ईसाई त्योहार 2025
ईसाई त्योहार 2025: एस्ट्रोसेज का यह विशेष लेख आपको वर्ष 2025 में आने वाले ईसाई धर्म के प्रमुख पर्वों एवं त्योहारों की सूची प्रदान करेगा। इस लेख को ईसाई धर्म को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसकी सहायता से आप साल 2025 के अवकाशों की पहले से योजना बना सकें और अपने परिवारजनों तथा दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशनुमा लम्हें बिता सकें। तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं ईसाई त्योहार 2025 के इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं ईसाई धर्म के महत्व के बारे में।
Read in English: Christian Holiday 2025
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
2026 के ईसाई त्योहार को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: ईसाई त्योहार 2026
ईसाई त्योहार 2025: त्योहार एवं पर्व की तिथियां
जनवरी 2025
| तिथि | त्योहार |
| 06 जनवरी 2025, सोमवार | एपिफेनी |
| 12 जनवरी 2025, रविवार | यीशु का बपतिस्मा |
फरवरी 2025
| तिथि | त्योहार |
| 02 फरवरी 2025, रविवार | कैंडलमास |
| 09 फरवरी 2025, रविवार | सेप्टुएजेसिमो रविवार |
| 14 फरवरी 2025, शुक्रवार | वैलेंटाइन डे |
| 23 फरवरी 2025, रविवार | क्विनक्वेगेसिमा रविवार |
| 26 फरवरी 2025, बुधवार | ऐश बुधवार |
मार्च 2025
| तिथि | त्योहार |
| 17 मार्च 2025, सोमवार | सेंट पैट्रिक दिवस |
| 19 मार्च 2025, बुधवार | सेंट जोसेफ दिवस |
अप्रैल 2025
| तिथि | त्योहार |
| 06 अप्रैल 2025, गुरुवार | महत्व रविवार |
| 11 अप्रैल 2025, मंगलवार | गुड फ्राइडे |
| 12 अप्रैल 2025, बुधवार | ईस्टर (पवित्र) शनिवार |
| 13 अप्रैल 2025, गुरुवार | पाम संडे |
| 13 अप्रैल 2025, गुरुवार | ईस्टर रविवार |
| 23 अप्रैल 2025, रविवार | सेंट जॉर्ज दिवस |
मई 2025
| तिथि | त्योहार |
| 18 मई 2025, रविवार | रोगेशन रविवार |
| 22 मई 2025, गुरुवार | पवित्र गुरुवार |
जून 2025
| तिथि | त्योहार |
| 1 जून 2025, रविवार | किस रविवार |
| 08 जून 2025, रविवार | पेंटेकोस्ट |
| 08 जून 2025, रविवार | ट्रिनिटी संडे |
| 12 जून 2025, गुरुवार | कॉर्पस क्रिस्टी |
जुलाई 2025
| तिथि | त्योहार |
| 15 जुलाई 2025, मंगलवार | सेंट व्लादिमीर |
| 25 जुलाई 2025, शुक्रवार | सेंट जेम्स द ग्रेट डे |
अगस्त 2025
| तिथि | त्योहार |
| 15 अगस्त 2025, शुक्रवार | द एजंप्शन ऑफ मैरी |
सितंबर 2025
| तिथि | त्योहार |
| 14 सितंबर 2025, रविवार | हॉली क्रॉस डे |
| 29 सितंबर 2025, सोमवार | माइकल एंड ऑल एंजल्स |
अक्टूबर 2025
| तिथि | त्योहार |
| 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | हेलोवीन |
नवंबर 2025
| तिथि | त्योहार |
| 01 नवंबर 2025, शनिवार | ऑल सेंट्स डे |
| 02 नवंबर 2025, रविवार | ऑल सोल्स डे |
| 24 नवंबर 2025, सोमवार | क्राइस्ट द किंग |
| 27 नवंबर 2025, गुरुवार | थैंक्सगीविंग |
| 30 नवंबर 2025, रविवार | सेंट एंड्रयू डे |
दिसंबर 2025
| तिथि | त्योहार |
| 01 दिसंबर 2025, सोमवार | एडवेंट - फर्स्ट सनडे |
| 06 दिसंबर 2025, शनिवार | सेंट निकोलस डे |
| 24 दिसंबर 2025, बुधवार | क्रिसमस ईव |
| 25 दिसंबर 2025, गुरुवार | क्रिसमस |
| 28 दिसंबर 2025, रविवार | हॉली इनोसेंट्स |
| 31 दिसंबर 2025, बुधवार | वॉच नाइट |
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ईसाई धर्म का महत्व
ईसाई धर्म विश्व के सबसे महत्वपूर्ण धर्मों में से एक है। इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग अपने उद्धार के लिए प्रभु ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलते हैं और उनके बताए गए मूल्यों का पालन करते हैं। बाइबिल में लिखा गया है कि ईसाई धर्म में, यीशु को ईश्वर का पुत्र या मानव रूप में ईश्वर माना जाता है। इस धर्म की स्थापना का श्रेय भी ईसा मसीह को ही जाता है। आपको बता दें कि ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ बाइबिल है, तो वहीं ईसाई धर्म का मुख्य प्रतीक क्रॉस है, जो यीशु के सूली पर चढ़ने और उनके जुनून का प्रतीक है। दरअसल जीसस क्राइस्ट को क्रॉस में लटकाया गया था इसलिए तब से ईसाइयों का धार्मिक चिन्ह क्रॉस माना गया।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
ईसाई धर्म के मुख्य त्योहारों की विशेषताएं
अन्य धर्मों की तरह ईसाई धर्म में भी कई पर्व व त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन कुछ मुख्य त्योहार है जो इस प्रकार है:
कैंडलमास
कैंडलमास का पर्व हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है, जो रोशनी की वापसी का प्रतीक है और सुरक्षा और समृद्धि का भी प्रतीक है। यह ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है, जो यरूशलेम के मंदिर में यीशु की प्रस्तुति की याद दिलाता है, जिसमें उन्हें इज़राइल के लोगों की रोशनी के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह त्योहार यीशु के जन्म के 40 दिनों बाद मनाया जाता है। इस पर्व को ख़ुशी और उत्सव का दिन माना गया है।
वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप जिस व्यक्ति से प्रेम करते हैं, उससे अपना प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपको बता दें कि रोम के संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ई. में शहीद कर दिया गया था। संत वैलेंटाइन का पर्व, जिसे संत वैलेंटाइन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। वैलेंटाइन डे को पर्व के रूप में मनाने की घोषणा 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने की थी और तब से ही यह पर्व हर साल मनाया जाने लगा।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रभु यीशु को सूली पर लटकाया गया था इसलिए इसे ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। गुड फ्राइडे का दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं। ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग गुड फ्राइडे से पहले कई तरह के धार्मिक कार्य जैसे 40 दिन व्रत, ईश वचन, त्याग एवं तपस्या आदि करके लोग खुद को पूरी तरह से मजबूत बनाते हैं। हालांकि, इस धर्म के लोग गुड फ्राइडे को एक दुखद घटना के रूप में याद करते हैं।
ईस्टर
ईसाई त्योहार 2025 के अनुसार, ईस्टर ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो प्रभु को यीशु सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यीशु मसीह के पुनरुत्थान का जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है, इसे ईस्टर संडे भी कहा जाता है और यह गुड़ फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए ईस्टर को ख़ुशियों का पर्व माना जाता है क्योंकि मृत्यु के तीसरे दिन प्रभु ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे और यह सारी घटना रविवार के दिन हुई थी इसलिए इसे ईस्टर संडे कहते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
हेलोवीन
हेलोवीन ईसाई धर्म का प्रमुख और एक प्रसिद्ध पर्व है और यह पर्व अक्टूबर महीने के अंतिम तारीख को हर साल मनाया जाता है। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भूतों की तरह मेकअप करते हैं। दरअसल ईसाई समुदाय के लोगों में ऐसी मान्यता है कि भूतों का गेटअप करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस त्योहार को अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों के कई राज्यों में इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर भी मनाते हैं। हेलोवीन दिवस को ऑल हेलोस ईव, ऑल हेलोवीन, हेलोस इवनिंग और ऑल सेंट्स ईव भी कहा जाता है जो कि सेल्टिक कैलेंडर का अंतिम दिन होता है।
थैंक्सगिविंग
थैंक्स गिविंग दिवस की शुरुआत फसलों के उत्सव से हुई थी। सामान्य तौर पर इस पर्व के दिन अच्छी फसल की पैदावार के लिए ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु को धन्यवाद करते हैं और आगे भी अच्छी फसल को उसके लिए प्रार्थना करते हैं। ईसाई त्योहार 2025 के अनुसार, अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे को हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार पर मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। इसके अलावा, साथ भोजन करना तोहफे देना इस त्योहार का हिस्सा है। साथ ही, एक दूसरे को स्पेशल फील करा अपने जीवन में उनके होने का महत्व बताते है। भारत में भी थैंक्सगिविंग डे का चलन शुरू हो गया है। इस दिन लोग एक दूसरे को धन्यवाद कर तोहफे भी देते हैं।
क्रिसमस
ईसाई त्योहार 2025 के अनुसार, क्रिसमस का त्योहार ईसाइयों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जो हर साल 25 दिसंबर को बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईसाई धर्म में ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस के दिन प्रभु यीशु के जन्म हुआ था इसलिए इस त्योहार को प्रभु यीशु मसीह के जन्म के रूप में हर साल मनाते हैं। क्रिसमस का त्योहार अब यह पर्व सिर्फ ईसाई धर्म तक सीमित न रहकर दुनियाभर में मनाया जाता है। यह पर्व यीशु मसीह को समर्पित है और क्रिसमस को शांति एवं खुशहाली का प्रतीक माना गया है। क्रिसमस के 15 दिन पहले से ही मसीह समाज के लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं और बाजारों में भी इसकी खूब रौनक देखने को मिलती है। थैंक्सगिविंग से शुरू होने वाला क्रिसमस का मौसम हर किसी के जीवन में उत्साह और खुशी लाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं और प्रभु यीशु से प्रार्थना करते हैं कि यह दिन लोगों के जीवन से सभी नकारात्मकता और अंधकार को दूर कर दे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार 2025 में कब है?
उत्तर: क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
प्रश्न 2: 2025 में गुड फ्राइडे कब है?
उत्तर: इस साल गुड फ्राइडे का पर्व 11 अप्रैल 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा।
प्रश्न 3: ईस्टर ईव कब है 2025 में?
उत्तर: वर्ष 2025 में ईस्टर (पवित्र) शनिवार 12 अप्रैल 2025, बुधवार को है।
प्रश्न 4: वैलेंटाइन डे 2025 में कब मनाया जाएगा?
उत्तर: ईसाई त्योहार 2025 के अनुसार, हर साल की तरह वैलेंटाइन डे इस वर्ष भी 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






