राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
घर खरीदने के शुभ योग 2024: नये साल को लेकर सभी को उम्मीदें रहती हैं कि काश उनके जीवन में भी ये साल नये बदलाव लेकर आए। किसी को संतान की उम्मीद होती है, तो कोई अपने जीवनसाथी या विवाह की उम्मीद लगाता है। कोई नौकरी की उम्मीद में होता है, तो कोई कामयाबी की। लेकिन इन सब में एक ऐसा सपना है, जो हर एक व्यक्ति के मन में जरूर होता है और वो है अपने घर का सपना। हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन यापन कर सके। लेकिन ऐसा होना सभी के लिए संभव नहीं होता है। कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही खुद का मकान मिल पाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत प्रयास करने के बाद भी अपना घर नहीं बना पाते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना मेहनत किए बड़ी ही आसानी से अपने सपनों का घर मिल जाता है।

Read in English: Good Time to Buy House in 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की गणना के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि कुंडली में खुद का घर बनने के योग कब बनेंगे। तो आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल में जानते हैं कि नये साल में किस राशि की कुंडली में घर खरीदने के योग बन रहे हैं।
2025 के घर खरीदने के शुभ योग 2025 को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: घर खरीदने के शुभ योग 2025
यह आर्टिकल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जो कि हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, स्थिति एवं दशाओं की गणना कर तैयार किया गया है। यह लेख उन राशियों के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेगा जिनकी कुंडली में 2024 में नए घर खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही, यह भी जानेंगे कि घर खरीदने के लिए कौन से ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यह सब जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
घर खरीदने के लिए ये ग्रह हैं महत्वपूर्ण
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, घर खरीदने के लिए मंगल, शनि व शुक्र ग्रह का शुभ स्थिति में होना विशेष मायने रखता है। यदि चौथे भाव के स्वामी मंगल या शनि या शुक्र से युक्त हो तो व्यक्ति को अपना घर प्राप्त हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह अचल संपत्ति का कारक माना जाता है। इस ग्रह का शुभ प्रभाव चौथे भाव चतुर्थेश होना एक अच्छे घर का संकेत देता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह पुराने घर, भूमि आदि दिलवाने वाला ग्रह माना जाता है। शनि गोचर के दौरान जब चौथा भाव सक्रिय होता है तो घर निर्माण का काम पूरा हो जाता है। शुक्र का मजबूत अवस्था में चौथे या चतुर्थेश को प्रभावित करना एक शानदार घर होने का संकेत माना जाता है।
घर खरीदने के शुभ योग 2024: मेष सहित इन राशि वालों की कुंडली में बन रहा है घर का योग
मेष राशि
घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, इस वर्ष घर और संपत्ति के आवागमन को ध्यान में रखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि इस वर्ष मेष राशि वाले कोई बड़ी संपत्ति का विक्रय कर सकते हैं। यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो मई के बाद से आपको इस दिशा में सफलता मिल सकती है। मई महीने के बाद मेष राशि वालों के लिए भूमि, संपत्ति या नया घर खरीदने की प्रबल संभावना बन रही है। इसके अलावा वर्ष की शुरुआत में कोई संपत्ति से संबंधित विचार विमर्श शुरू हो सकता है और फरवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति अर्जित करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके बाद कुछ समय तक प्रतीक्षा करनी होगी और एक अन्य अवसर आपको जून से जुलाई के मध्य मिलेगा, जब आप किसी बड़ी अचल संपत्ति को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: मेष राशिफल 2024 (Link)
अपने जीवन को कैसे बनाएं खास?विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बातकरके जानें जवाब
वृषभ राशि
घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, साल 2024 में वृषभ राशि वालों पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। शनि महाराज के चौथे भाव पर होने के परिणामस्वरूप आप भूखंड के ऊपर भवन निर्माण कर सकते हैं। उनकी कृपा से पूरे वर्ष इसके योग रहेंगे इसलिए आप कोशिश करेंगे तो आप इस वर्ष अपना मकान बनाकर तैयार कर लेंगे जिससे आपकी बरसों की इच्छा पूरी होगी और सुख की प्राप्ति होगी। इसके अतिरिक्त मार्च से अप्रैल और अगस्त से सितंबर के बीच का समय भी उपयुक्त रहेगा, जब आप कोई नई संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशिफल 2024 (Link)
कर्क राशि
घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार कर्क राशि के जो जातक नया घर लेना चाहते हैं या फिर काफ़ी लंबे अर्से से घर लेने के लिए प्रयासरत हैं, तो बता दें कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहने वाली है। जनवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति खूबसूरत जगह पर हो सकती है तथा उसके आसपास कोई मंदिर या धार्मिक स्थल होने के योग भी होंगे। इसके अतिरिक्त अगस्त और फिर नवंबर तथा दिसंबर के बीच आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ भी कमा सकते हैं।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: कर्क राशिफल 2024 (Link)
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
सिंह राशि
कन्या राशि के जो जातक अपने दिल में नया घर लेने का सपना संजोये हुए हैं तो इन जातकों का ये सपना साल 2024 में पूरा हो सकता है। घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, आप जून से लेकर अगस्त के दौरान कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति अचल संपत्ति होने के अधिक योग हैं। इससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा। इस दौरान संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी प्रबल लाभ के योग बनेंगे और इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। इस दौरान आप अपनी क्षमता से अधिक धन लगाकर कोई संपत्ति हासिल कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद शुभ साबित होगी।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: सिंह राशिफल 2024 (Link)
कन्या राशि
कन्या राशि उन भाग्यशाली राशियों में से एक है जिनके लिए साल 2024 में घर लेने के शुभ योग बन रहे हैं। घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, संपत्ति के मामले में वर्ष का पहला महीना सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने के योग बन सकते हैं। यदि आप इस समय से चूक जाते हैं तो आपको फिर इंतज़ार करना होगा। इस वर्ष के मध्य में अगस्त और सितंबर तथा नवंबर के महीने में संपत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है। शेष समय में संपत्ति खरीदना आपके लिए ज्यादा लाभदायक प्रतीत नहीं हो रहा है। विशेष रूप से मार्च से मई के बीच कोई भी संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि उसमें कोई कानूनी अड़चन आ सकती है।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: कन्या राशिफल 2024 (Link)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें
तुला राशि
घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार,संपत्ति के मामले में वर्ष का पहला महीना यानी जनवरी का महीना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने के योग बन सकते हैं। यदि आप इस समय से चूक जाते हैं तो आपको फिर इंतज़ार करना होगा। इस वर्ष के मध्य में अगस्त और सितंबर तथा नवंबर के महीने में संपत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है। शेष समय में संपत्ति लेना ज्यादा लाभदायक नहीं होगा। विशेष रूप से मार्च से मई के बीच कोई भी संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि उसमें कोई कानूनी अड़चन आ सकती है।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: तुला राशिफल 2024 (Link)
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: मकर राशिफल 2024 (Link)
मीन राशि
मीन राशि वाले यदि बहुत समय से मकान खरीदने या नया घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सफलता मिलने में कई समस्याएं आ रही है तो, उनके लिए इस साल नए घर के योग बनते नज़र आ रहे हैं। घर खरीदने के शुभ योग 2024 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति खरीदने के लिए उपयुक्त रहेगी। संपत्ति कारक ग्रह मंगल और सूर्य की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होने से आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति आपको आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगी। कुल मिलाकर जनवरी, मार्च, जून से जुलाई, अक्टूबर और नवंबर का महीने संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है। इस दौरान आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त हो सकता है।
विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए क्लिक करें: मीन राशिफल 2024 (Link)
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
सपनों का घर खरीदने के लिए करें ये उपाय
- मंगलवार के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर उन्हें गुड़ और गेहूं अर्पित करें।
- भगवान गणेश की पूजा में प्रतिदिन लाल फूल चढ़ाएं।
- आप जहां पर भी सोते हैं, उस तरफ पश्चिम की दीवार पर कोई ना कोई तांबे से बना शोपीस या तांबे का लोटा या फिर तांबे का कोई चीज़ रखें।
- नीम की लकड़ी से एक छोटा सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें।
- प्रतिदिन भगवान गणेश के 108 नाम का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- Venus Transit 2025: Love, Success & Luxury For 3 Zodiac Signs!
- Sun Transit July 2025: Huge Profits & Career Success For 3 Zodiac Signs!
- Mercury Retrograde In Cancer: Success Awaits 3 Zodiacs At Every Step
- Saturn Retrograde In Pisces: This Aspect Deserves The Most Attention!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025