लाल किताब 2023

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) वर्ष 2023 के दौरान आपके जीवन में घटित होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी और आपके भविष्य से पर्दा हटाने का काम करेगी। यह आपको यह भी बताएगी कि आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं के संदर्भ में आपको किस प्रकार के परिणाम वर्ष 2023 में प्राप्त हो सकते हैं। कब शुभ परिणाम मिलेंगे और कब अशुभ परिणाम मिलेंगे, कब ग्रहों की स्थिति से आपको लाभ होगा और कब हानि के योग बनेंगे। आपको जीवन के किन क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और किन क्षेत्रों में आप कमजोर रहेंगे और उनमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है और आपका पारिवारिक जीवन हो या पेशेवर जीवन, उसमें किस प्रकार के बदलाव आपको समय-समय पर देखने को मिल सकते हैं, यह सब कुछ आप लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) की सहायता से आसानी से जान सकते हैं। आपको यह भी ज्ञात होगा कि आपके साथ वर्ष 2023 में कब कुछ विशेष घटित होने वाला है अथवा यह वर्ष आपके लिए एक सामान्य वर्ष साबित होगा। लाल किताब‌ को ज्योतिष के क्षेत्र में बहुत ही आदर के साथ स्थान दिया गया है और जो भी लाल किताब के जानकार हैं, वे इस किताब को बहुत कारगर मानते हैं और लाल किताब के उपाय (Lal Kitab ke Upay) अनेक लोगों द्वारा अपनाए जाते हैं। उनसे उन्हें उचित लाभ प्राप्त होता रहता है। यही वजह है कि हम लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) में आपको आपके भविष्यफल 2023 के साथ-साथ लाल किताब के उपाय भी बता रहे हैं जिनको सुविधानुसार करने से आपको अपने जीवन में आ रही चुनौतियों का सामना करने में आसानी होगी और आप परेशानियों को दूर कर जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

पढ़ें लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) और जानें अपना भविष्य!

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

लाल किताब 2024पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: लाल किताब 2024

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) आपको संपूर्ण वर्ष 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने वाली है। यहां पर आपको यह जिज्ञासा होगी कि वर्ष 2023 में आप की नौकरी में किस तरीके के बदलाव आएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका करियर किस तरफ करवट बदलेगा। क्या आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा? क्या आपको कर्ज लेना पड़ेगा? कब कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे। आपका पारिवारिक जीवन किस तरीके से आगे बढ़ेगा और कब आपको अच्छे और बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएंगे और जीवन साथी से आपका सामंजस्य कैसा रहेगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो प्रेम संबंध में किस प्रकार की स्थितियों का निर्माण होगा, यह सब कुछ आप लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) के माध्यम से जान सकते हैं। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो क्या इस वर्ष उस समस्या में कमी आएगी या फिर आप परेशान होते रहेंगे। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि वर्ष 2023 के दौरान आपको लाल किताब के कौन से उपाय करने चाहिए, जो करने में आसान भी होंगे और आपको आपके जीवन में सफलता प्रदान करने में मददगार साबित होंगे। उनकी मदद से आप वर्ष 2023 के दौरान अपने जीवन को और भी अधिक सफल, सुदृढ़ तथा शांतिपूर्ण बना सकते हैं। तो अब आपको बताते हैं एस्ट्रोसेज के सुविख्यात ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से लाल किताब भविष्यफल 2023 (Lal Kitab Rashifal 2023) और जानते हैं कि आपकी राशि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है!

यदि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या चली आ रही है और आप उसका समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप एस्ट्रोसेज की विशेष बृहत् कुंडली प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए अब बात करते हैं लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) की और जानते हैं कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह साल।

Read in English: Lal Kitab Horoscope 2023

लाल किताब 2023: मेष राशि

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूल साबित होने की संभावना दिखाई दे रही है। विशेषकर यदि आप प्रयास करेंगे तो आपको अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना है और अपने करियर पर हर तरीके से आपकी नजर होनी चाहिए। बारीक से बारीक चीज को भी ध्यान में रखकर काम करेंगे तो आपको करियर में सफलता मिलने से कोई नहीं रोक पाएगा। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धार्मिक वस्तुओं, पूजा-पाठ, पढ़ाई - लिखाई से संबंधित कोई काम करते हैं तो अच्छी सफलता मिलेगी, अन्यथा आप को बहुत ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ेंगी लेकिन व्यापार से संबंधित पूर्ण सुखद परिणाम प्राप्त होने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

विवाहित लोग अपने वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियां महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आप अपने जीवनसाथी को समझ नहीं पा रहे हैं और वह आपसे कुछ ना कुछ छुपा रहे हैं। आप दोनों के बीच एक अनजाना सा पर्दा आ जाएगा और आपको उन पर शक पैदा हो सकता है जबकि यह निराधार होगा इसलिए आपको उन्हें अपने रिश्ते दोनों को संभालना होगा। वर्ष के मध्य में समस्याएं दूर होंगी और आपस में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों की बात की जाए तो आपको अपने प्रियतम के साथ अच्छा और लंबा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ लंबी दूरी की यात्राएं भी करेंगे और किसी धार्मिक स्थल की सैर पर भी जा सकते हैं। इस वर्ष आप अपने रिश्ते को और ज्यादा परिपक्व बना पाएंगे।

इसके अंतर्गत ग्रह स्थिति यह दर्शा रही है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस वर्ष आपको आमाशय से संबंधित समस्याएं, खाना पचने में समस्या, मानसिक तनाव और पेट दर्द की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती हैं। मार्च और अप्रैल में और उसके बाद अक्टूबर के बाद आपको स्वास्थ्य में अच्छे लाभ के योग बनेंगे और समस्याओं में कमी होगी।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको उत्तम सफलता दिखा रहा है। आप अपने लाभ को बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे और इसका आपको आर्थिक रुप से भी फायदा मिलेगा। आपको धन लाभ अनेक प्रकार से होने की स्थिति बनेगी और अचानक से भी कुछ धन प्राप्ति हो सकती है फिर भी आपको लॉटरी और सट्टे बाजार से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

मेष राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

  • गुरुवार या एकादशी का व्रत अवश्य रखें।

  • अपनी आंखों में काला सुरमा लगाएं।

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

लाल किताब 2023: वृषभ राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा वर्ष रहने की संभावना है। इस वर्ष आप के खर्चे काफी अधिक होंगे और आपको उन पर नियंत्रण रखना टेढ़ी खीर साबित होगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता होगी और कई कार्यक्रम मेहनत से भी बन जाएंगे। यही आपके लिए सबसे अच्छी बात इस वर्ष रहने वाली है। आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए क्योंकि आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ेंगे और यदि आप उन पर नियंत्रण नहीं रख पाए तो आर्थिक चुनौतियों का शिकार हो सकते हैं। आपको स्वयं पर क्रोध करने से बचना चाहिए और अपने आसपास के लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए नहीं तो आपका स्वास्थ्य और आपके रिश्ते दोनों बिगड़ सकते हैं।

करियर के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो इस वर्ष आपको उत्तम मिलने के योग बनेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो वर्ष की शुरुआत में आपका कहीं तबादला हो सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे थे तो किसी नई नौकरी का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है जिससे आपको बहुत खुशी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता दिखा रहा है और आपको अपने निजी प्रयासों से उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) के अनुसार आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी होगी। आपको मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है और उसी की वजह से शारीरिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आंखों में दर्द, आंखों से पानी बहने की समस्या सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके अतिरिक्त रक्त संबंधी अशुद्धि या अन्य समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। अगस्त के बाद से स्वास्थ्य में सुधार के योग बनेंगे।

आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपको मध्यम से थोड़ी बेहतर सफलता प्रदान करता हुआ दिखाई दे रहा है। आप यदि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो आपको जो आमदनी प्राप्त होगी, वह आपके लिए पर्याप्त होगी और आप अपना बैंक बैलेंस भी बढ़ा पाएंगे लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा होना आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है। इस वर्ष किसी पारिवारिक सदस्य की स्वास्थ्य समस्याओं पर भी खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • हमेशा अपने पास चांदी का एक सिक्का रखें।

