नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes)

नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes): पुराने साल को अलविदा कहने का समय आ गया है। नए साल के स्वागत की तैयारियां ज़ोरों-शोरों पर हैं। लोग 31 दिसंबर की रात से ही जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। विभिन्न संस्कृतियों के लोगों का नया साल मनाने का अपना-अपना अंदाज़ होता है। सभी देशों का कल्चर अलग होने के बावजूद सभी देश एक दिन ही नया साल मनाते हैं और देर रात से ही नए साल की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

नववर्ष 2023

यहाँ हिंदी में पढ़ें: नववर्ष 2024

Read in English: Happy New Year 2023 Wishes

जीवन की विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए करें विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए साल के बधाई संदेशों की झड़ी लग जाती है। दुनिया के कई अन्य क्षेत्रों में नए साल की अद्भुत परंपराएं भी हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) की विभिन्न परंपराएं, बधाइयां, शुभकामनाएं और नए साल से संबंधित रोचक और प्रासंगिक जानकारियां प्रदान करेंगे। साथ ही इसमें आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले दोस्तों को उनकी भाषा में नए साल की शुभकामनाएं देने के 14 अलग-अलग तरीकों के बारे में भी जान सकेंगे।

कैसे हुई 01 जनवरी को नया साल मनाने की शुरुआत

हर साल की पहली जनवरी से साल की शुरुआत होती है। हालांकि पहले के समय में भिन्न-भिन्न देशों में अलग-अलग तरीकों से नया साल मनाया जाता था। कोई 25 दिसंबर को मनाता था तो कोई 25 मार्च को। हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदुओं का नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से शुरू होता है। बाद में नए साल को 01 जनवरी से मनाया जाने लगा। इसकी शुरुआत रोम से हुई। राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में बदलाव किया। जिसके बाद से हर साल 01 जनवरी को नया साल मनाया जाता है।

बता दें कि पहले साल सिर्फ 10 महीने का हुआ करता था, लेकिन बाद में साल 12 महीने के होने लगे। रोम के देवता जानूस के नाम से जनवरी पड़ा तो वहीं मार्स के नाम से मार्च पड़ा। मार्स युद्ध के देवता का नाम है। बाद में मार्स को ही मार्च कहा जाने लगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नववर्ष 2023: अजीबोगरीब परंपराएं

नए साल का स्वागत हर कोई अपने-अपने अंदाज में करता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अजीबोगरीब तरीके से नए साल का स्वागत किया जाता है। माना जाता है कि उनका यह तरीका गुडलक लेकर आता है। आइए जानते हैं इनके बारे में:

मछली खाना- चीन समेत कई ऐसे देश हैं, जहां नए साल की शाम को मछली खाने की परंपरा है। मान्यता है कि मछली हमेशा एक दिशा में आगे की तरफ बढ़ती है, जो जीवन में प्रगति लाती है।

काला लोबिया- यहूदी धर्म में काला लोबिया खाकर नए साल का स्वागत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग 01 जनवरी की शाम को काला लोबिया खाते हैं, भाग्य पूरा साल उनका साथ देता है। वहीं यह भी मान्यता है कि काले लोबिया की भरी प्लेट के नीचे सिक्के रखकर खाने से भाग्य और भी ज्यादा साथ देता है।

12 अंगूर खाने की परंपरा- स्पेन में 12 अंगूर खाकर नए साल का स्वागत करने की परंपरा है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे लोग हर काउंटडाउन के साथ 1-1 अंगूर खाते हैं। इसे नए साल का गुडलक माना जाता है। हर एक अंगूर आने वाले हर एक महीने का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इन काउंटडाउन के साथ-साथ 12 अंगूर नहीं खा पाता है उसके लिए नया साल अनलकी होता है।

किस करना- जर्मनी सहित कई देशों में नए साल का स्वागत रात में 12 बजे अपने पार्टनर को किस करके किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से साल भर का गुडलक मिलता है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

भारत में एक साल में 5 बार मनाया जाता है नया साल

देश भर में लोग नव वर्ष अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। सभी धर्मों में नया साल एक उत्सव की तरह धूमधाम से व अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कोई नाच-गाकर, पटाखे फोड़कर तो कोई पूजा-अर्चना के साथ नए साल का स्वागत करता है।

ईसाई नववर्ष

ईसाई धर्म में 15 अक्टूबर 1582 से 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसके कैलेंडर का नाम ग्रिगोरियन कैलेंडर है। जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जूलियन कैलेंडर बनाया। तब से 1 जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर मनाते हैं।

पारसी नववर्ष

पारसी धर्म का नया साल नवरोज उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 19 अगस्त को नवरोज का उत्सव मनाया जाता है। 3000 साल पहले शाह जमशेदजी ने नवरोज मनाने की शुरुआत की थी।

पंजाबी नववर्ष

पंजाब में नया साल वैशाखी पर्व के रूप में मनाया जाता है, जो अप्रैल में आता है। सिख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार होली के दूसरे दिन से नए साल की शुरुआत मानी जाती है।

हिंदू नववर्ष

हिंदू धर्म में चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष की शुरुआत होती है। इसे हिंदू नव संवत्सर या नया संवत भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से नए विक्रम संवत की शुरुआत होती है।अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि अप्रैल में आती है।

जैन नववर्ष

जैन धर्म का नया वर्ष दीपावली के अगले दिन से शुरू होता है। इसे 'वीर निर्वाण संवत' के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से जैनी अपना नया साल मनाते हैं।

भिन्न-भिन्न भाषाओं में नए साल की बधाइयां

नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) पर बधाई देने के लिए दुनिया भर में रहने वाले लोग अपनी-अपनी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलग-अलग प्रांतों में भिन्न-भिन्न भाषाएं बोली जाती हैं और लोग अपनी-अपनी भाषा में हैप्पी न्यू ईयर की बधाइयां देते हैं। यहां आपको विभिन्न भाषाओं में नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) की बधाइयों के बारे में बता रहे हैं:

हिन्दी- नया साल मुबारक हो/नव वर्ष की शुभकामनाएं!

उर्दू- नया साल मुबारक हो!

पंजाबी- नवे साल दी मुबारक!

गुजराती- नूतन वर्षाभिनंदन!

बंगाली- शुवो नाबो बरशो!

तमिल- एनिया पुथांडु नलवाज़्थुक्कल!

मराठी- नवीन वर्षाची शुभेच्छा!

तेलुगु- नूथाना संवत्सर शुभकांक्षलु!

उड़िया- सुभा नबा बरशा!

असमिया- नरबर्षरा शुभकामना!

मराठी- नवीन वर्षाच्य शुभेच्छा!

संस्कृत- शुभ: नववर्षम्:

कन्नड़- होसा वरद शुभाय:

मलयालम- पुथुवत्सरा आशाशकली

फनी जोक्स के साथ भेजें शुभकामनाएं

अगर आप भी नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) पर अपने दोस्तों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो कुछ नया तरीका ट्राई करिए। जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए और वो खुश हो जाएं।

नए साल का राम राम।

लगाते रहो झंडू बाम।

ताकि न हो नए साल।

आपको सर्दी जुकाम।

नए साल पर देते हैं आपको शुभकामना।

कभी किसी बला से ना हो आपका सामना।

आंसू तेरे निकले और आंखें मेरी हों,

दिल तेरा धड़के और धड़कन मेरी हो,

खुदा करे दोस्ती अपनी इतनी गहरी हो जाए,

कि लोग तुझे पीटें और गलती मेरी हो।

देखा तुझे तो रूह खुश हो गई,

एक कमी थी वो भी पूरी हो गई,

पागल हैं वो लोग जो कहते हैं कि…

चिंपांजी की आखिरी नस्ल कहीं खो गई।

एक तो आप मुस्कराते बहुत हो,

सुना है शरमाते भी बहुत हो,

दिल तो चाहता आप को

नए साल की दावत पर बुलाऊँ

लेकिन सुना है कि आप खाते भी खूब हो

नववर्ष 2023 पर अपने खास को दें ये गिफ्ट

किताब: किताबों से बेस्ट कोई गिफ्ट नहीं हो सकता है। इससे आपकी नॉलेज ही नहीं बढ़ेगी बल्कि किताब आपको फ्रेश फील भी कराएगी और जानकारी का विस्तार भी होगा।

ड्राई फ्रूट्स: नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) पर किसी फैमिली को गिफ्ट करने के लिए ड्राई फ्रूट्स यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना अच्छा उपाय है।

कार्ड: आप अपने खास को एक खूबसूरत मैसेज कार्ड भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। कार्ड हमेशा खास होते हैं। बर्थडे, एनिवर्सरी या कोई भी पार्टी हो उसमें कार्ड देना सबसे अच्छा माना जाता है। कार्ड भावनाओं को पूरी तरह से जाहिर करता है।

बांस का पौधा: बांस का पौधा गुड लक लाता है। किसी को उपहार में यह पौधा गिफ्ट करना बेहद शानदार रहेगा। आप नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) में भाग्य के टुकड़े के रूप में अपने खास को छोटा बांस का पौधा दे सकते हैं।

चॉकलेट: चॉकलेट हर किसी को पसंद है। हर अवसर पर उपहार देने के लिए चॉकलेट बेस्ट ऑप्शन है। चाहे वह आपका जन्मदिन हो, सालगिरह हो या नववर्ष 2023 (Happy New Year 2023 Wishes) का उपहार हो।

परफ्यूम: नए साल के मौके पर अपने खास को परफ्यूम भी दे सकते हैं। परफ्यूम देना न सिर्फ अच्छा ऑप्शन है बल्कि यह आपको अन्य चीजों के मुकाबले थोड़ा सस्ता भी पड़ेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer