सिंह राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025 जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और प्रगति को दर्शा रहा है। इस साल आपको जीवन के हर क्षेत्र में कई शानदार अवसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपकी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन और करियर में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने रिश्तों, वित्तीय जीवन और स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत भविष्यवाणी जानें ताकि आने वाले वर्ष का आप अधिकतम लाभ उठा सकें।
इस साल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में कई बदलाव देखने को मिलेंगे और एस्ट्रोसेज एआई सिंह राशिफल 2025 की मदद से आप इन बदलावों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। करियर में प्रगति करने से लेकर प्रेम संबंधों तक, इस राशिफल में आपको हर एक जानकारी मिलेगी। तकनीक और ज्योतिष के बेजोड़ मेल से आपको पता चल पाएगा कि इस साल आपको क्या मिलने वाला है और आपको किस तरह से अवसरों का लाभ उठाना है।
Read in English - Leo Horoscope 2025
साल 2025 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य
सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। अतः इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह बिल्कुल नहीं होना है। साल की शुरुआत के समय से लेकर मार्च के महीने तक शनि सप्तम दृष्टि से आपके प्रथम भाव को देखेंगे। जो शरीर में आलस्य के भाव दे सकते हैं। कभी-कभी शरीर दर्द अथवा जोड़ों का दर्द भी रह सकता है। हालांकि मार्च के बाद से शनि का प्रभाव प्रथम भाव से दूर हो जाएगा लेकिन शनि आपके आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव माना गया है।
अतः शनि के गोचर के चलते इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहना जरूरी रहेगा। वहीं मई महीने के बाद राहु केतु का प्रभाव भी आपके पहले भाव पर रहेगा। ये स्थितियां स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं कही जाएंगी। विशेषकर पेट की समस्याएं, सिर दर्द, दिमागी भ्रम जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल सकती हैं। आपका खान-पान भी असंयमित रह सकता है। जिसके कारण गैस, बदहज़मी आदि की शिकायतें भी देखने को मिल सकती हैं इसलिए इन सभी मामलों में आपको जागरूक रहना जरूरी रहेगा।
हालांकि इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि मई मध्य के बाद से बृहस्पति का प्रभाव आपके लाभ भाव तथा पंचम भाव पर रहेगा, जो पेट आदि से संबंधित परेशानियों को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेंगे। अर्थात इस साल स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रह सकता है लेकिन बृहस्पति की अनुकूलता आपके रिकवरी रेट को बेहतर करेगी। फलस्वरूप सावधानीपूर्वक निर्वाह करने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को मेंटेन रख सकेंगे।
किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फ़ोन पर बात !
साल 2025 में सिंह राशि वालों की शिक्षा
सिंह राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से साल 2025 सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहा तो शिक्षा से संबंधित भाव और ग्रह इस साल आपको अच्छे परिणाम देकर आपके शिक्षा के स्तर को मजबूत कर सकेंगे। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति सप्तम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेंगे। जो शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा के मामले में आपके लिए अच्छी मदद करना चाहेंगे।
सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, नवम दृष्टि से बृहस्पति छठे भाव को देखेंगे जो प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बृहस्पति की यह स्थिति अनुकूल कही जाएगी। वहीं मई महीने के मध्य के बाद लगभग सभी विद्यार्थियों को बृहस्पति का आशीर्वाद पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और आप अपने शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा कर सकेंगे। बुध का गोचर भी ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देकर आपके शिक्षा के स्तर को सुधरेगा। ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों, कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी इस वर्ष अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। अर्थात साल 2025 का अधिकांश भाग आपके शिक्षा के लिए अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