  • मां महालक्ष्मी जी की उपासना करें और शुक्रवार का व्रत रखें।

  • मांस, मछली, अंडे, मदिरा, आदि का सेवन करने से बचें।

लाल किताब 2023: मिथुन राशि

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) कहती है कि यह वर्ष आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। जो भाग्य आप से रूठा हुआ था, वह इस वर्ष जाग जाएगा और आपके काम बनने लगेगा। आपको करियर में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आप अपनी प्रतिभा और अपने अनुभव के दम पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगे और अपनी नौकरी में उचित स्थान प्राप्त कर पाएंगे। इस वर्ष के मध्य में अच्छी पदोन्नति के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। वर्ष की शुरुआत में किसी तरह का स्थानांतरण भी संभव है। व्यापार कर रहे जातकों को वर्ष की शुरुआत में ही उत्तम सफलता मिलेगी और सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बन जाएंगे।

निजी जीवन के लिए कहा जाए तो विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष का भी अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवन साथी आपको पूर्ण सहयोग देगा और आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में उनका साथ पाकर गर्व का अनुभव होगा। आपको महसूस होगा कि जीवन साथी जो आपको मिला है, वह वास्तव में एक आदर्श साथी हैं और आपको उनसे बेहतर कोई नहीं मिल सकता था। इस वर्ष आपका रिश्ता बहुत मजबूत होगा और एक दूसरे से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंध के मामलों में यह वर्ष कमजोर दिखाई दे रहा है और वर्ष के अंतिम दो महीनों को छोड़ दें तो यह वर्ष उतार-चढ़ाव ही दिखा रहा है और आपके संबंधों में बिखराव की संभावना बनी हुई है।

लाल किताब राशिफल कहता है कि वर्ष कि शुरूआत में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है लेकिन यदि आप वर्ष के शुरुआती महीनों में स्वयं को ठीक रखते हैं और तंदुरुस्ती के लिए एक अच्छी दिनचर्या का पालन करते हैं तो बाद के महीनों में आपको स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। इस वर्ष आपको किसी तरह का संक्रमण या पेट में कृमि की समस्या परेशान कर सकती है।

आर्थिक परिप्रेक्ष्य से देखें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर दिखाई देती है लेकिन दूसरे ही महीने से अच्छे धन लाभ के योग बनने शुरू हो जाएंगे। आप की महत्वाकांक्षा पूरी होंगी और इच्छा पूर्ति से आपका आत्मविश्वास लौट आएगा। आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है जो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। वर्ष के मध्य में आप‌ कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • मछलियों को आटे की गोलियां और से खिलाएं।

  • छोटी कन्याओं को अवश्य भोजन कराएं।

  • मां दुर्गा की उपासना अवश्य करें।

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

लाल किताब 2023: कर्क राशि

लाल किताब वर्षफल 2023 यह कहता है कि यह वर्ष आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक साबित हो सकता है। आपको मानसिक रूप से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन यदि आप उनका डटकर सामना करेंगे तो यह वर्ष आप को आशातीत सफलता भी प्रदान कर सकता है। आपको अपने करियर में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो अचानक से ही प्राप्त हो जाएंगे और इसलिए आप वर्तमान नौकरी को छोड़ कर कोई बहुत बढ़िया नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, जहां आप का वेतनमान भी अच्छा होगा और पद लाभ भी होगा। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा और आप अपनी दूरगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापार को वृद्धि देने में सक्षम रहेंगे।

दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आने के योग बनेंगे। परेशानियों में कमी आएगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और समर्पण दोनों आपके प्रति रहेगा तथा आप दोनों साथ मिलकर सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी अच्छी प्रकार करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत कमजोर है। आप जल्दबाजी में आकर कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं जो आपके प्रियतम के दिल को चुभ सकती है और इससे आप के बीच तनाव बढ़ सकता है लेकिन वर्ष के मध्य से स्थिति अच्छी होकर आप का प्रेम संबंध मजबूत और परिपक्व होगा।

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) के मुताबिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। यदि आप स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपको समय रहते ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और कोई भी समस्या होने पर उनसे सलाह लेनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह की सैर या नियमित व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।

आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपको अचानक से कुछ धन लाभ के योग दिखा रहा है। आप यदि किसी बैंक लोन के लिए आवेदन करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर के मध्य अचानक धन प्राप्ति के योग हो सकते हैं या पैसा आपको वापस मिल सकता है जिसकी उम्मीद छोड़ दी थी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और आप कुछ नई योजनाओं में निवेश कर पाएंगे।

कर्क राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रत्येक बुधवार को श्री दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें।

  • अपने भाइयों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।

  • यदि भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना रखी हैं तो उन्हें गुप्त रखें।

लाल किताब 2023: सिंह राशि

लाल किताब भविष्यफल 2023 के अनुसार, ग्रह स्थितियाँ यह दर्शा रही हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह वर्ष अच्छी सफलता लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बनेंगे और आप अपने काम का लोहा मनवा पाएंगे। आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों को भी उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे, जो समाज के नामचीन लोग होंगे और उनके माध्यम से आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार भी विदेश जा सकता है।

निजी संबंधों में यह वर्ष आपको खुशखबरी दे सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और आप अपने जीवन साथी के और अधिक निकट आ जाएंगे। आपके बीच चल रही दूरियों को दूर करने की पूरी कोशिश दोनों तरफ से होगी और यह रिश्ते के लिए अच्छा समय होगा। आप दोनों साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं या साथ व्यापार शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप अपने मन की इच्छा पूर्ण कर पाएंगे और अपने प्रियतम से दिल की बात कह पाएंगे। इस वर्ष प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं।

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) कहती है कि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। कोई बड़ी समस्या तो दिखाई नहीं दे रही है लेकिन लीवर संबंधित समस्या सामने आ सकती है। आपके शरीर में वसा की मात्रा अधिक हो सकती है। अच्छी दिनचर्या का पालन जरूरी होगा नहीं तो कुछ ना कुछ समस्या सामने आ सकती है। आपको अपने आप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको अच्छी सफलता दिखा रहा है। विदेशी व्यापार से भी आपको अच्छी धन प्राप्ति के योग बनेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस वर्ष कोई अच्छा तोहफा या बोनस प्राप्त हो सकता है। आपने जो पूर्व में निवेश किया था उसका प्रतिफल अब आपको प्राप्त हो सकता है जिसमें आपको अच्छी रकम प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

  • अपने मुंह में कुछ मीठा डालकर और उस पर ऊपर से पानी पीकर ही घर से बाहर निकले।

  • भगवान श्री हरि विष्णु जी की विधिवत् उपासना करें।

लाल किताब 2023: कन्या राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर थोड़ा सजग होना होगा। प्रयास किए बिना सफलता प्राप्त नहीं हो सकती इसलिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे और यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसके लिए वर्ष की शुरुआत से ही जुट जाएं, तभी जाकर आपको वर्ष के मध्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आप काफी मेहनत भी करेंगे और आपको हो सकता है कि उम्मीद के मुताबिक प्रतिफल ना मिले इसलिए आप थोड़े निराश हों लेकिन अपनी मेहनत जारी रखें। वर्ष के अंत तक सफलता मिलेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा है। आपको कुछ बड़े नामों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और व्यापार की वृद्धि होगी।

विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन में सुखद आनंद की अनुभूति करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से भी और आध्यात्मिक रूप से भी परिवार को समर्पित होंगे। उनके मन में धार्मिक विचार अधिक रहेंगे। घर में शुभ कार्य में उनका मन लगेगा और घर में सुख शांति बनी रहे, इसके लिए वे सतत प्रयत्नशील रहेंगे। इससे आपको भी उनके साथ अच्छा महसूस होगा और आप दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन वर्ष के मध्य में कुछ तनाव दिखाई दे रहा है। सितंबर के बाद से प्रेम संबंधों के लिए अच्छा शुरू होगा और आप अपने प्रियतम के साथ वक्त बिता पाने में कामयाब रहेंगे।

