर्पल क्रेयॉन की मदद से एक जादुई मिशन पर जाता है। इस फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है।

डिस्टेंस: इस फिल्म की कहानी में एक व्यक्ति की एलियन के प्लेनेट पर क्रैश लैंडिंग होती है। उस कठोर इलाके में वह अपना रास्ता कैसे बनाता है, ऑक्सीजन खत्म होने के बावजूद कैसे जीवित रहता है और कैसे वहां से बचकर आता है, इस कहानी में दर्शाया गया है।

नॉक एट दी केबिन: हॉलीवुड स्टार डेव बॉतिस्ता फिल्मकार एम नाइट श्यामलन की आगामी फिल्म 'नॉक एट द केबिन' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स में किया जाएगा। फिल्म 03 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैजिक माइक लास्ट डांस: इस कहानी को अभी गुप्त रखा गया है।

एंट-मैन एंड द वास्प: यह मूवी बहुत ही ज्यादा खतरनाक होने वाली है। इस फिल्म में क्वांटममैनिया एक खतरनाक विलेन है। कहानी उसी पर आधारित है।

क्रीड III: यह एक अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Call NowTalk to Astrologer Chat NowChat with Astrologer