2022 विवाह योग | भाग्यशाली राशियों का विवाह राशिफल 2022
राशिनुसार 2022 विवाह योग- इस विशेष आर्टिकल में जानिए कुछ ऐसी भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके विवाह के योग 2022 में बन रहे है। पढ़िए इन भाग्यशाली राशियों का वैदिक ज्योतिष आधारित विवाह राशिफल 2022।
कैसा रहेगा साल 2022 आपके लिए? कॉल करें और हमारे जाने-माने और विद्वान ज्योतिषियों से सवाल का जवाब जानें
जब दो प्यार करने वाले लोग आधिकारिक रूप से रिश्ते में बंधते हैं तो इस पवित्र बंधन को विवाह या शादी के नाम से जाना जाता है। शादी दो आत्माओं का मिलन कहा जाता है जिसमें दो इंसान अपने सुख-दुख और जीवन को एक साथ साझा करने के लिए राजी हो जाते हैं। इसके साथ ही यह विवाह का बंधन दो व्यक्तियों के जीवन का एक नया अध्याय या एक नई शुरुआत भी दर्शाता है। विवाह या शादी के बंधन की सबसे खूबसूरत बात यह होती है कि इस बंधन में बंधने के बाद दो व्यक्ति अपने जीवन को एक साथ जोड़ने की और एक दूसरे की जिम्मेदारी ताउम्र निभाने का वादा कर लेते हैं। वह जीवन की हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लेते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं विवाह के बंधन में बंधने के बाद कानूनी तौर पर भी एक दूसरे की हर एक चीज पर उनका अधिकार और कर्तव्य हो जाता है।
हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: 2023 विवाह योग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी शादी का यह बंधन एक ऐसा संयोजन कहा जाता है जो दो व्यक्तियों के मिलन को दर्शाता है और बेहद ही शुद्ध और पवित्र होता है। ज्योतिष के आधार पर बात करें तो जीवन की हर एक घटना के पीछे ग्रहों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके अलावा जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो इससे व्यक्ति के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति की शादी के लिए दो ग्रह बेहद ही महत्वपूर्ण बताए गए हैं। इनमें से एक होता है शनि ग्रह और दूसरा होता है बृहस्पति या फिर गुरु ग्रह। जहां बृहस्पति या गुरु ग्रह व्यक्ति को कृपा और आशीर्वाद प्रदान करता है वहीं शनि ग्रह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देने के लिए जाना जाता है।
इसी तर्ज पर आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि 2022 में किन राशि के जातकों की विवाह की प्रबल संभावना है।
भाग्यशाली राशियाँ जिनका 2022 में है विवाह योग कर्क राशि
वैदिक ज्योतिष आधारित विवाह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद ही खास रहने वाला है। इस वर्ष एक उपयुक्त जीवनसाथी प्राप्त करने कि आपकी सच्ची खोज और समर्पण इस वर्ष फलित होगा। कर्म ग्रह शनि आपके विवाह भाव से गोचर करेगा जो अप्रैल के महीने में अगले भाव में जाने से पहले आपके प्रयास का फल लाएगा। इसके अलावा जुलाई के महीने में आपके विवाह के घर में शनि की स्थिति विवाह से संबंधित सभी बाधाओं और संघर्षों को समाप्त कर देगी। इस दौरान आपके जीवन में एक जिम्मेदार व्यक्ति आएगा जो असल मायनों में आपके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक एकतरफा प्रेम में है वह भी इस दौरान अपने क्रश या जिनके प्रति आपका आकर्षण है उनके साथ शादी के मजबूत रिश्ते में बंध सकते हैं। साथ ही इस राशि के जो जातक अपने प्रेमी के साथ वैवाहिक रिश्ते में बंधने की कामना रखते हैं उनके लिए भी यह साल भाग्यशाली साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल आपके जीवन साथी के साथ जुड़ने के आपके लंबे समय के सपने को पूरा करने के लिए बेहद ही शुभ और फलदाई साबित होगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक अपने लिए उपयुक्त और आदर्श साथी की खोज कर रहे हैं इस साल की शुरुआत में उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। विवाह राशिफल 2022 की भविष्यवाणियों के अनुसार अप्रैल के महीने में विवाह होने की संभावना प्रबल है। वसंत ऋतु में आपके जीवन में प्रेम और विवाह की बहार आने की भी संभावना नजर आ रही है। अप्रैल महीने में शनि आपके विवाह भाव में गोचर करेगा और जुलाई महीने तक यहीं रहेगा। ऐसे में इस समय अवधि के दौरान शनि ग्रह आपके जीवन के कर्म संबंध से जुड़ने में आपकी सहायता करेगा। इसके अलावा जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं वे भी वर्ष 2022 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना सकते हैं। कुल मिलाकर यह साल आपको जीवन भर के लिए एक साथी प्रदान करने के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। यह कहा जा सकता है की सिंह राशि के जातकों के लिए राशिनुसार 2022 में विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।
यह भविष्यवाणियां आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
कन्या राशि