लाल किताब राशिफल 2023 कहता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जिस प्रकार समस्याएं सामने आएंगी, उसी प्रकार वे चली भी जाएँगी इसलिए यदि आप सुरक्षित रहने और एक अच्छी दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप स्वस्थ रह सकते हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने होंगे तभी जाकर धन के मामले में कुछ सफलता मिल सकती है। इस वर्ष किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें क्योंकि इसमें बड़ी हानि होने का अंदेशा है। आपको धन सोच समझकर लगाना चाहिए। अप्रैल से अगस्त के बीच सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • बुधवार के दिन गौमाता को हरा पालक या हरा चारा खिलाएं।

  • अपनी बहन, बेटी और बुआ जी से अच्छे संबंध रखें।

  • कार्य क्षेत्र में कोई समस्या है तो नाक आवश्यक है छिदवायें।

प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श

लाल किताब 2023: तुला राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के लोगों को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत में ही कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप अपने करियर को बदल सकते हैं। या तो आपकी नौकरी जा सकती है या फिर नौकरी में कुछ ऐसा स्थानांतरण का योग बनेगा, जो आप को नागवार गुजरेगा और आप नौकरी बदल सकते हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि दूसरी नौकरी भी शीघ्र ही मिल जाएगी और आपको कोई परेशानी नहीं होगी। उसके बाद का समय अच्छा रहेगा और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे जातकों को किसी ना किसी की सलाह लेकर काम अवश्य करना चाहिए, अन्यथा यह वर्ष आपको असफलता का मुंह भी दिखा सकता है।

विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन में तनाव और अजीब सी परेशानी महसूस कर सकते हैं। आप और आपके जीवनसाथी के बीच सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा और आप कुछ ना कुछ छुपाव या बातों को ना बताना हो सकता है। इससे आप दोनों के बीच दूरी बढ़ सकती है और आप एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कार्य कर सकते हैं। बेहतर तो यही होगा कि आपस में बैठकर बातचीत करके मामले को सुलझा लें। वर्ष के अंतिम दो महीने कुछ खुशी लेकर आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता दायक रहने वाला है और आप लव मैरिज कर सकते हैं।

लाल किताब राशिफल 2023 इंगित करता है कि स्वास्थ्य के परिपेक्ष में वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी और अप्रैल तक आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। आपको पेट के रोग हो सकते हैं या भोजन के पश्चात् पाचन तंत्र में कोई समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को आंखों में दर्द या पानी बहने की शिकायत भी हो सकती है। मई से आपका स्वास्थ्य अच्छा होना शुरू हो जाएगा और समस्याएं दूर होंगी।

आर्थिक तौर पर इस वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर होगी लेकिन उसके बाद अनुकूल फल देने वाला समय साबित होगा। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी जिससे आपको अच्छे अर्थ लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। भविष्य की योजनाएं सफल होंगी। विदेशी व्यापार से भी लाभ होगा और नौकरी या व्यवसाय जो भी आप करते हैं, वह भी आपको अच्छा धन प्रदान करेगा। वर्ष का उत्तरार्ध ज्यादा अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन सुगंधित इत्र या परफ्यूम का उपयोग करें।

  • अपने भोजन में से कुछ हिस्सा गौ माता को हुए और कुत्ते को भी दें।

  • गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल बना कर खाएं।

लाल किताब 2023: वृश्चिक राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छी रहेगी। आप अपने प्रयासों से अपने काम में तरक्की प्राप्त कर पाएंगे। आपके निजी प्रयास जितने अधिक होंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलती चली जाएगी। व्यवसाय में भी जोखिम उठाकर आप आगे बढ़ेंगे और आपका व्यवसाय आपको उत्तम सफलता प्रदान करेगा। अगस्त के बाद से व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी और आपका उत्साह बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को जुलाई से लेकर अगस्त के बीच कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है।

