बृहस्पति गोचर 2022 तिथि, भविष्यवाणी व उपाय

गुरु गोचर 2022 एस्ट्रोसेज द्वारा बृहस्पति गोचर 2022 वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। वर्ष 2022 में बृहस्पति यानी गुरु के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है, इसके बारे में आपको जानकारी जानकारी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान शिक्षा के ग्रह बृहस्पति का जातकों के दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

Click Here To Read In Eng: Jupiter Transit 2022


बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और यह जातकों के जीवन में गहरा और लंबा प्रभाव डलरा है। अंतरिक्ष से देखने पर यह सुनहरे रंग का चमकदार ग्रह प्रतीत होता है। इसका यह चमकदार रंग शुभ्रता और आशावाद को दर्शाता है। सौरमंडल में यह सूर्य से पाँचवां ग्रह होता है और इसका आयतन व द्रव्यमान सबसे ज़्यादा होता है। वैदिक ज्योतिष में शिक्षा के इस ग्रह को बृहस्पति के रूप में जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सभी देवता इस ग्रह को अपने गुरु के रूप में पूजते हैं और उनके उपदेशों का पालन करते हैं। इस ग्रह के बारे में यह भी कहा जाता है कि गुरु ग्रह होने के नाते यह सभी को सही दिशा दिखाता है और साथ ही यह सत्य और अधिकारों का समर्थन करता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार बृहस्पति को एक सच्चे ब्राह्मण का दर्जा प्राप्त है, जो कि देवताओं के बीच ईमानदारी, भक्ति और विश्वास स्थापित करने के लिए ऋषि मुनियों के वंश का अनुसरण करता है। इसलिए इस ग्रह को पवित्र वाणी और शक्ति का देवता भी कहा जाता है। जातकों का व्यवहार उनके गुरुओं के प्रति कैसा है, यह भी उनकी कुंडली में बृहस्पति के स्थान पर निर्भर करता है। बृहस्पति किसी स्त्री की कुंडली में उसके पति का कारक भी होता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति एक लाभकारी ग्रह है। बृहस्पति शिक्षा, विवाह, संतान, भाग्य, धन, आध्यात्मिकता और भक्ति आदि का कारक होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति की कृपा बरसती है तो ऐसे जातक काफ़ी धार्मिक हो जाते हैं और उनके अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। जिन जातकों का बृहस्पति मजबूत होता है, वे लोग समाज में काफ़ी सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त करते हैं। यह किसी भी जातक के जीवन में उसके संबंध बड़े-बुज़ुर्गों के साथ कैसे हैं यह भी तय करता है क्योंकि बृहस्पति समाज के बुज़ुर्गों और सम्मानित व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। किसी भी जातक की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति और स्थान उसके शिक्षकों के साथ संबंधों का भी कारक माना जाता है।

बृहस्पति किसी भी राशि से गोचर करने में 1 वर्ष का समय लेता है, जिसकी वजह से इसका गोचर काफ़ी प्रभावशाली होता है। सभी नौ ग्रहों के बीच बृहस्पति को किसी भी जातक के जीवन में होने वाले मांगलिक कार्य के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि बृहस्पति की कृपा के बिना जातकों को कोई भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। सभी 12 राशियों के बीच बृहस्पति का अग्नि तत्व की राशि धनु और जल तत्व की राशि मीन पर अधिपत्य है। इसके अलावा बृहस्पति चंद्रमा शासित जल तत्व की राशि कर्क में उच्च का होता है जबकि शनि द्वारा शासित मेहनती राशि मकर में यह नीच का हो जाता है।

बृहस्पति गोचर 2022: तिथि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति को किसी भी जातक के जीवन में शुभता प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है क्योंकि यह जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। बृहस्पति इस वर्ष 13 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शनि शासित राशि मकर से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों पर इस ग्रह गोचर का क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है।

