I नाम वालों का राशिफल 2025
I नाम वालों का राशिफल 2025 उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिनका नाम I अक्षर से शुरू होता है। अगर आपका नाम अंग्रेज़ी के I अक्षर से शुरू होता है लेकिन आपको अपनी जन्म तिथि पता नहीं है, तो इस लेख के ज़रिए आप अपना भविष्यफल जान सकते हैं। एस्ट्रोसेज हमेशा से ही सटीक और उत्कृष्ट भविष्यवाणी करने में अग्रणी रहा है और इस बार I नाम वालों का राशिफल 2025 के ज़रिए आप I नाम के लोगों का भविष्यफल जान सकते हैं।

यहां हम आपके जीवन के हर क्षेत्र एवं पहलू पर चर्चा करेंगे ताकि आप अपने लक्ष्य के अनुसार अपने भविष्य की योजना बना सकें। यहां आप जान सकते हैं कि वर्ष 2025 में आपका बिज़नेस, रिश्ते, करियर, परिवार, सेहत और जीवन के अन्य क्षेत्रों में आपको क्या परिणाम मिलेंगे। यदि आपको अपने भविष्य को लेकर कोई सवाल परेशान कर रहा है, तो इस लेख में आपको उसका जवाब ज़रूर मिल जाएगा। वर्ष 2025 में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
2025 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
I अक्षर मेष राशि के अंतर्गत आता है। राशिचक्र की पहली राशि मेष है जिसका प्रतीक राम हैं। यह अक्षर राशि चक्र में मेष राशि से शुरू होकर पहले 30 डिग्री को कवर करता है। आगे जानिए I अक्षर के नाम वाले जातकों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
- इनमें स्वाभाविक रूप से नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा और उन्हें सीखने की चाहत होती है।
- I नाम वाले जातकों का अपने पेशे पर पूरा ध्यान रहता है और ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।
- ये अपने आसपास की दुनिया के बारे में जानने के लिए जिज्ञासु रहते हैं और लगातार नई चुनौतियों एवं विकास करने के अवसरों की तलाश करते रहते हैं।
- जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के I अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत ज्यादा कल्पनाशील होते हैं और अपने काम में नए-नए आविष्कार करते रहते हैं। ये जातक मिलनसार, लोगों से बात करने में निपुण और बहिर्मुखी होते हैं।
- इस नाम वाले जातक आकर्षक, मनोरम, प्रभावशाली और प्रेरक होते हैं।
- ये स्वभाव से बातूनी और ओजस्वी होते हैं। इन्हें दूसरों के साथ बातचीत करना अच्छा लगता है।
चाल्डियन अंकज्योतिष के अनुसार I अक्षर का संबंध 1 अंक से है जिसके स्वामी सूर्य ग्रह हैं। सूर्य ग्रह अहंकार, आत्म-सम्मान, वीरता और साहस का प्रतीक हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार I अक्षर का संबंध मेष राशि से है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं।
वर्ष 2025 का जोड़ करने पर 9 अंक आता है जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि I नाम वाले जातकों के लिए वर्ष 2025 क्या लेकर आया है। अंकज्योतिष के अनुसार I अक्षर का संबंध सूर्य शासित 1 अंक से है। सूर्य शक्ति और अधिकार के कारक हैं एवं इन्हें ग्रहों का राजा माना जाता है। I अक्षर पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत आता है जिसके स्वामी शनि देव हैं।
Click Here To Read In English: I Letter Horoscope 2025
I नाम वालों का राशिफल 2025: करियर और व्यापार
आपको इस साल अपने करियर में औसत परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं। आप साल के शुरुआती समय का आनंद लेंगे और इस दौरान आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको इस समय किसी के साथ भी बहस करने या दूसरों के झगड़ों में शामिल होने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से आपके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और आपको अपने काम में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आप खुद को एक अच्छे सर्विसमैन की तरह देखें। अगर आप मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे, तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। आपके लिए जनवरी से लेकर जुलाई तक प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर संबंध रहेंगे जिससे पूरे साल आपको मदद मिलती रहेगी।
सितंबर से लेकर दिसंबर के दौरान आप नए कार्यों को संभालेंगे और आपके नीचे कुछ नए लोग भी काम कर सकते हैं। इसके लिए आपके वरिष्ठ आपके प्रति आभार प्रकट करेंगे। व्यापारियों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर हो सकती है। इन्हें अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने में बाधाओं एवं अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं आपका सरकार एवं प्रशासन के साथ कोई विवाद होने की भी आशंका है। हालांकि, जुलाई तक आप इन समस्याओं से बाहर निकलने में सफल होंगे। इसके बाद आपकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा और आप अपने व्यवसाय में नई ऊंचाईयों को छू पाएंगे।
एस्ट्रोसेजबृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
I नाम वालों का राशिफल 2025: वैवाहिक जीवन
वैवाहिक जीवन की बात करें, तो I नाम वालों का राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद होने की आशंका है। ये मतभेद गंभीर रूप ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर की किसी हरकत की वजह से परेशान हो सकते हैं। आप दोनों के बीच कई बार बहस की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य समस्या होने के संकेत हैं इसलिए इस दौरान आप बहुत ज्यादा सावधान और संयमित रहें एवं शालीनता से पेश आएं। मार्च के बाद वे धीरे-धीरे इन समस्याओं से उबरने में सफल होंगे और जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण अपनाएंगे।
इसके अलावा आपके प्रयास करने से आपके रिश्ते में मधुरता आने की संभावना है। अगर आप रिश्ते को सुखद और प्रेमपूर्ण बनाने के लिए कोई प्रयास करेंगे, तो आपको उसमें आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा और हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे। जुलाई और अगस्त को लेकर आपके जीवनसाथी के पास कुछ अनोखी योजनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ भी कोई योजना बना सकते हैं। इसके बाद साल के अंत में आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और आप वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे। आपको अपने भाई-बहन की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।
जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें
I नाम वालों का राशिफल 2025: शिक्षा
साल का शुरुआती समय छात्रों के लिए चिंता का विषय बन सकता है क्योंकि इस दौरान आपको सीखने के लिए उपयुक्त माहौल नहीं मिल पाएगा। हालांकि, साल की दूसरी छमाही में आपकी सभी खामियां दूर हो जाएंगी और आपको शिक्षण के पेशे में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आप अपनी पढ़ाई को लेकर काफी जुनून दिखाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आप सोच-विचार करने के बाद एक शेड्यूल तैयार करेंगे एवं आपके दोस्त और साथी छात्र इसे पूरा करने में आपका सहयोग करेंगे। इससे आपको शानदार परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
जुलाई से सितंबर तक का समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि, मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपको शुरुआत से ही फोकस रहने की ज़रूरत है। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने रास्ते में आ रही अड़चनों को दूर कर पाएंगे। इस समय इन्हें अधिक ट्यूशन लेनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आने के बावजूद आप मई के अंत तक समस्या पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लेंगे। अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो साल के मध्य का समय इसके लिए अनुकूल रहेगा एवं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। हालांकि, आपको हर ज़रूरत के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि सही समय आने पर आपको अपमानित महसूस न हो।
I नाम वालों का राशिफल 2025: आर्थिक जीवन
आर्थिक स्तर पर I नाम के जातकों को इस साल कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन हानि होने की भी आशंका है। आपको साल की शुरुआत में किसी भी तरह का कोई निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी कमज़ोर रहने वाली है लेकिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साल के मध्य में आपकी आमदनी बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर होती नज़र आएगी।
इस दौरान किए गए निवेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को अगस्त से नवंबर के बीच बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए जुलाई से सितंबर तक का समय लाभकारी सिद्ध होगा। इस साल आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी आसार हैं। मुमकिन है कि इस साल कोई छिपा हुआ खजाना आपके हाथ लग जाए।
प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श
I नाम वालों का राशिफल 2025: प्रेम जीवन
इस साल I नाम वाले जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। साल 2025 की दूसरी छमाही यानी जून से दिसंबर तक आपको अपने प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। वहीं जनवरी से अप्रैल 2025 के दौरान आपके और आपके पार्टनर के बीच तनाव रहेगा और आपके रिश्ते में खालीपन आ सकता है।
इस वजह से साल 2025 की पहली छमाही में आपको अपने रिश्ते में स्नेह की कमी महसूस हो सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं या इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, तो साल की दूसरी छमाही आपके लिए अनुकूल रहेगी। नए प्रेम संबंध की शुरुआत करने पर आप एक सफल प्रेम कहानी लिख सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मज़बूत करेंगे।
इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ने की उम्मीद है। संभावना है कि आप अपने पार्टनर की समस्याओं को सुलझाने और उनकी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। जून से दिसंबर 2025 के बीच आपको अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताने और सुखद यादें बनाने का मौका मिलेगा। हालांकि, जनवरी से जून 2025 तक का समय आपकी रोमांटिक लाइफ के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आप दोनों के बीच बातचीत कम होने की वजह से ऐसा हो सकता है। इस दौरान अपने रिश्ते में आकर्षण और स्नेह को बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाने की ज़रूरत है।
आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श
I नाम वालों का राशिफल 2025: स्वास्थ्य
आपकी सेहत की बात करें, तो जनवरी से अगस्त 2025 का समय आपके लिए औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई एलर्जी होने की आशंका है। इसके अलावा इस समयावधि में आप सनबर्न, त्वचा से संबंधित समस्याओं या तेज बुखार की चपेट में भी आ सकते हैं।
सेहत के मामले में अगस्त से दिसंबर 2025 का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। इस समयावधि में आपकी शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप दूसरों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेंगे।
अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योग और अन्य अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। साल 2025 में आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर, कमज़ोर इम्युनिटी की वजह से आप एलर्जी के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।
I नाम वालों का राशिफल 2025: सरल उपाय
- हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- आदित्य ह्रदय स्तोत्रम का पाठ करें।
सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हमें उम्मीद है कि राशिफल 2024 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने तथा एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. मंगल को किन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है?
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं।।
2. सूर्य ग्रह किस राशि के स्वामी हैं?
सूर्य का सिंह राशि पर आधिपत्य है।
3. बृहस्पति किस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं?
विशाखा, पुनर्वसु और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Shukraditya Rajyoga 2025: 3 Zodiac Signs Destined For Success & Prosperity!
- Sagittarius Personality Traits: Check The Hidden Truths & Predictions!
- Weekly Horoscope From April 28 to May 04, 2025: Success And Promotions
- Vaishakh Amavasya 2025: Do This Remedy & Get Rid Of Pitra Dosha
- Numerology Weekly Horoscope From 27 April To 03 May, 2025
- Tarot Weekly Horoscope (27th April-3rd May): Unlocking Your Destiny With Tarot!
- May 2025 Planetary Predictions: Gains & Glory For 5 Zodiacs In May!
- Chaturgrahi Yoga 2025: Success & Financial Gains For Lucky Zodiac Signs!
- Varuthini Ekadashi 2025: Remedies To Get Free From Every Sin
- Mercury Transit In Aries 2025: Unexpected Wealth & Prosperity For 3 Zodiac Signs!
- अक्षय तृतीया से सजे इस सप्ताह में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, पदोन्नति के भी बनेंगे योग!
- वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये छोटा सा उपाय, पितृ दोष होगा दूर और पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद!
- साप्ताहिक अंक फल (27 अप्रैल से 03 मई, 2025): जानें क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 03 मई, 2025): ये सप्ताह इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली!
- वरुथिनी एकादशी 2025: आज ये उपाय करेंगे, तो हर पाप से मिल जाएगी मुक्ति, होगा धन लाभ
- टैरो मासिक राशिफल मई: ये राशि वाले रहें सावधान!
- मई में होगा कई ग्रहों का गोचर, देख लें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट!
- साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 अप्रैल का ये सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बहुत लकी!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2025
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025