यदि आपके दांपत्य जीवन की बात की जाए तो यह वर्ष शुरुआत में कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे सब कुछ अच्छा होता चला जाएगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच धीरे-धीरे गलतफहमियों के बादल हटते चले जाएंगे और आप और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। संतान प्राप्ति का शुभ समाचार मिलने से आप और आपके जीवन साथी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा और आप इस वर्ष अपने दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह साल अच्छा है। यदि आप चाहें तो थोड़ा सा रुक कर अपने प्रेम संबंध का इजहार कर सकते हैं और अपने प्रियतम को दिल से अपने और करीब लेकर आ सकते हैं। यह वर्ष आपके प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाएगा और आपके प्रेम विवाह के योग भी बनाएगा।

लाल किताब राशिफल 2023 यह संकेत देता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष कमजोर रहने की संभावना दिखाई दे रही है। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे जिससे आपकी कई समस्याएं वैसे ही शुरू हो जाएंगी इसलिए आपको प्रतिदिन ध्यान और मेडिटेशन का साथ अपनाना चाहिए अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। रक्त संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको मध्यम सफलता दिलाएगा। जहां एक तरफ आपकी आमदनी में दिनों दिन वृद्धि होती चली जाएगी, वहीं दूसरी ओर आपके खर्च भी निरंतर बढ़ते रहेंगे और आपको उन दोनों के बीच सही सामंजस्य बिठाना होगा नहीं तो आप भले ही कितना धन क्यों ना कमा लें लेकिन आपका धन कम ही पड़ जाएगा। आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। यदि शेयर मार्केट में कोई अच्छा स्टॉक देख रहे हैं तो लार्जकैप में कोई अच्छा शेयर लेकर डाल सकते हैं लेकिन अपनी लिमिट के अनुसार।

वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन हनुमान जी की भक्ति करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • गले में चांदी की चेन पहनें और किसी से भी कुछ मुफ्त में ना लें।

  • गुलाबी रंग या फिर लाल रंग की चादर का प्रयोग करें।

लाल किताब 2023: धनु राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आ रहा है। वर्ष की अनुकूलता आपका स्वाभिमान बढ़ाएगी और आप अपने कामों को बहुत जल्दी जल्दी पूरा करना शुरू कर देंगे। यदि आपके करियर को देखें तो नौकरी में आप की स्थिति प्रबल रहेगी और आप अपने नाम और रुतबे में बढ़ोतरी देख पाएंगे। आपको अच्छी पदोन्नति भी वर्ष के मध्य में प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय करने वाले जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ पुराने लोगों के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए और उन्हीं के साथ मिलकर काम करना ज्यादा लाभ प्रदान कर सकता है।

निजी संबंधों में यह वर्ष मधुरता भरने का काम करेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आप और आपके जीवनसाथी के बीच सब कुछ अच्छा चलेगा। एक दूसरे के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और एक दूसरे को पूर्ण महत्व भी देंगे। आप दोनों साथ मिलकर बहुत सारे काम करेंगे, जो परिवार और आपके रिश्ते दोनों के लिए बेहद जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको लगेगा कि आपको किसी की परवाह नहीं है और आप अपने प्रियतम के साथ प्यार की पींगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे लेकिन बीच-बीच में कई बार कहासुनी और झगड़े की नौबत भी आ सकती है, आपको सावधानी रखनी होगी। एक दूसरे को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है‌। इसी से आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा।

लाल किताब 2023 (Lal Kitab 2023) के मुताबिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको कुछ समस्याओं पर ध्यान देना होगा। यदि आप जल्दबाजी में खाना खाने की आदत रखते हैं तो पाचन तंत्र से संबंधित कोई समस्या को परेशान कर सकती है। पेट के रोग और खाना ना पचना अथवा एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उत्तम परिणाम प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है। आप जिन से प्रेम करते हैं, उनके लिए भी बहुत खर्च करेंगे। आपकी आमदनी अच्छे तरीके से बढ़ेगी और उससे आपके सभी काम पूर्ण होने लगेंगे। आपका कोई काम रुकेगा नहीं। धन संचित करने में भी सफलता मिलेगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपके भाई बहनों को आपसे समय समय पर धन की दरकार होगी और वह आपसे धन मांगेंगे तो ऐसे में आपको उनकी मदद करनी चाहिए क्योंकि इससे आपको कोई कमी नहीं पड़ेगी। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपको बहुत अच्छी स्थिति में लेकर आ जाएगा।

धनु राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • अपने घर में हल्दी की गांठ रखें और किसी से परेशानियां साझा ना करें।

  • पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और अपने कुल, पिता, दादा और गुरु का सम्मान करें।

  • ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाएं और किसी से झूठ ना बोलें।

लाल किताब 2023: मकर राशि

लाल किताब वर्षफल 2023 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए अच्छी सफलता का पैगाम लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। आप एक मेहनती व्यक्ति हैं और इस वर्ष भी मेहनत करेंगे लेकिन यह मेहनत खाली नहीं जाएगी और आपको उसका उचित प्रतिफल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो या पद की बढ़ोतरी, आपको प्राप्त होगी। आपकी तनख्वाह में वृद्धि भी हो सकती है और आप अपनी नौकरी में खुद को अच्छी स्थिति में देखेंगे। व्यवसाय करते हैं तो व्यवसाय में वृद्धि के स्पष्ट संकेत दिखाई देंगे। आप का विदेशी व्यापार भी बढ़ सकता है और एक राज्य से दूसरे राज्य में भी व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।

वैवाहिक जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के साथ रोमांस के भी भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी दैनिक दिनचर्या को सही तरीके से आगे बढ़ाएंगे और उसके लिए परिवार का सहयोग भी आपके साथ रहेगा। घर की जरूरत के समान पर अच्छा खासा खर्च होगा। घर की साज-सज्जा भी होगी और पारिवारिक समरसता को बनाए रखने की आप दोनों ही कोशिश करेंगे, जिससे दांपत्य जीवन निखर उठेगा। प्रेम संबंधों में तनाव वर्ष की शुरुआत में रहने वाला है जो धीरे-धीरे कम होगा। उसके लिए आपको खुद प्रयास करने होंगे। किसी भी काम में अधीरता ना दिखाएं और प्यार से हर बात करेंगे तो प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

लाल किताब राशिफल 2023 इस बात का संकेत करता है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष शुरुआत में कुछ समस्या दिखा रहा है लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक होने लगेंगी। आपको भरपूर मात्रा में जल और तरल पदार्थों का सेवन करना होगा और संक्रमण ना हो और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहें, इसका आपको ध्यान रखना होगा और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। किसी ना किसी संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं। वर्ष का मध्य उत्तम रहने वाला है और उसके बाद से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत अच्छी सफलता दिखा रही है। वर्ष की शुरुआत में कुछ खर्च बढ़े हुए होंगे जो धीरे-धीरे कम होते जाएंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। आपने जो योजनाएं शुरू की हुई थीं, अब वह पूरी होने लगेंगी और उनसे भी आपको धन लाभ होगा। पूर्व में किए गए किसी दीर्घकालीन निवेश का बड़ा लाभ आपको इस वर्ष प्राप्त हो सकता है। वर्ष के मध्य में अच्छा निवेश करने का मौका मिलेगा। कोई संपत्ति खरीदने के योग वर्ष के अंतिम महीनों में मिल सकते हैं।

मकर राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन भगवान भैरव नाथ जी की उपासना करें और शनिवार के दिन छाया दान करें।

  • अपने बिस्तर पर पीले रंग की चादर बिछाएं।

  • काले तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों का तेल और काले वस्त्र अथवा जूते का दान करें।

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श

लाल किताब 2023: कुंभ राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए एक अच्छा वर्ष कहा जा सकता है। वर्ष की शुरुआत में खर्चे अधिक होंगे। आपके विदेश जाने के योग बनेंगे। उसके बाद आप अपने ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान देंगे। अपने व्यक्तित्व में सुधार करेंगे। करियर को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे लेकिन आप स्वार्थी होने से बचें अन्यथा करियर में समस्या आ सकती है। एक टीम के रूप में काम करेंगे तो सफलता मिल पाएगी। नौकरी करते हैं तो आपको एक सदस्य के रूप में काम करना ज्यादा सफलता दिलाएगा। आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों से अच्छा बर्ताव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को अच्छे लाभ के योग बनेंगे और सरकारी क्षेत्र से भी कोई बड़ा व्यवसायिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

यदि आपके दांपत्य जीवन पर नजर दौड़ाई जाए तो यह साल आपके लिए अनुकूल तो रहेगा लेकिन काम में व्यस्तता या काम की जगह के कारण एक दूसरे से कुछ समय के लिए दूरी हो सकती है जिससे आपके बीच प्रेम ही बढ़ेगा इसलिए यह दूरी भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में यह वर्ष उन्नति लेकर आएगा। आप अपने दिल की हर बात अपने प्रियतम से जाहिर कर पाएंगे और उनके दिल पर अपनी छाप छोड़ पाएंगे। आप दोनों के बीच की जुगलबंदी बहुत अच्छी रहेगी और लोगों को भी आपकी जोड़ी पसंद आएगी। यदि आप प्रयास करेंगे तो इस वर्ष आप का विवाह हो सकता है।

लाल किताब राशिफल 2023 कहता है कि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपको अनुशासित होकर एक अच्छी दिनचर्या का पालन करना चाहिए जिससे कि किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सके। आप मेहनत ज्यादा करेंगे लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनती होने से वह आप वर्कोहोलिक हो सकते हैं और इससे शारीरिक क्षमताओं पर असर पड़ेगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। आप कमजोरी और थकान का शिकार हो सकते हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बहुत मेहनत करेंगे और उस मेहनत से आपको अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। वर्ष की शुरुआत तो खर्चे दिखाती है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनते चले जाएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुपात में आपको फल मिलता जाएगा और आपकी आमदनी बढ़ती चली जाएगी। आप इस वर्ष कोई बड़ी अचल संपत्ति भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रतिदिन शमी के वृक्ष को जल अर्पित करें।

  • स्नानघर में हरे रंग के पौधे अवश्य रखें।

  • पानी पीने के लिए चांदी का गिलास प्रयोग करें।

लाल किताब 2023: मीन राशि

लाल किताब राशिफल 2023 यह इशारा करता है कि इस साल मीन राशि के जातकों को अपने करियर में अच्छे परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है। वर्ष की शुरुआत में ही आपका काम में दबदबा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा भरी नजरों से देखा जाएगा। आपके काम को पूरी तवज्जो मिलेगी और आपका अनुभव और आपकी अभिव्यक्ति आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आपको वर्ष की शुरुआत में ही कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह समय और भी अच्छा रहने की संभावना रहेगी। व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कुछ बड़े गठजोड़ होंगे, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाएंगे।

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार, ग्रह गोचर यह दर्शा रहे हैं कि यह साल आपके लिए दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की संभावना है। ग्रहों की स्थिति से आप अपने जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त कर पाएंगे। यदि पहले उनसे दूर रहते थे तो अब उनके समीप आने का मौका मिलेगा। आपके बीच सब कुछ अनुकूल हो जाएगा और आपका दांपत्य जीवन बहुत खूबसूरती से आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांस का बीज फलेगा और आप अपने प्रियतम के साथ जीवन के सच्चे सपने सजाएंगे।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने भोजन पर विशेष ध्यान देना होगा। उल्टा सीधा भोजन करने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव आपको पारिवारिक जीवन से प्राप्त होगा इसलिए आपको घर वालों से थोड़ा अच्छे से व्यवहार करना चाहिए और मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए क्योंकि यही आपको बीमार बना सकता है।

मीन राशि के जातकों को इस साल अपने धन का सदुपयोग करने पर ध्यान देना चाहिए। वैसे आपके पास ज्ञान प्रचुर मात्रा में है लेकिन उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आप सीखेंगे तो बहुत अच्छा धन कमा पाएंगे। आपके पास एक से ज्यादा माध्यमों से धन आने के योग बनेंगे। उस धन को प्राप्त होने के बाद सही जगह निवेश करके कई गुना बढ़ाने में आप दिलचस्पी दिखाएंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

मीन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2023

  • प्रत्येक बृहस्पतिवार को अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

  • मंगलवार के दिन मीठा हलवा बनाकर गरीबों को खिलाएं।

  • पीपल पर जल चढ़ाएं लेकिन घंटी बजा कर पूजा ना करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer