सिंह करियर राशिफल 2022
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल रहने वाला
है और करियर राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको आपकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।
लेकिन प्रबल आशंका है कि आपके मन में कुछ ऐसे ख्याल उत्पन्न होने लगें जिनसे प्रभावित
होकर आप अपनी मेहनत से पीछे हटने का विचार कर सकते हैं, और साथ ही आपको अपने काम को
टालने की आदत भी बन सकती है जिससे आपको हर हालत में बचने की सलाह दी जाती है। साल के
शुरुआती महीने आपकी नौकरी के लिहाज़ से बेहतरीन रहने वाले हैं। इसके बाद वर्ष के मध्य
में की अवधि औसत अवधि रहने वाली है, लेकिन वर्ष की अंतिम तिमाही आपको अपनी पहचान बढ़ाने
में मदद करेगी और साल के अंत तक आपको नए अवसर प्राप्त होंगे।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
सिंह राशिफल के अनुसार दसवें भाव में राहु की उपस्थिति वर्ष के पहले भाग में आप पर बहुत प्रभाव डालेगी। राहु की स्थिति के कारण आप लोगों को समझाने और दूसरों पर हावी होने में काफी सफल रहेंगे। आपको अपने कामों में सफलता भी मिलेगी। इस वर्ष अचानक उन्नति की संभावना है, लेकिन ऐसा होने पर कुछ लोगों को यह बात बुरी लग सकती है और इससे आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ने की आशंका है।
हालांकि अप्रैल और मई का महीना आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस दौरान मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित रहेगा। जिसका परिणामस्वरुप इस दौरान आपके वरिष्ठों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सलाह यही दी जाती है कि हो सके तो इससे बचें। जून के महीने में मंगल आपकी कुंडली के नवम भाव में रहेगा जिसके फलस्वरूप आप कार्यक्षेत्र में भाग्य के सहयोग से अच्छे संबंध बनाने में सफल रहेंगे। वर्ष के उत्तरार्ध का समय आपके लिए औसत साबित होने वाला है।
कुल मिलाकर सिंह जातकों को करियर के लिहाज़ से मिश्रित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। करियर में वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। इस साल लोगों को बेहतर नौकरी मिल सकती है। साल 2022 में कॉरपोरेट वर्कर्स प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं। ध्यान रखें कि आपके प्रतिद्वंद्वी आपके लिए ख़राब से ख़राब स्थिति बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और कुछ व्यक्तियों को भी इस साल के अंत तक नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