बृहस्पति गोचर 2022: मेष

साल 2022 की शुरुआत में बृहस्पति मेष राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेगा। यह अवधि मेष राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल रह सकती है, जो किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए काम करते हैं या फिर विदेशी ग्राहकों के साथ व्यवसाय में संलग्न हैं। इस अवधि में मेष राशि के जातक आमदनी या आय से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। यह अवधि किसी भी बड़े निवेश के लिए प्रतिकूल रहने की आशंका है। इस दौरान मेष राशि के जातक अत्यधिक व्यस्तता और संवाद की कमी की वजह से अपने दोस्तों और भाई-बहनों से दूर हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप कुछ आरामदायक और सुकून से भरी यात्रा कर सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ धार्मिक स्थलों की भी यात्रा कर सकते हैं। आपका अध्यात्म की तरफ़ झुकाव रह सकता है और साथ ही आप इस दौरान किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा भी ले सकते हैं। साथ ही आप इस अवधि में दान-पुण्य से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं और समाज की भलाई के लिए दान भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस अवधि में ग़ैरज़रूरी चीज़ों पर धन ख़र्च कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं के ऊपर भी आपको कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। मेष राशि के वे जातक जो किसी दूसरे राज्य या फिर देश में प्रवास करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में एक कोशिश ज़रूर करनी चाहिए क्योंकि उनकी इस इच्छा का इस अवधि में पूर्ण होने की प्रबल संभावना है।

उपाय: गुरुवार के दिन ग़रीब बच्चों को केले का दान करें।

बृहस्पति गोचर 2022: वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति उनके दसवें भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में वृषभ राशि के जातक अपने पेशे में कुछ बदलाव कर सकते हैं या फिर अपने करियर को पूरी तरह से बदलने की योजना बना सकते हैं। जो जातक अपना ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, वे आपने व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न संसाधनों पर विचार कर सकते हैं। जिसके लिए आपको स्थानांतरण या किसी अन्य जगह पर प्रवास भी करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग विज्ञान और गूढ़ रहस्यों पर शोध कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। उनके ग्राहकों में बढ़ोत्तरी हो सकती है और आप बाज़ार में अपनी प्रतिष्ठा बनाने में भी सक्षम हो सकते हैं जो कि आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके बाद अप्रैल महीने में बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि सट्टा बाज़ार से जुड़े जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। इस दौरान आप किसी बड़ी राशि को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आप किसी छिपे हुए स्रोत से भी धन कमा सकते हैं लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि छिपे स्रोत से आमदनी करने से बचें चूंकि इसकी वजह से आपको भविष्य में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान आप कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। साथ ही आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने नए दोस्तों से थोड़ा सावधान रहें चूंकि वे आपका फ़ायदा उठा सकते हैं। इस अवधि में आपके अपने बड़े भाई-भाइयों से संबंधों में सुधार हो सकता है और आप उनसे व्यक्तिगत रूप से या आर्थिक मामले में मदद भी पा सकते हैं। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है, इस दौरान वे अपनी पढ़ाई ध्यानपूर्वक व अधिक केन्द्रित होकर कर सकते हैं।

उपाय: मंदिर में बृहस्पतिवार यानी गुरुवार के दिन पीली दाल का दान करें।

बृहस्पति गोचर 2022: मिथुन

साल 2022 की शुरुआत में बृहस्पति आपके नौवें भाव यही भाग्य के भाव से गोचर करेगा। यह समय उन जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है जो अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में हैं। संभावना है कि इस वर्ष आपको आपका जीवनसाथी आपके परिवार की मदद से मिलेगा। इस दौरान आपका अध्यात्म की तरफ़ झुकाव रह सकता है और साथ ही आप एक उपयुक्त गुरु की तलाश कर सकते हैं, जो अध्यात्मिकता की तरफ़ आपका मार्गदर्शन करे। इस अवधि में आध्यात्मिक अनुभूति को प्राप्त करने के लिए किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं या फिर किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन कर सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति अपनी स्वराशि और आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में तरक्की कर सकते हैं। मिथुन राशि के वह जातक जो कानूनी, चिकित्सा और खाद्य से जुड़े कारोबार में शामिल हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल रह सकती है। इस दौरान आप अपने कर्म क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रह सकते हैं। मिथुन राशि के जातक इस दौरान समाज के कुछ सम्माननीय और प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं, जो उनके लिए करियर के दृष्टिकोण से लाभकारी साबित हो सकते हैं। वे जातक जो कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है क्योंकि इस दौरान उन्हें इस कार्य में आसानी से सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। मिथुन राशि के वे जातक जो नौकरीपेशा हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान वे अपने कार्यस्थल पर किसी प्रकार का सम्मान पा सकते हैं। जो लोग फ्रेशर हैं, उन्हें इस दौरान साझेदारी में काम करने का मौका मिल सकता है, जो उन्हें सकारात्मक परिणाम दे सकता है। इस अवधि में व्यवसाय के विस्तार में निवेश करना मिथुन राशि के जातकों के लिए फ़ायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

