तुला पारिवारिक राशिफल 2022
तुला पारिवारिक राशिफल 2022 (Family Horoscope 2022 in
Hindi) के अनुसार जनवरी से मार्च तक चतुर्थ भाव में शनि की स्थिति के कारण आपको परिवार
से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने घर के सदस्यों
के साथ किसी भी विवाद आदि पर चर्चा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस कारण भी यह संभव
है क्योंकि इस दौरान राहु का मेष राशि में और शनि का कुम्भ में गोचर होने वाला है,
और यह आपके परिवार के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। हालांकि वहीं इस साल की आखिरी तिमाही
आपके लिए औसत रहने वाली है।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
तुला पारिवारिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके परिवार और समाज के लिहाज़ से मिश्रित परिणाम देगा। आप अपने व्यस्त जीवन और कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। पंचम भाव में बृहस्पति के कारण नवविवाहितों को भी इस दौरान कोई सकारात्मक समाचार भी मिल सकता है। क्योंकि इस अवधि में आपको आपके भाई का साथ प्राप्त होगा इसलिए इस दौरान आपके जीवन में सब शुभ होगा। साल के उत्तरार्ध में परिवार में कुछ गर्मागर्मी की स्थिति बनने की आशंका है। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आपकी राय में मतभेद हो सकते हैं इसलिए इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।