साल 2025 में सिंह राशि वालों का व्यवसाय
सिंह राशि वालों, व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से साल 2025 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। फिर भी जागरूक और चैतन्य रहने की आवश्यकता पूरे वर्ष बनी रहेगी। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक सप्तमेश शनि सप्तम भाव में ही रहेंगे। ऐसे में कठिनाई के बाद ही सही आप अपने व्यापार व्यवसाय में तुलनात्मक रूप से बेहतर कर सकेंगे। वहीं मार्च के बाद शनि ग्रह आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। लिहाजा व्यापार व्यवसाय या किसी भी तरह के निवेश के मामले में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, मई महीने के बाद से राहु का गोचर भी सप्तम भाव में प्रभाव डालने लग जाएगा। यहां से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि व्यापारिक निर्णय में अब अपेक्षाकृत अधिक सूझबूझ की आवश्यकता रहेगी। अर्थात इस साल व्यापार व्यवसाय में कोई नया और खर्चीला प्रयोग करना उचित नहीं रहेगा। जो जैसा चल रहा है सावधानीपूर्वक उसी को मेंटेन करने की आवश्यकता रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं रहेगा।
साल 2025 में सिंह राशि वालों की नौकरी
सिंह राशि वालों, नौकरी पेशा लोगों को साल 2025 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। छठे भाव का स्वामी साल की शुरुआत से लेकर मार्च तक अपनी ही दूसरी राशि में रहेगा। अतः छोटी-मोटी कठिनाइयों के बाद आप अपने लक्ष्य तक पहुंचाते रहेंगे। इस अवधि में प्रमोशन इत्यादि की संभावनाएं भी रहेगी लेकिन मार्च के बाद कठिनाइयां थोड़ी और बढ़ सकती हैं। ऐसे में यदि आप निष्ठा पूर्वक मन लगाकर काम करते रहेंगे और परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए अपना 100% देते रहेंगे तो; नौकरी सुरक्षित बनी रहेगी।
बृहस्पति का गोचर भी इस मामले में आपकी मदद करता रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर मई मध्य तक बृहस्पति नवम दृष्टि से छठे भाव पर प्रभाव डालकर तथा पंचम दृष्टि से दूसरे भाव पर प्रभाव डालकर आपकी नौकरी को बेहतर स्थिति में रखने की कोशिश करेंगे। मई मध्य के बाद भी बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर विभिन्न मामलों में आपको सपोर्ट करना चाहेंगे। इस तरह से हम कह सकते हैं कि साल 2025 आपकी नौकरी के लिए कुछ कठिनाई भरा तो रह सकता है लेकिन परिणाम सामान्य तौर पर आपके फेवर में हुआ करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
साल 2025 में सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष
सिंह राशि वालों, आर्थिक मामले में भी साल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आमदनी के दृष्टिकोण से साल सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति पंचम दृष्टि से धन भाव को देखेंगे, जो बचत करने में मददगार बनेंगे। साथ ही साथ बचत किए हुए पैसों को सुरक्षित रखने में मददगार बनेंगे। वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर आपके आर्थिक पक्ष को और मजबूत करेंगे।
आमदनी के स्रोत अपेक्षाकृत मजबूत होंगे लेकिन साल की शुरुआत से मई महीने तक राहु केतु के प्रभाव और मार्च के बाद से लेकर आगे के समय में शनि का दूसरे भाव में प्रभाव कुछ कठिनाइयां देने का संकेत कर रहा है।सिंह राशिफल 2025 के अनुसारजहां एक तरफ बृहस्पति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाह रहा है वहीं दूसरी तरफ राहु केतु और शनि आर्थिक पक्ष को कमजोर करना चाह रहे हैं। तो इस तरह से आपको आपके कर्मों के अनुसार अर्थ लाभ होता रहेगा।
साल 2025 में सिंह राशि वालों की लव लाइफ़
सिंह राशि वालों, प्रेम संबंध के लिए साल सामान्य तौर पर एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति, साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक कर्म भाव पर रहेगा। ऐसे में अन्य लोगों को एवरेज लेकिन उन लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जिनका प्रेम प्रसंग किसी सहकर्मी के साथ है। वहीं मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देना चाहेंगे।
सिंह राशिफल 2025 के अनुसारयद्यपि मार्च के बाद से शनि की दशम दृष्टि प्रेम भाव पर रहेगी जो प्रेम का दिखावा करने वाले लोगों को बीच-बीच में तकलीफ दे सकती है लेकिन सच्चे प्रेमी प्रेमिकाओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आपके पंचम तथा सप्तम दोनों भावों पर प्रभाव डालेगा। अत: आप अपनी लव लाइफ को इंजॉय कर सकेंगे। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों के रास्ते आसान होंगे। नए-नए युवा हो रहे लोगों को मित्रों और लव पार्टनर की प्राप्ति भी संभावित है।
साल 2025 में सिंह राशि वालों का विवाह व वैवाहिक जीवन
सिंह राशि वालों, जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है अथवा जो लोग विवाह के लिए प्रयत्न कर रहे हैं; उन्हें साल 2025 अच्छी सफलता दे सकता है। विशेषकर मई मध्य के बाद का समय विवाह करवाने में अच्छा मददगार हो सकता है। सगाई और विवाह दोनों के दृष्टिकोण से यह साल अच्छा रह सकता है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों को भी यह साल अच्छे परिणाम दे सकता है। मई महीने के बाद से राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेगा, जो इंटरकास्ट विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों की मदद भी कर सकता है।
सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस मामले में साल एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक कमजोर भी रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। वहीं मई के बाद से राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर शुरू हो जाएगा। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। अतः दांपत्य जीवन में बीच-बीच में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि इन सब के बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि बृहस्पति मई महीने के मध्य के बाद से नवम दृष्टि से सप्तम भाव को देखकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। अर्थात समस्याएं आएंगी लेकिन ठीक भी हो जाया करेंगी।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राज योग रिपोर्ट
साल 2025 में सिंह राशि वालों पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
सिंह राशि वालों, पारिवारिक मामलों के लिए साल 2025 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने तक राहु केतु का प्रभाव दूसरे भाव पर है, जो पारिवारिक संबंधों में बीच-बीच में कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन इन सबके बीच अनुकूल बात यह है कि बृहस्पति का प्रभाव भी दूसरे भाव पर बना हुआ है, जो समस्याओं को दूर करने का काम करेगा। अर्थात घर परिवार के लोगों के बीच आपसी अनबन और गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं या अन्य कोई परेशानी भी देखने को मिल सकती है लेकिन वह समस्या जल्द ही ठीक भी हो जाया करेगी।
इस अनुकूलता के पीछे बड़े बुजुर्गों की सूझबूझ का विशेष हाथ रहा करेगा। ऐसी स्थिति में आपको भी बड़े बुजुर्गों की सुननी चाहिए। मार्च महीने के बाद से शनि का प्रभाव दूसरे भाव पर रहेगा।सिंह राशिफल 2025 के अनुसारयह भी थोड़ी सी कमजोर स्थिति कही जाएगी। अत: पारिवारिक संबंधों के मामले में इस वर्ष किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी। गृहस्थ जीवन की बात करें तो इस मामले में इस वर्ष किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं।
चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल पूरे वर्ष के अनुसार देखें तो एवरेज लेवल का सपोर्ट यानी कि कुछ समय अच्छे तो कुछ समय कमजोर परिणाम दे रहे हैं। तो वहीं अन्य ग्रहों से भी ऐसा ही समर्थन मिल रहा है क्योंकि ग्रह न तो विरोध कर रहे हैं और न ही सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि गृहस्थ जीवन आपके कर्मों के अनुसार अपना परिणाम देता रहेगा।
साल 2025 में सिंह राशि वालों का भूमि, भवन, वाहन सुख
सिंह राशि वालों, भूमि और भवन से संबंधित मामलों में यह साल औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। अर्थात आप अपनी कोशिश और मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त करते रहेंगे लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क बिल्कुल नहीं लेना है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि की दशम दृष्टि चतुर्थ भाव पर रहेगी। यह कमजोर बात है लेकिन बृहस्पति की दृष्टि भी रहेगी यह अनुकूल बात है।
वहीं इसके बाद शनि आठवें भाव में जाकर विभिन्न मामलों में कमजोरी देने का काम कर सकते हैं। जबकि बृहस्पति लाभ भाव में जाकर विभिन्न मामलों में अनुकूलता देना चाहेंगे। इस तरह से हम कह सकते हैं की आप नए सिरे से कोई जमीन जायदाद खरीदने या बनवाने की इच्छा रखते हैं तो बहुत सूझबूझ के साथ आगे बढ़ सकते हैं लेकिन इन मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। वाहन से संबंधित मामले में भी लगभग ऐसे ही परिणाम रह सकते हैं। यदि आपका पुराना वाहन काम कर रहा है तो नए सिरे से वाहन पर खर्च करने से बचाना उचित रहेगा। वहीं यदि कोई पुराना वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो उसकी गुणवत्ता और कागजात का भली भांति निरीक्षण परीक्षण जरूरी रहेगा।
साल 2025 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय
- प्रत्येक गुरुवार के दिन मंदिर में बादाम दान करें।
- माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
- चांदी का चकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या 2025 सिंह राशि वालों के लिए अच्छा साल रहेगा?
सिंह राशिफल 2025 के अनुसार सिंह जातकों के लिए वर्ष 2025 सामान्य से बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। इस वर्ष जनवरी के मध्य से आपको वित्त, करियर और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अच्छे परिणाम मिलेंगे।
2. सिंह राशि के लोग कबतक परेशान रहेंगे?
सिंह राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 13 जुलाई 2034 से शुरू होकर 29 जनवरी 2041 तक चलेगी
3. सिंह राशि के लोगों के लिए कौन से भगवान शुभ होते हैं?
सिंह राशि के जातकों को सूर्यदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। सूर्य देव की कृपा से सिंह जातक जीवन में खूब मान- सम्मान प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Numerology Weekly Horoscope: 20 July, 2025 To 26 July, 2025
- Tarot Weekly Horoscope From 20 To 26 July, 2025
- AstroSage AI Creates History: 10 Crore Predictions Delivered!
- Mercury transit in Pushya Nakshatra 2025: Fortune Smiles On These 3 Zodiacs!
- Sun Transit July 2025: Golden Era And Glory For These 5 Zodiac Signs!
- Mercury Retrograde In Cancer: Beginning Of Golden Period
- 10 Crore AI Answers, ₹10 Chats: Celebrate with AstroSage AI!
- Mercury Retrograde In Cancer & The Impacts On Zodiac Signs Explained!
- Mars transit in Virgo July 2025: Power & Wealth For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Saturn Retrograde in Pisces 2025: Big Breaks & Gains For 3 Lucky Zodiacs!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2025
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई, 2025): इन सप्ताह इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!
- 10 करोड़ सवालों के जवाब देकर एस्ट्रोसेज एआई ने रचा इतिहास, X पर भी किया ट्रेंड!
- चंद्रमा की राशि में वक्री होंगे बुध, इन 4 राशियों के जीवन का होगा गोल्डन टाइम शुरू!
- जश्न-ए-बहार ऑफर, सिर्फ़ 10 रुपये में करें मनपसंद एआई ज्योतिषी से बात!
- बुध कर्क राशि में वक्री, इन राशि वालों को फूंक-फूंक कर रखने होंगे कदम!
- मित्र चंद्रमा की राशि में सूर्य का गोचर, भर देगा इन राशि वालों की झोली ख़ुशियों से!
- कर्क संक्रांति से चार महीने के लिए शयन करेंगे भगवान विष्णु, मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक, जानें उपाय!
- मित्र चंद्रमा की राशि में सूर्य का गोचर, भर देगा इन राशि वालों की झोली ख़ुशियों से!
- बुध कर्क राशि में वक्री, शेयर मार्केट और देश-दुनिया में आएंगे बड़े बदलाव!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025