उपाय: अपने कम करने वाले हाथ की तर्जनी उंगली में पीले रंग का करेलीयन धारण करें।

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

बृहस्पति गोचर 2022: कर्क

वर्ष 2022 की शुरुआत में बृहस्पति कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में स्थित रहेगा। इस अवधि में जातकों के पेशेवर जीवन में अनिश्चितताओं की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपके कार्यस्थल पर आपके खिलाफ किसी प्रकार की राजनीति या साज़िश रची जा सकती है। इसके अलावा कर्क राशि के वह जातक जो शेयर बाज़ार से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक हानि होने की आशंका है। स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि मधुमेह, मोटापा, लीवर और अग्न्याशय से जुड़ी दिक्कतें भी इस अवधि में आपको परेशान कर सकती हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने खानपान और जीवनशैली को लेकर सजग रहें। अतीत में लिया गया कोई उधर या कर्ज़ लौटाने में भी आपको इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद बृहस्पति अपनी स्वराशि और आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि कर्क राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल रह सकती है, जो रियल एस्टेट या फिर संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े पेशे में हैं। इस दौरान आप कुछ फ़ायदेमंद सौदे करने में सफल रह सकते हैं। कर्क राशि के वे जातक जो घर ख़रीदने या फिर घर की मरम्मत करवाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहने की संभावना है क्योंकि इस अवधि में आप इस कार्य में सफल रह सकते हैं। यदि आप किराये से जुड़ा कोई व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं या फिर कोई संपत्ति किराये पर देकर धन कमाने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि इस कार्य के लिए अनुकूल रह सकती है। आशंका है कि इस अवधि में आप व्यर्थ की यात्राओं में धन ख़र्च कर सकते हैं, जिससे आपके बजट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपका इस दौरान अपने पिता से या फिर पिता तुल्य घर के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। अप्रैल महीने के बाद आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है, ऐसे में यदि आप कोई नया निवेश या फिर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि इस कार्य के लिए अनुकूल रहने की संभावना है।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों को पीले वस्त्रों का दान करें।

बृहस्पति गोचर 2022: सिंह

साल की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव में बृहस्पति स्थित रहेगा। यह अवधि उस जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है जो विवाहित हैं क्योंकि इस दौरान आपके जीवनसाथी और आपके रिश्ते के बीच प्रेम और समझ में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपका अपने कुछ रिश्तेदारों से किसी विचार को लेकर विवाद होने की आशंका है। हालांकि आपका जीवनसाथी इस दौरान आपके समर्थन में खड़ा नजर आ सकता है और सभी विवादों को सफलतापूर्वक सुलझाने में आपकी मदद कर सकता है। संभावना है कि सिंह राशि के प्रेमी जोड़े इस दौरान विवाह के बंधन में बंधने का फैसला कर सकते हैं। सिंह राशि के वह जातक जो साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें इस अवधि में कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल महीने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में संतोषजनक सुधार देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आप कुछ अज्ञात स्रोतों से भी धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। इस अवधि में आपके अंदर अध्यात्म के प्रति एक झुकाव देखने को मिल सकता है और संभावना है कि आप इस दौरान अपने लिए एक गुरु की तलाश भी करें। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी की वजह से सिंह राशि के जातक इस अवधि में अपने प्रेम जीवन में कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आशंका है कि इस दौरान आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को शक की निगाहों से देखें और उनकी मंशा पर सवाल उठाएं। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें और समस्याओं को शांतिपूर्वक दूर करने का प्रयत्न करें अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है। इस अवधि में आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। साथ ही आपको भी इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के वह जातक जो अनुसंधान से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रह सकता है क्योंकि इस दौरान उन्हें पढ़ाई में ध्यान लगाने में आसानी महसूस हो सकती है जिसकी वजह से वे अपनी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन बच्चों को बेसन से बनी मिठाई का दान दें।