विवाह राशिफल 2022 के अनुसार आने वाले नए साल में कुछ ग्रहों का गोचर आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके विवाह ग्रह स्वामी अप्रैल के मध्य तक अपने ही घर में गोचर करेगा जिससे आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इस साल आदर्श साथी की खोज से संबंधित आपकी सभी बाधाएं परेशानियां दूर हो जाएँगी। यदि इस विषय पर आपने अपने घर परिवार के लोगों से चर्चा की है तो साल की पहली तिमाही तक आप की तलाश खत्म होने की संभावना प्रबल है। इस दौरान आप अपने जीवन साथी से मिल सकते हैं और जल्द से जल्द उनसे विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा प्रेम में पड़े जो जातक लंबे समय से एक दूसरे से लड़ रहे हैं या गलतफहमी के शिकार हो रहे हैं वह इस दौरान अपने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप इस साल के मध्य तक आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस वर्ष बृहस्पति की कृपा आपके रिश्ते और विवाह भाव में होगी जिससे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इसके अलावा शनि इस वर्ष के दौरान आपके परिवार के घर में दृष्टि डालेगा जिसके फलस्वरूप 2022 में कन्या राशि के जातकों की विवाह की प्रबल संभावनाएं हैं।
वृश्चिक राशि
प्रेम और विवाह राशि फल 2022 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल काफी सुखद रहने वाला है। हालांकि अपने सपनों के पार्टनर को खोजने के लिए साल के शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन जुलाई महीने के बाद चीजें आपके पक्ष में होनी शुरू हो जाएंगी। क्योंकि इस दौरान शनि और बृहस्पति दोनों ही आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे जिसके प्रभाव से आपके जीवन में कोई नया रिश्ता बनेगा जो लंबे समय तक चलने वाला और स्थिर साबित होगा। गुरु की कृपा आपके लिए विवाह के संदर्भ में लाभकारी सिद्ध होगी। राशिनुसार 2022 में विवाह के योग बन रहे हैं क्योंकि वर्ष के पहले भाग में आप पहली ही नजर में किसी के प्यार में पड़ सकते हैं और साल के अंत तक उस व्यक्ति के साथ घर बसाने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जो जातक पहले से किसी रोमांटिक रिश्ते में है वह अपने साथी को विवाह के लिए प्रपोज करने के लिए और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। यहां अच्छी बात यह है कि इस फैसले में आपको अपने घर और परिवार के लोगों और दोस्तों का समर्थन प्राप्त होगा जिससे आप अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने में कामयाब रहेंगे।
कुंडली मिलान मुफ्त में: अभी अपनी कम्पेटिबिलिटी जांचें
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष वैदिक ज्योतिष आधारित वार्षिक प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार अवसरों को अपनी रुचियों में बदलने के ढेरों अवसर लेकर आएगा। अप्रैल के महीने के बाद बृहस्पति आपकी राशि में गोचर करेगा जिसके परिणाम स्वरूप आप अपने जीवन की बेहतरी की ओर अग्रसर होंगे। यह आपके विवाह के घर को प्रभावित करेगा जिसके शुभ प्रभाव से इस वर्ष आपकी विवाह की संभावनाएं प्रबल है। यह आपके विवाह के घर को सकारात्मक रूप से सक्रिय करेगा और जो प्रस्ताव पहले काम नहीं कर रहे थे उनकी अब रिश्ते में परिवर्तित होने की संभावनाएं अधिक हैं। इसके अलावा मीन राशि के जो जातक अपने लिए परफेक्ट साथी की तलाश कर रहे थे इस वर्ष उनकी यह तलाश खत्म हो जाएगी क्योंकि इस साल की पहली तिमाही के बाद वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मुमकिन है कि आपको अपने पारिवारिक रिश्तों या फिर किसी नजदीकी की मदद से आपको अपना जीवन साथी मिल जाये। साथ ही ऐसा भी मुमकिन है कि आप उस व्यक्ति से पहले ही मिल चुके हों। ऐसी स्थिति में आप उनसे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। प्रेम भाव का संबंध विवाह भाव से होता है इसीलिए आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं और अपने प्रिय के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
ज्योतिषीय उपचार, सुझाव और सेवाओं के लिए, विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि 2022 में विवाह योग किन राशियों का प्रबल है इस संदर्भ में लिखा गया हमारा यह विशेष लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- When Fire Meets Ice: Saturn-Mars Mutual Aspect; Its Impact on India & Zodiacs!
- Jupiter Nakshatra Phase Transit 2025: Change Of Fortunes For 5 Zodiacs!
- Ganesh Chaturthi 2025: Check Out Its Date, Time, & Bhog!
- Sun-Ketu Conjunction 2025: Good Fortunes & Strength For 5 Zodiacs!
- Venus Transit In Cancer: Fate Of These Zodiac Signs Will Change
- Sun Transit Aug 2025: Alert For These 3 Zodiac Signs!
- Understanding Karako Bhave Nashaye: When the Karaka Spoils the House!
- Budhaditya Yoga in Leo: The Union of Intelligence and Authority!
- Venus Nakshatra Transit 2025: 3 Zodiacs Destined For Wealth & Prosperity!
- Lakshmi Narayan Yoga in Cancer: A Gateway to Emotional & Financial Abundance!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025