J नाम वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि J नाम वालों का राशिफल 2020 कैसा रहेगा।
हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के J अक्षर से शुरु होता है। हम आपको बताएंगे कि राशिफल 2020 के अनुसार J नाम वाले लोगों के लिए वर्ष 2020 कैसा रहेगा। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के आधार पे “J” लेटर पहले नंबर के स्थान पर आता है।1 नंबर न्यूमरॉलजी में सूर्य का होता है। जिसका मतलब यह हुआ है कि “J” लेटर वाले लोगो को साल 2020 में सूर्य के योग और प्रतियोग से ही अलग-अलग तरह के फल मिलेंगे। तो आईये जानते हैं कैसा रहेगा “J” अक्षर वाले लोगों के लिए साल 2020।
आइए चलते है और जानते है आपके आने वाले वर्ष में कैसा रहेगा आपका जीवन
करियर और व्यवसाय
इस वर्ष कार्यक्षेत्र में तरक्की के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको इन अवसरों को भुनाने के लिए अपने दिमाग को खुला रखना होगा। इस वर्ष आपका बॉस या सीनियर आपका नाम विदेश से जुड़े किसी प्रॉजेक्ट में दे सकता है जिसकी वजह से आपकी विदेश यात्रा संभव है। इस साल आप अपने काम से अपना नाम बना पाने में सक्षम होंगे। अपने सहकर्मियों के साथ झूठ बोलने से इस दौरान बचें क्योंकि झूठ पकड़े जाने पर आपकी किरकिरी हो सकती है। कुछ लोगों के लिए नयी जॉब के अवसर भी इस दौरान बनेंगे। जून के बाद जॉब चेंज करने के लिए अच्छा समय है। आप चाहे नौकरी पेशा हों या व्यापारी इस साल आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है नहीं तो आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
इस साल आपके दांपत्य जीवन में काफ़ी खुशहाली रहने वाली है। यानि कि इस साल वैवाहिक जीवन में आपको काफी सुकून मिलेगा। आपका पार्टनर आपकी बात को दिल से सुनेगा और मानेगा भी। अगर जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी तो वो भी इस वर्ष खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ इस साल कई अच्छे पल बिताने का इस साल आपको मौका मिलेगा। आपके साथी का साथ इस साल आपके लिए काफी भाग्यशाली होगा। ससुराल पक्ष की वजह से यदि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई अनबन थी तो वो भी इस साल दूर हो सकती है। इस साल आप जितना प्यार अपने साथी पर लुटाएंगे उतना ही वो आपके करीब आते जाएंगे।
शिक्षा
आपके लिए शिक्षा पाने के कई अच्छे अवसर इस साल आएंगे। आपकी अटकी हुए पढ़ाई में तेज़ी आएगी और जो भी रुकावट थी वो पार हो जाएगी। अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने की इस साल आप योजना बना सकते हैं और J नाम वाले कई लोग इस साल उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस साल छात्रवृति मिलने के भी आसार हैं जिसके चलते पढ़ाई के क्षेत्र में आपको कोई आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। जो छात्र एजुकेशन लोन लेना चाह रहे थे उन्हें भी इस साल लोन मिल सकता है। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें बुरी संगति से खुद को दूर रखने की आवश्यकता है। स्कूल या कॉलेज में यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो इस साल भाग्य आपका साथ देगा और आप वो प्रतियोगिता जीत सकते हैं। इस साल आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें इस वर्ष आपको आ सकती हैं। इन दिक्कतों का कारण आपका गुस्सा हो सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर आपको काबू पाने की जरुरत है। इस वर्ष आपका साथी आप से थोड़ी दूरी बना सकता है और आपको यह देख कर के काफ़ी तकलीफ़ होगी अगर आप उनके करीब रहना चाहते हैं तो उनके दिल की बातें जानने की कोशिश करें और अपनी भावनाओं को उनके साथ शेयर करें। माता-पिता की ओर से इस वर्ष आपके लव रीलेशन को हरी झंडी मिल जाएगी यानी कि आप अपने रिश्ते को शादी के बंधन तक ले जा पाएंगे। इस वर्ष अगर कोई म भेद या अनबन संगी से हो जाए तो अपने दोस्तो से सहायता लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
आर्थिक जीवन
आर्थिक जीवन इस वर्ष ठीक-ठीक रहेगा ना ज्यादा हानि होगी और ना ही ज्यादा मुनाफा। आपके लिए इस वर्ष पैसे कमाने के कई मौके आएँगे जिन्हें अगर आपने सही से भुना लिया तो पैसों की बारिश आपके ऊपर हो सकती है। आपको इस वर्ष अपने रिश्तेदारों की मदद से धन मिल सकता है या किसी रिश्तेदार की कारगर सलाह आपको आर्थिक मुनाफा करा सकती है। यदि किसी प्रॉपर्टी को बेचने का सोच रहे थे और अब तक डील नहीं हो पा रही थी तो इस साल वो प्रॉपर्टी अच्छे दामों पर बिक सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से बनाकर रखें क्योंकि उनकी वजह से आप किसी मुश्किल स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।
स्वास्थ
आपका स्वास्थ्य इस वर्ष आपको ज्यादा निराश नहीं करेगा पर फिर भी सेहत का ख़याल आपको रखना ही चाहिए। इस वर्ष आपको छाती, पेट और पैरों से संबंधित कोई दिक्कत आ सकती है हालांकि समय पर आप इलाज करवाते हैं तो कई परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। याद रखें कि किसी झोलाझाप डॉक्टर के पास इलाज न करवाएं नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अपने आहार का भी इस साल विशेष ध्यान दें।
उपाय - आपको व्यायाम और श्री पंचाक्षर स्तोत्रम का पाठ प्रतिदिन करने से लाभ मिलेगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Biggest Sale Of The Year- The Grand Navratri 2025 Sale Is Here!
- Dhan Shakti Rajyoga 2025: Huge Monetary Gains For 3 Lucky Zodiacs!
- Sun-Mercury Conjunction In Virgo 2025: Awakens Luck Of 4 Zodiacs!
- Do’s and Don’ts During the Solar Eclipse 2025: An Astrology Guide!
- Indira Ekadashi 2025: Insights On Fasting Date, Story, & Remedies!
- Sun Transit In Virgo: Effects On Zodiacs, Remedies, & Insights!
- Budhaditya Yoga in Vedic Astrology: Formation, Impact & Benefits!
- Mercury-Sun Conjunction: Know The Power Of Budhaditya Yoga!
- Unveiling Bhadra Yoga: The Blessing of Mercury in a Horoscope!
- Mercury Transit In Virgo: Explore Zodiac-Wise Shifts & Effects!
- साल की सबसे बड़ी सेल – ग्रैंड नवरात्रि सेल, जल्द होगी शुरू!
- 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया और गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव!
- इंदिरा एकादशी 2025: दुर्लभ योग में रखा जाएगा व्रत, जानें तिथि और चमत्कारी उपाय
- सूर्य का कन्या राशि में गोचर करेगा बेहद शुभ योग का निर्माण, जानें किसे होगा लाभ
- बेहद शक्तिशाल है बुधादित्य योग, खोलेंगे इन राशियों की किस्मत, बनेंगे धनलाभ के योग!
- सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन 3 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात!
- बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ!
- बुध का कन्या राशि में गोचर: किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें और किन्हें होगा फायदा?
- सितंबर के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे कन्या में गोचर, किन राशियों की पलटेंगे तकदीर?
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर से, इन 3 राशियों की पलट जाएगी किस्मत; होगा भाग्योदय!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2026