बृहस्पति गोचर 2022: कन्या

साल 2022 की शुरुआत में कन्या राशि के छठे भाव में बृहस्पति मौजूद रहेगा। यह अवधि उन जातकों के लिए बेहतर रहने की संभावना है जो कानून से जुड़े व्यवसाय में हैं, खासकर जो साझेदारी में यह कार्य कर रहे हैं। संभावना है कि इस दौरान आपको कुछ अच्छे ग्राहक प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही बाजार में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आशंका है कि इस अवधि में आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा सा ख़राब रहेगा क्योंकि आपका अपने जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है और जीवनसाथी के साथ इस अनबन के कारण आपकी व्यक्तिगत ज़िंदगी थोड़ी सी अस्त-व्यस्त हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान अपने जीवनसाथी से कुछ दूरियां भी महसूस कर सकते हैं। इसके बाद अप्रैल महीने में बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। यह समय आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है जैसे कि इस दौरान आप अपने परिवार के साथ कुछ आनंदमय व आरामदायक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। जो जातक एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, इस अवधि में उनका विवाह होने की प्रबल संभावना है परंतु इस दौरान आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें चूंकि आप इस अवधि में आपको मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो सकती है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वे विवाहित जातक जिनके संबंध अपने जीवनसाथी से अभी तक बिगड़े हुए थे, इस अवधि में मज़बूत हो सकते हैं चूंकि आपके परिवार के सदस्य विशेष रूप से आपकी माँ इस दौरान आप दोनों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए आपका सहयोग कर सकते हैं। जो जातक अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय एकदम अनुकूल रह सकता है जैसे कि वे बाज़ार में अपनी प्रतिष्ठा बनाने में सफल हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में ज़्यादा वृद्धि हो सकती है। वे अपने व्यवसाय में अधिक लाभ कमा सकते हैं जो उनकी आमदनी में भी उछाल ला सकता है। इस दौरान वे एक से अधिक स्रोतों से भी कमाई कर सकते हैं।

उपाय: अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

बृहस्पति गोचर 2022: तुला

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति तुला राशि के जातकों की कुंडली के पांचवें भाव से गोचर करेगा। यह अवधि उन जातकों के लिए अधिक अनुकूल नहीं रह सकती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका हौसला किसी भी मुश्किल से मुश्किल प्रतियोगिता से सामना करने के लिए बढ़ सकता है। साथ ही तैयारी को लेकर उनके ध्यान में वृद्धि हो सकती है और वे अपनी तैयारी में अधिक केन्द्रित हो सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख़याल रखें चूंकि आप लीवर से जुड़ी किसी समस्या या फिर पेट से जुड़ी किसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वे महिला जातक जो इस दौरान परिवार नियोजन की योजना बना रही हैं, इस अवधि में उनके गर्भधारण करने की प्रबल संभावनाएं हैं। इसके बाद बृहस्पति अप्रैल माह के अंत में अपनी स्वराशि के छठे भाव में गोचर करेगा। यह अवधि उन जातकों के अनुकूल साबित हो सकती है, जो लॉ, चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्रशासनिक नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आप प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं या उपयुक्त नौकरी खोजने में सफलता हासिल कर सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी यह समय अनुकूल है, वे इस दौरान अपनी मनचाही नौकरी पाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक पहले से ही नौकरीपेशा हैं, वे इस अवधि में अपनी योग्यताओं के कारण किसी प्रकार का प्रोत्साहन पा सकते हैं या फिर उनके वेतन में वृद्धि हो सकती हैं। अपने उच्च अधिकारियों व वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा किसी कार्य के लिए उनकी सराहना भी की जा सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में उनके लिए आगे का माहौल काफ़ी सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण रह सकता है। जो जातक किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की ज़रूरत है चूंकि इस समय में आपकी समस्या गंभीर होने की आशंका है।

उपाय: प्रत्येक शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करें और व्रत रखें।

अपनी कुंडली में मौजूद शुभ योग की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

बृहस्पति गोचर 2022: वृश्चिक

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपका निजी जीवन काफ़ी अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस अवधि में आप पारिवारिक समारोहों में व्यस्त हो सकते हैं या फिर घर के किसी सदस्य के लिए किसी प्रकार के आयोजन में व्यस्त हो सकते हैं। इस समय में अपने संबंध अपनी माँ से अधिक मजबूत हो सकते हैं और आप उनका ख़ूब ख़याल रखने और उनको ख़ुश रखने के लिए प्रयासरत रह सकते हैं। यदि आप स्वयं के लिए कोई घर या संपत्ति ख़रीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए एकदम अनुकूल साबित हो सकता है और आप एक लाभकारी सौदा करने में भी सक्षम हो सकते हैं। इसके बाद अप्रैल माह में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं या अपने व्यापार का विस्तार करके अधिक लाभ कमा सकते हैं। जो छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कोई और रुचि भी रखते हैं, वे इस दौरान अपनी रुचि के काम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपके संबंध अपने बच्चों के साथ अधिक मजबूत हो सकते हैं चूंकि वे इस अवधि में ऐसा कुछ कर सकते हैं, जो आपको गौरवान्वित कर सकता है। साथ ही आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों के लिए कहीं जाने की योजना बना सकते हैं और आप अपने शौक और रुचियों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है यदि वे अपनी पढ़ाई को लेकर सच्ची लगन से ख़ुद को समर्पित करें। इस दौरान उनके अंदर अपने विषयों को गहराई से जानने की उत्सुकता जग सकती है जो कि उनके ज्ञान में वृद्धि ल सकता है। यदि आप परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस अवधि में आप बहुत अच्छे अंकों से स्नातक करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही, इस दौरान आप धन संचय करने में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाएं।

बृहस्पति गोचर 2022: धनु

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति धनु राशि के जातकों के लिए उनके तीसरे भाव से गोचर करेगा। आपके लिए यह समय चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। आपके संबंध अपने दोस्तों, भाई-बहनों और परिचितों से बेहतर रहने की संभावना है और आप अपने आप को उनके बीच सहज महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग लेखक हैं या लेखन क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। उनके लेखन कार्य में अच्छा सुधार हो सकता है और इसके लिए उनकी सराहना भी की जा सकती है। इस दौरान आपका झुकाव ख़ुद को स्वस्थ रखने की ओर बढ़ सकता है और आप इसके लिए योग अभ्यास और श्वास से जुड़े व्यायाम भी कर सकते हैं। इसके बाद अप्रैल माह में बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपका झुकाव अपने परिवार की तरफ़ अधिक रहेगा और आप उन्हें ख़ुश रखने के लिए किसी भी हद तक प्रयास कर सकते हैं। इस अवधि में आप किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या फिर अपने घर के विस्तार में ख़र्च कर सकते हैं। साथ ही आप अपने घर के लिए और घर के सदस्यों के लिए विशेष रूप से अपनी माँ के लिए चीज़ें ख़रीदने में व्यस्त हो सकते हैं। जो लोग अपने घर से कहीं दूर रहते हैं, वे लोग अपने परिवार से बार-बार मिलने का प्रयास कर सकते हैं और हो सकता है कि वे वापस अपने परिवार के साथ रहने आ जाएं। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आप अपने व्यापार में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और आपको संबन्धित बाज़ार में नाम और प्रसिद्धि भी मिल सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान उनके अध्यापकों द्वारा उनके प्रदर्शन की सराहना की जा सकती है, साथ ही वे अपनी परीक्षाओं में बहुत अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान धनु राशि के जातक अपने आराम के लिए एक अच्छा घर या फिर कोई महंगा व आरामदायक वाहन ख़रीद सकते हैं।

उपाय: अपने दाहिने हाथ की तर्जनी में अच्छी गुणवत्ता वाला पुखराज धारण करें।

बृहस्पति गोचर 2022: मकर

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति मकर राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे भाव यानी धन के भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपके ख़र्चों में इतनी वृद्धि हो सकती है कि आप एक भी पैसा की बचत करने में असफल हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपके परिवार के किसी सदस्य का ख़राब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है और हो सकता है कि इसके लिए आपको बार-बार अस्पतालों और क्लीनिक के चक्कर काटना पड़े। जो लोग इस दौरान विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, वे शीघ्रता से अपना आवेदन कर सकते हैं और उन्हें इसमें तेज़ी से सफलता मिलने की संभावना है। इस समय में आप अपने परिवार के साथ भी किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति आपके तीसरे भाव से गोचर करेगा। जो जातक व्यायाम, योगाभ्यास, नृत्य जैसे क्षेत्रों में हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। आप इस समय में अपने आप को फ़िट रखने के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर सकते हैं, जो कि आपके आस-पास के ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकता है। इस दौरान आपका अपने भाई-बहनों से किसी बात पर टकराव या विवाद हो सकता है, जो कि आपके संबंधों में कुछ दूरियां ला सकता है। साथ ही इस अवधि में आप अपने उग्र स्वभाव और अहंकार की वजह से कुछ दोस्तों को भी खो सकते हैं। जो जातक व्यापार मालिक हैं, उन्हें सफलता हासिल करने और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुत ज़्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका अपने पिता से संबंधों में सुधार हो सकता है और उनसे आपको अपने पेशेवर जीवन में समर्थन भी मिल सकता है। यह समय व्यापार के विस्तार में निवेश करने के लिए काफ़ी प्रबल है। साथ ही इस दौरान आप कुछ दान-पुण्य वाले कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं।

उपाय: बिना छुए पीपल के पेड़ को नियमित रूप से जल अर्पित करें।

करियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगी कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट अभी ऑर्डर करे

बृहस्पति गोचर 2022: कुंभ

इस वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति कुंभ राशि के जातकों की लग्न राशि में स्थित रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक रूप से अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। आप इस अवधि में अधिक कार्य करने के लिए और अधिक आमदनी के लिए एकदम तैयार रह सकते हैं। साथ ही, आप इस समय में अपने आस-पास के लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए न्यायपूर्ण और निष्पक्ष भी रह सकते हैं। आप इस दौरान थोड़े से अहंकारी या दिखावटी हो सकते हैं, जिससे आपका परिवार थोड़ा आहत हो सकता है। इस अवधि में आप पुराने अटके हुए धन को निकालने में भी सक्षम हो सकते हैं। यदि आप छोटी अवधि या बड़ी अवधि की परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपके संबंध अपने सहयोगियों, भाई-बहनों और दोस्तों से बहुत अच्छे रहने की संभावना है। साथ ही, आपको अपने प्रियजनों से किसी प्रकार की सहायता और सहयोग भी मिल सकता है। इसके बाद अप्रैल माह के अंत में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार मालिक अपने व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी यह समय काफ़ी लाभकारी साबित हो सकता है, उनकी आमदनी में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही, इस दौरान आपकी बचत में भी वृद्धि होने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने सभी प्रयासों में परिवार से अच्छा समर्थन मिल सकता है। अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवार से बार-बार मिलने की योजना बना सकते हैं। जो लोग इस समय में अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इसके लिए प्रयास करना चाहिए चूंकि इस दौरान आपको सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।

उपाय: गुरुवार के दिन नारायण भगवान की पूजा करें और व्रत रखें।

बृहस्पति गोचर 2022: मीन

मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति इस वर्ष के शुरुआत में उनके बारहवें भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़याल रखें चूंकि इस गोचर काल में आप बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं और अस्पताल में भर्ती होने की भी आशंका है। इस दौरान आपके ख़र्चे बहुत बढ़ सकते हैं और आप कुछ अनुत्पादी चीज़ों पर भी ख़र्च कर सकते हैं। यदि आप किसी विदेश यात्रा या विदेश में प्रवास करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। इसके बाद अप्रैल माह के अंत में बृहस्पति आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है, आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और आप ख़ुद को अधिक मजबूत महसूस कर सकते हैं। आपके चेहरे पर अलग रौनक और शब्दों में गंभीरता नज़र आ सकती है। आपके आस-पास के लोग मार्गदर्शन और उचित सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। इस वर्ष के अंत तक आपके वज़न में वृद्धि होने की आशंका है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान को लेकर सजग रहें। इस दौरान आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय निकाल सकते हैं। आप इस पूरे साल आशावादी रह सकते हैं, जो कि आपको व्यक्तिगत जीवन में या पेशेवर जीवन में किसी भी चुनौती या परेशानी का सामना करने में सहयोग कर सकता है। इस अवधि में आपके संबंध अपने जीवनसाथी से अधिक मजबूत सकते हैं और आप परिवार नियोजन में भी शामिल हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान महिला जातकों द्वारा गर्भधारण करने की प्रबल संभावनाएं हैं। जो जातक एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, इस दौरान उन पर बृहस्पति की कृपा बरस सकती है। यह अवधि छात्रों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकती है, उन्हें अपने अध्यापकों से पूरा समर्थन और सहयोग मिल सकता है जो कि उन्हें परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान आपका आध्यात्मिक विकास भी हो सकता है।

उपाय: गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें।

आशा है कि इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer