नक्षत्र राशिफल 2022: नक्षत्र 2022 भविष्यवाणी

नक्षत्र राशिफल 2022 में हम आपको बताएँगे नक्षत्रों पर आधारित आप का भविष्यफल। आपने कई बार लोगों से ऐसा कहते हुए सुना होगा कि, ‘आप के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं इसलिए आपके जीवन में इतनी परेशानियां हैं’ या फिर ये कि, ‘जीवन सब ग्रह नक्षत्रों का खेल है’। ऐसे में आपके मन में भी यकीनन यह सवाल तो उठा ही होगा कि नक्षत्र होते क्या हैं? और इनका हमारे जीवन से कैसा और क्यों संबंध होता है? तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि नक्षत्र आसमान में तारों के समूह को कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसके अलावा वेद जैसे प्राचीन ग्रंथ इत्यादि में भी नक्षत्रों के बारे में जानकारी मिलती है। नक्षत्र किसी भी इंसान का जीवन बदलने की क्षमता रखते हैं। शास्त्रों में कुल 27 नक्षत्रों के बारे में वर्णन किया गया है।

अब एस्ट्रोसेज वार्ता से करें बेस्ट ज्योतिषियों से सीधा कॉल पर बात

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: नक्षत्र राशिफल 2023

चलिए अब जानते हैं आपकी राशि अनुसार आने वाले नए साल के लिए नक्षत्र राशिफल 2022

अश्विनी नक्षत्र

यह नक्षत्र केतु ग्रह का स्वामी है और इसकी राशि मेष है। साल का प्रारम्भ आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी भरा रह सकता है। 14 फरवरी से लेकर मई माह तक संतान पक्ष के लिए अच्छा साबित रहेगा या संतान की उम्मीद लगाए जातकों को भी संतान प्राप्ति के अच्छे योग हैं। 26 सितम्बर से स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। परिवार का सुख प्राप्त होगा। विदेशी यात्रा की भी संभावना है।

Click here to read in English: Nakshatra Horoscope 2022

भरणी नक्षत्र

यह नक्षत्र शुक्र ग्रह के स्वामित्व इसकी राशि भी मेष है। मार्च माह से कार्य-क्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं और नयी नौकरी के भी प्रबल योग हैं। पुरानी पेशानियों से जूझ रहे हैं या कोई समस्या है तो उसका समाधान मिलेगा। जीवन-साथी के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। 11 सितम्बर से किसी भी वस्तु पर धन निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। नवंबर से लेकर साल के अंत तक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।

ये नक्षत्र राशिफल 2022 आपके जन्म नक्षत्र पर आधारित हैं। अपना नक्षत्र जानने के लिए यहाँ क्लिक करें नक्षत्र कैलकुलेटर

कृत्तिका नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह और इसकी राशियां मेष और वृषभ हैं। जन्मराशि नक्षत्र कृत्तिका होने के कारण इस सालभर आपको किसी भी सदस्य से न उलझने की सलाह दी जाती है। फरवरी महीने के अंतिम चरण में आपको अपनी खोई या बिछड़ी हुई वस्तु दोबारा मिल सकती है। ऐसा भी मुमकिन है कि आपको अपना खोया हुआ प्रेम भी वापिस मिल जाये। छात्रों को पढाई में ध्यान देना जरुरी है नहीं तो आपको अच्छे परिणाम नहीं हासिल होंगे। 19 फरवरी से लेकर 11 अप्रैल तक अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। यह वर्ष व्यापार के लिहाज़ से अच्छा जाने वाला है। आपको धन लाभ होगा। हालांकि इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी होने की पूरी-पूरी आशंका है। 5 नवम्बर से साल के अंत तक अंधविश्वासी न बनें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम को समझने का समय दें।

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

रोहिणी नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी चंद्र है और इसकी राशि वृषभ है। नक्षत्र के अनुसार यह साल खास रहने वाला है। 11 फरवरी से लेकर अप्रैल मध्य तक के समय में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। 16 जून से लेकर अगस्त तक अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे साथ ही इस दौरान आपको अच्छे लोगों से मिलाप भी हो सकता है। 8 अक्टूबर से साल के अंतिम चरण तक प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों और सरकारी नौकरी करने वालों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

मृगशिरा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है और इसकी राशियां वृषभ और मिथुन हैं। नक्षत्र राशिफल के अनुसार साल 2022 की शुरुआत आर्थिक स्थिति के लिए बेहद अच्छी रहने वाली है। जनवरी माह के मध्य भाग से मार्च तक करियर में कोई परिवर्तन आ सकता है। अपने प्रेम में विश्वास की डोर टूटने न दें। 16 सितम्बर से लेकर 9 नवम्बर तक किसी भी यात्रा करने से बचें। जीवन साथी से संबंध अच्छे बने रहेंगे।

आर्द्रा नक्षत्र

इस नक्षत्र के अधिपति राहु ग्रह को माना गया है और इसकी राशि मिथुन है।। 17 जनवरी से मार्च तक आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आपको छाती में दर्द या कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 16 मई से दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। प्रेमी प्रेमिका के बीच की गलतफहमी दूर होगी। इस वर्ष कर्ज देने और लेने से जितना हो सके बचें।

सभी 12 राशियों का का राशिफल विस्तार से पढ़ें – 2022 राशिफल

पुनर्वसु नक्षत्र

पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति है और इसकी राशियाँ मिथुन और कर्क हैं। साल के शुरुआती महीने के मध्य से आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। 11 फरवरी से लेकर जून तक कार्य या व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। 14 जुलाई से सेहत में सुधर देखने को मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल। जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा।

पुष्य नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी शनि है और राशि कर्क है। साल का शुरुआती पक्ष प्रेमियों के लिए अच्छा साबित होगा। 17 फ़रवरी से रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार व गुप्त धन की प्राप्ति होगी। जून के मध्य नौकरी पेशा वालों को अच्छी जॉब व बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। विदेशी कंपनी और मल्टी-नेशनल कंपनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। साल के अंत में लम्बे समय से चली आ रही आपकी किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार देखने को मिलेगा।

आश्लेषा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है और इसकी राशि कर्क है। साल की शुरुआत में आपको शेयर बाजार से लाभ व गुप्त धन की प्राप्ति होने की संभावना है। जून माह से लेकर सितंबर तक आपको परिवार की तरफ से अच्छा समाचार मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी देखरेख खुद करनी होगी। जुलाई से नवम्बर तक त्वचा संबधित परेशानियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए यह साल फलदायी रहेगा।

मघा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी बुध है और इसकी राशि सिंह है। इस नक्षत्र के अनुसार यह साल आपके लिए अच्छा जाने वाला है। साल की शुरुआत से कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी व अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। जून महीने में यदि वैवाहिक कलह की स्थिति है तो आपको किसी समझदार व्यक्ति से सलाह या परामर्श लेने का सुझाव दिया जाता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम में मिठास घुलेगी। सितंबर से स्थान परिवर्तन के योग हैं। सलाह दी जाती है कि तनाव न लें और जितना हो सके शांत रहें।

कब चमकेगी आपकी किस्मत? अपनी कुंडली आधारित अभी खरीदें: राजयोग रिपोर्ट

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है व राशि सिंह है। साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है व भाग्य आपका साथ देगा। फरवरी माह के मध्य से कार्य में परिवर्तन व धन लाभ के योग हैं। नई जॉब मिलने के पूर्ण आसार बन रहे हैं। जून माह से पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। नवम्बर से स्वास्थ्य का ध्यान दें व अनावश्यक खर्च न करें।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और राशि सिंह और कन्या है। इस पूरे साल अपने बॉस के साथ या अपने सह-कर्मियों के साथ आप अच्छा व्यव्हार बना कर रखें। इस वर्ष आपको सम्मान प्राप्त होगा। जून माह से आपको किसी पुरानी बीमारी का पता लग सकता है, जिसके इलाज़ के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।19 सितम्बर के मध्य से किसी आर्थिक विवादों के आधार पर कानूनी समस्या के भी योग हैं। विधार्थियों के लिए साल का अंतिम चरण अच्छा साबित होगा।

हस्त नक्षत्र

हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा और इसकी राशि कन्या है। आर्थिक स्थिति के अनुसार यह साल अच्छा जाने वाला है। फरवरी माह के मध्य भाग से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कई सपने साकार होने के योग हैं। प्रेम से जुड़ने के भी प्रबल आसार हैं।13 सितम्बर से स्वास्थय में सुधार आएगा, हालांकि अपना पूरा ध्यान रखें। जीवन-साथी के साथ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मानसिक तनाव से आप साल-भर परेशान रहने वाले हैं।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

चित्रा नक्षत्र

चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है और राशि कन्या और तुला है। करियर की दृष्टि से जून माह तक यह साल बहुत अच्छा रहने वाला है। इस मध्य यदि आप कोई नई योजना बनाते हैं तो यह बेहद फलदायी रहेगा। फ़रवरी से मई के बीच अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पेट सम्बंधित परेशानियों का विशेष ध्यान रखें। जीवन साथ का प्रेम प्राप्त होगा व आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

स्वाति नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह है और इसकी राशि तुला है। इस साल आपके सभी रुके हुए कार्य बनने की संभावना है और कार्य-स्थल में अचानक स्थानांतरण भी हो सकता है। 11 जून से नए प्यार की शुरुआत होगी। पिता का सुख मिलगा व आप पिता के व्यापार में हाथ बढ़ा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्रेम व सितम्बर के अंतिम चरण तक अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

विशाखा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति ग्रह है और राशि तुला और वृश्चिक हैं। साल की शुरुआत में सोचसमझ कर ही कार्य करें। 19 जून के बाद आपको कार्य-क्षेत्र में अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जुलाई माह की शुरुआत से विधार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज़ से आपको वसा की समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर ध्यान दें।

250+ पन्नों की रंगीन कुंडली खोलेगी भविष्य के राज़: बृहत् कुंडली

अनुराधा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है व राशि वृश्चिक है। साल की शुरुआत से स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। फरवरी से वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और आप उनके साथ किसी लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगस्त मध्य के बाद आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। सर्वाइकल जैसी समस्या आ सकती है। सितम्बर माह से दोस्ती यारी पर कम ध्यान दें। बदनामी के शिकार हो सकते हैं।

ज्येष्ठा नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है और राशि वृश्चिक है। साल की शुरुआत में कार्य-क्षेत्र में आपकी जमकर प्रशंसा होगी। फरवरी माह से जीवन में एक नया मेहमान आ सकता है और आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। प्रेम के लिहाज़ से समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान मतभेद या किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। बैंकिंग में काम कर लोगों को लाभ व उन्नति प्राप्त होगी। 21 सितम्बर से विदेश जाने का योग बनेगा। नवम्बर से स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

मूल नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी केतु ग्रह व राशि धनु होती है। इस साल आपके कार्य-क्षेत्र में परेशानियाँ आ सकती है। जनवरी माह के मध्य भाग से मार्च तक करियर परिवर्तन के योग हैं। अपने प्रेम में विश्वास बना कर रखें। 16 सितम्बर से लेकर 9 नवम्बर तक यात्रा करने से बचें। जीवन साथी से अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से आपके जोड़ों को लेकर कोई समस्या खड़ी हो सकती है। सावधान रहें।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र स्वामी शुक्र ग्रह व राशि धनु है। साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। 17 जनवरी से प्रेमी का सहयोग व शानदार गिफ्ट मिल सकता है। 13 फ़रवरी से 18 जून के बीच आर्थिक लाभ व खोया हुआ धन वापिस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से गट भागों में परेशानी आ सकती है। संतान सुख के प्रबल योग बन रहे हैं।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र स्वामी सूर्य ग्रह व राशि धनु है। इस साल कार्य-क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। 11 मार्च से अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परन्तु वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। जून माह से विवादित संपत्ति से लाभ और माता - पिता का सुख नसीब होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार व धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दाँत संबंधी समस्या आ सकती है। इसको लेकर लापरवाही ना दिखाएं और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

श्रवण नक्षत्र

श्रवण नक्षत्र का स्वामी चंद्र ग्रह व राशि मकर है। साल की शुरुआत से ही कार्य के सिलसिले में विदेशी यात्रा के योग बनेंगे। ये यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। 13 जून के बाद वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले माता जी से सलाह अवश्य लें। कम खर्चे करें। बाईं आँख में आपको कोई समस्या हो सकती है जिससे आपको इस पूरे साल निपटना पड़ सकता है।

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत

धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र स्वामी मंगल ग्रह व राशि मकर और कुंभ हैं। इस साल आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी के अच्छे योग बन रहे हैं। अप्रैल माह के मध्य से कार्य-क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। भूमि - भवन का लाभ 11 मई से मिल सकता है। हाथों का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

शतभिषा नक्षत्र

शतभिषा नक्षत्र स्वामी राहु ग्रह व राशि कुंभ है। 17 फ़रवरी से अप्रैल तक विदेश से सम्बंधित नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जुलाई के मध्य से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। सितम्बर के बाद आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा जाने वाला है। पेट से सम्बंधित स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। विधार्थियों के लिए साल अच्छा रहने वाला है।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र स्वामी बृहस्पति ग्रह व राशि कुंभ और मीन हैं। 17 जनवरी से लेकर अप्रैल तक कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस दौरान आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। मई के बाद जीवन-साथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। जमीन ज्यायदाद में धन निवेश कर सकते हैं। अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। डायबिटीज़ के मरीज हैं तो डाक्टरी सलाह तुरंत लें। प्रेम सुख मिलेगा।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह और इसकी राशि मीन है। साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है और आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। करियर में 15 मई के बाद परिवर्तन व पदोन्नति के योग हैं। 18 अप्रैल से छात्रों को पुरस्कार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उम्मीद से भी अच्छे परिणाम हासिल होंगे व जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। उंगलियों में किसी प्रकार की कोई एलर्जी हो सकती है।

रेवती नक्षत्र

रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध व इसकी राशि मीन है। इस वर्ष नई नौकरी के अच्छे योग हैं। मार्च माह से अगस्त माह तक जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। 22 सितम्बर से गर्भ-धारण का सोच सकते हैं लेकिन आपको चिकित्सीय सहायता लेने की आवश्यकता है। कान, नाक और गले का विशेष ध्यान दें। प्रेमी का सुख व जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। गुस्सा न करने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वक्री बुध के बारे में हमारा ये विस्तृत लेख आपके लिए हर मायने में सहायक साबित हो। नव वर्ष 2022 की शुभकामना के साथ एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer