अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023)
एस्ट्रोसेज के इस अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) आर्टिकल की मदद से आप साल 2023 में बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार करने के लिए शुभ दिन, तिथि एवं मुहूर्त का चयन कर सकते हैं। यह आर्टिकल पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल एवं स्थिति का गहन अध्ययन कर तैयार किया गया है। आइए आगे बढ़ने से पहले वर्ष 2023 में अन्नप्राशन समारोह के लिए शुभ मुहूर्त तिथियों और समय पर नज़र डालते हैं।

अन्नप्राशन मुहूर्त 2024 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: अन्नप्राशन मुहूर्त 2024
Read In English: Annaprashan Muhurat 2023
जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023):
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: जनवरी | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
04 जनवरी 2023 | बुधवार | 08.00 -10:00, 12.00 - 16:00 |
12 जनवरी 2023 | गुरुवार | 16:15-18:00 |
23 जनवरी 2023 | सोमवार | 08.00 -08:40, 10.30 -17:00 |
26 जनवरी 2023 | गुरुवार | 08.00-11:30 |
27 जनवरी 2023 | शुक्रवार | 10:20-11:30, 13:30-21:50 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: फरवरी | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
03 फरवरी 2023 | शुक्रवार | 07:50-09:40, 11:30-16:30 |
10 फरवरी 2023 | शुक्रवार | 09:30-14:00, 17.00 -23:00 |
22 फरवरी 2023 | बुधवार | 07:30-09:40, 11:30-17:30 |
24 फरवरी 2023 | शुक्रवार | 07:30-11:00, 13:30-20:00 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: मार्च | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
9 मार्च 2023 | गुरुवार | 07:30-12:20, 15.10 -21:00 |
10 मार्च 2023 | शुक्रवार | 07:35-10:15 |
23 मार्च 2023 | गुरुवार | 07.00 -07:40, 09:50 -17.50 |
24 मार्च 2023 | शुक्रवार | 07.00 -09:15, 12.00 -15.00 |
27 मार्च 2023 | सोमवार | 18:25-20:10 |
31 मार्च 2023 | शुक्रवार | 09:15-15:20, 18.00 -22:00 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: अप्रैल | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
06 अप्रैल 2023 | गुरुवार | 07:15-10:30 |
07 अप्रैल 2023 | शुक्रवार | 15:15-21:40 |
10 अप्रैल 2023 | सोमवार | 10:25-14:40 |
24 अप्रैल 2023 | सोमवार | 11:50-20:40 |
26 अप्रैल 2023 | बुधवार | 13:50-20:43 |
27 अप्रैल 2023 | गुरुवार | 07:45-13:40 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: मई | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
03 मई 2023 | बुधवार | 07.00 -08:40, 11:15 -17:50 |
12 मई 2023 | शुक्रवार | 06:25-08:10 |
17 मई 2023 | बुधवार | 06:15-14:30, 17:10-22:50 |
22 मई 2023 | सोमवार | 07:45-09:25 |
24 मई 2023 | बुधवार | 07:30-11.40, 14:30-21:00 |
29 मई 2023 | सोमवार | 14.00 -16:10, 18:50-22:40 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: जून | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
01 जून 2023 | गुरुवार | 16:15-18:20, 21.00 -22:30 |
08 जून 2023 | गुरुवार | 08:50-15:30 ,8.00-20:00 |
19 जून 2023 | सोमवार | 21:40-23:10 |
21 जून 2023 | बुधवार | 06.00 -10:00, 12:30-17:00 |
28 जून 2023 | बुधवार | 09:50-16:30 ,9.00 -22:30 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: जुलाई | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
05 जुलाई 2023 | बुधवार | 07.00 -13:40, 16:15-22:00 |
07 जुलाई 2023 | शुक्रवार | 09:15-15.40, 18:30-22:00 |
14 जुलाई 2023 | शुक्रवार | 20.00 -21:30 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: अगस्त | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
21 अगस्त 2023 | सोमवार | 06:30-10:40, 13:15-20:15 |
23 अगस्त 2023 | बुधवार | 06:30-10:30 |
28 अगस्त 2023 | शुक्रवार | 20:15-23:00 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: सितंबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
01 सितंबर 2023 | शुक्रवार | 16:50-21:00 |
04 सितंबर 2023 | सोमवार | 09:55-12:00 |
06 सितंबर 2023 | बुधवार | 12:25-16:00 |
18 सितंबर 2023 | सोमवार | 06:45-11:00 |
21 सितंबर 2023 | गुरुवार | 15:30-17:00 |
25 सितंबर 2023 | सोमवार | 07.00-08:00 |
27 सितंबर 2023 | बुधवार | 08.00 -10:00, 13.00 -18:00 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: अक्टूबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | 07:15-09:00, 12.00 -16:30 |
23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | 19:40-21:10 |
26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | 13:25-17:00, 19:30-23:10 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: नवंबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवा | 15:30-20:00 |
22 नवंबर 2023 | बुधवार | 19:30-23:20 |
24 नवंबर 2023 | शुक्रवार | 21:45-23:30 |
27 नवंबर 2023 | सोमवार | 14:25-15:25 |
29 नवंबर 2023 | बुधवार | 09.00-14:00 |
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: दिसंबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
01 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 17.00 -23:00 |
07 दिसंबर 2023 | गुरुवार | 08.00 -12:00, 14.00 -18:00 |
15 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 11:55-17:40, 20:30-22:20 |
18 दिसंबर 2023 | सोमवार | 15:55-19:50 |
21 दिसंबर 2023 | गुरुवार | 11:15-14:00, 15:50-22:00 |
22 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 08.00 -09:15 |
28 दिसंबर 2023 | गुरुवार | 08.00 -12:00, 13:45-21:35 |
29 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 09.00 -13:20, 15:15-21:20 |
आपके लिए आपके बच्चे की पहली मुस्कान, पहला कदम, या पहला शब्द बेहद ही खास क्षण होता है। जब आपका शिशु पहली बार कुछ करता है तो वह आपके लिए एक यादगार पल बन जाता है। मुंडन संस्कार या नामकरण संस्कार की तरह ही अन्नप्राशन संस्कार भी आपके बच्चे के जीवन में बहुत महत्व रखता है। ऐसे में एस्ट्रोसेज अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) आर्टिकल में हम आपको वर्ष 2023 में अन्नप्राशन संस्कार करने के लिए शुभ समय और तारीखें प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अन्नप्राशन संस्कार क्यों किया जाता है, इसकी सही विधि क्या है और इस दौरान आपको क्या कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि आप अपने बच्चे के लिए यह दिन और भी ज्यादा ख़ास और यादगार बना सकें।
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: अर्थ और महत्व
अन्नप्राशन संस्कृत के शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है अनाज का सेवन करने की शुरुआत करना। इस दिन शिशु के माता-पिता पूरे विधि-विधान के साथ बच्चे को अन्न खिलाते हैं। अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) के अनुसार, अन्नप्राशन वह संस्कार है जब शिशु को पारंपरिक विधियों के साथ पहली बार अनाज खिलाया जाता है। इससे पहले तक शिशु केवल अपनी माँ के दूध पर ही निर्भर रहता है। यह संस्कार बेहद महत्वपूर्ण होता है और बच्चे को खीर (चावल की खीर) खिलाकर मनाया जाता है। इसलिए इस समारोह का अंग्रेजी नाम फर्स्ट राइस-ईटिंग सेरेमनी है।
आमतौर पर जब बच्चा 6-7 महीने का हो जाता है और उसकी पाचनशक्ति प्रबल होने लगती है तब यह संस्कार किया जाता है। सनातन प्रथा में अन्न को ही जीवन का प्राण बताया गया है। यही वजह है कि हिन्दू धर्म में इस संस्कार को बेहद महत्व दिया गया है। इस संस्कार के दौरान शिशु को ऐसा अन्न दिया जाना चाहिए जो पचने में आसान हो और पौष्टिक भी हो। अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चावल दीक्षा या अन्नप्राशन संस्कार को पश्चिम बंगाल में मुखे भात, हिमाचल प्रदेश में भाठ खुलई और केरल में चोरूनू के नाम से जाना जाता है।
प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 का ज्योतिषीय मूल्य
जीवन का मूल घटक भोजन है। पोषण के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित होने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि शुद्ध आहार खाने से शरीर और आंतरिक मन की शुद्धि होती है। अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) के अनुसार अन्नप्राशन समारोह के दौरान भोजन की देवी, माँ अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है और माता-पिता अपने बच्चे के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। छठे या सातवें महीने के दौरान बच्चे के दांत बढ़ने लगते हैं। यह एक संकेत है कि पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम कर रहा है। इसके बाद यदि बच्चे को दूध के अलावा भोजन दिया जाता है तो उसके शरीर और बुद्धि का पूर्ण विकास होता है।
सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य का आयोजन के लिए अनुकूल समय यानी कि शुभ मुहूर्त की गणना करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी प्रकार अन्नप्राशन संस्कार के लिए भी समय, तिथि, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का ज्ञान होना जरूरी है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य में सफलता ज़रूर मिलती है। मुहूर्त की गणना या तो अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) तिथि कैलकुलेटर का उपयोग करके या फिर उन वैदिक ज्योतिषियों से संपर्क करके की जाती है, जो वैदिक पंचांग पढ़ने में कुशल हों।
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) के अनुसार अन्नप्राशन समारोह बच्चे के घर पर, किसी बैंक्वेट हॉल या साधारण रूप से किसी मंदिर में किया जा सकता है। साथ ही अपनी ज़रूरत और अपने शौक के अनुसार एक या दो दिन के लिए आयोजित किया जा सकता है। कुल मिलाकर यह माता-पिता की अपने बच्चे के जीवन में इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने की इच्छा पर निर्भर करता है।
हिंदू धर्म में अन्नप्राशन संस्कार का बेहद महत्व बताया गया है क्योंकि यह बच्चे के विकास में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। इस अनुष्ठान का महत्व ऐसा है कि जब हम वैदिक युग की बात करते हैं तो भारत के अलावा दक्षिण एशिया और ईरान के कई अन्य हिस्से ऐसे भी थे, जहाँ अन्नप्राशन संस्कार किया जाता था। ज़्यादातर यह अनुष्ठान तब होता है जब बच्चा 5 महीने से 9 महीने की उम्र के बीच होता है। ध्यान रहे कि इससे कम उम्र या इससे अधिक उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार नहीं किया जा सकता है।
आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023: उत्सव
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) के अनुसार अन्नप्राशन समारोह के लिए एक पुजारी वैदिक ज्योतिष के आधार पर एक निश्चित दिन और घंटे का चयन करता है। इस विशेष दिन के लिए अधिकांश परिवार मेहमानों को आमंत्रित करके आयोजन स्थल को सजाकर और दावत तैयार करके बड़ा समारोह आयोजित करते हैं। अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) पर इस अनुष्ठान को करने के लिए पुजारियों को बेहद ही सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाता है, जो अन्नप्राशन मंत्रों का पाठ करते हुए इस संस्कार को अच्छी तरह से संपन्न कराते हैं।
अन्नप्राशन मुहूर्त 2023 (Annaprashan Muhurat 2023) के दौरान, शिशु को किसी एक की गोद में बैठाया जाता है- जैसे कि माता/पिता/मामा या दादा (स्थान से भिन्न होता है)। रीति-रिवाज की बात करें तो समारोह से पहले पूजा की जाती है। धूप और तेल के दीये जलाए जाते हैं क्योंकि इनसे वायु शुद्ध होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चा एक मजबूत और बुद्धिमान वयस्क के रूप में विकसित हो, कई देवताओं से प्रार्थना की जाती है। साथ ही संतान की प्रतिष्ठा, बुद्धिमता और लंबे और सुखी जीवन की प्रार्थना भी की जाती है। पहला भोजन देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है। उसके बाद घर के बुजुर्ग बच्चे को भोजन का पहला औपचारिक दंश देता है, जिसे प्रसाद के रूप में जाना जाता है।
अन्नप्राशन समारोह के दौरान परोसा जाने वाला भोजन
समारोह के दौरान खीर के अलावा, तली हुई सब्जी, दाल, करी और स्वाद से भरपूर चावल आदि बनाए जाते हैं। केरल में शिशु को केले के पत्ते पर चावल, दही, नमक, गुड़, केला और पायसम आदि दिया जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
भले ही विभिन्न संस्कृतियों में इस समारोह को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। लेकिन सभी जगह इस समारोह को आयोजित करने के लिए समान नियमों और सावधानियों का पालन किया जाता है। इस आयोजन को यादगार और तनाव मुक्त बनाने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए।
- सुनिश्चित करें कि समारोह से पहले आपके बच्चे ने पर्याप्त नींद ली है।
- करीबी परिवारजनों और दोस्तों को ही आमंत्रित करें।
- अपने बच्चे को आरामदायक कपड़े पहनाएं।
- स्वच्छता और साफ़-सफाई बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि बच्चे का स्वास्थ्य आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
- मेनू को केवल कुछ आवश्यक वस्तुओं तक सीमित रखें।
- बच्चे को वही खिलाएं जो आपको अच्छा लगे। अगर आपको लगता है कि यह बच्चे के लिए भारी होगा तो खीर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन न कराएं। इसकी जगह सादा चावल भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- खिलाने से पहले, अपने हाथ अच्छी तरह से ज़रूर धो लें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Rahu-Ketu Transit July 2025: Golden Period Starts For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini July 2025: Wealth & Success For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Mercury Rise In Cancer: Turbulence & Shake-Ups For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini: Know Your Fate & Impacts On Worldwide Events!
- Pyasa Or Trishut Graha: Karmic Hunger & Related Planetary Triggers!
- Sawan Shivratri 2025: Know About Auspicious Yoga & Remedies!
- Mars Transit In Uttaraphalguni Nakshatra: Bold Gains & Prosperity For 3 Zodiacs!
- Venus Transit In July 2025: Bitter Experience For These 4 Zodiac Signs!
- Saraswati Yoga in Astrology: Unlocking the Path to Wisdom and Talent!
- Mercury Combust in Cancer: A War Between Mind And Heart
- बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!
- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया व राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
- क्या है प्यासा या त्रिशूट ग्रह? जानिए आपकी कुंडली पर इसका गहरा असर!
- इन दो बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय!
- इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
- सरस्वती योग: प्रतिभा के दम पर मिलती है अपार शोहरत!
- बुध कर्क राशि में अस्त: जानिए राशियों से लेकर देश-दुनिया पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
- कामिका एकादशी पर इस विधि से करें श्री हरि की पूजा, दूर हो जाएंगे जन्मों के पाप!
- कामिका एकादशी और हरियाली तीज से सजा ये सप्ताह रहेगा बेहद ख़ास, जानें इस सप्ताह का हाल!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2025
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025