G अक्षर वालों का राशिफल 2022
एस्ट्रोसेज द्वारा यहां प्रस्तुत राशिफल 2022 विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपने नाम की सही जन्म तिथि का ज्ञान नहीं है और उसके अभाव में वह अपना राशिफल कैसे देखें, तो उनकी मदद के लिए हम यह राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं। यह केवल उन लोगों के लिए है, जिनका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के “G” लेटर से शुरू होता है। आमतौर पर लोगों को प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में ही यह सोचते हुए देखा जाता है कि जो साल आ रहा है, वह उनके लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, क्या उनके लिए यह साल अनुकूल और अच्छा साबित होगा और उनके जीवन में तरक्की होगी या फिर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आर्थिक स्तर में कमी हो सकती है। उनके प्यार, परिवार, पारिवारिक जीवन, दांपत्य जीवन, प्रेम जीवन, करियर, नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा आदि के क्षेत्रों में किस प्रकार के परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये सभी बातें उनके मन में बार-बार घूमती रहती हैं और इन्हीं के समाधान के लिए हम प्रस्तुत कर रहे हैं राशिफल 2022।
जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट
यहां हम आपकी यह जानने में मदद करेंगे कि राशिफल 2022 के अनुसार ऐसे सभी लोग जिनका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के "G" अक्षर से शुरू होता है, उनके लिए साल 2022 किस प्रकार के परिणाम प्रदान करने वाला होगा। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के अनुसार “G” अक्षर अंक 3 के अंतर्गत आता है। अंक ज्योतिष में अंक 3 को बृहस्पति देव का अंक माना गया है। यह अक्षर धनिष्ठा नक्षत्र में पड़ता है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह होता है तथा मकर राशि के अधीन आता है, जिसका स्वामी शनि ग्रह है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि “G” लेटर वाले लोगों को वर्ष 2022 में बृहस्पति, मंगल और शनि ग्रह की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रकार के शुभ और अशुभ फल प्राप्त होंगे, तो फिर देर किस बात की है? आइये अब हम जानते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से G नाम वालों का राशिफल 2022 आपको बताते हैं कि आपके लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है।
करियर और व्यवसाय
आपके लिए यह वर्ष करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देने में सक्षम रहेगा। आपको अपने करियर को लेकर थोड़े ज्यादा प्रयास भी करने पड़ेंगे क्योंकि मेहनत के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। यह साल मेहनत से भरा है, लेकिन मेहनत के पूरे फल भी आप के हिस्से में आएँगे, इसलिए बिल्कुल भी हिम्मत ना हारें। यदि आप नौकरी करते हैं, तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए बढ़िया रहेगी और आपकी आमदनी की अच्छी स्थिति में रहेगी, जिससे कि आप अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे और अच्छे से अच्छा काम कम से कम समय में करके देना आप अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। इससे आपको आत्म संतुष्टि भी मिलेगी। वर्ष के मध्य में आप अपने काम को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका काम आपको हर जगह सफल बनाएगा। वर्ष के अंतिम महीनों यानी कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुछ परेशानियां हो सकती हैं। संभव है कि उस समय में आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करें, लेकिन आपको अगले वर्ष तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।
यदि आप व्यापार करते हैं, तो वर्ष की शुरुआत से ही आपके लिए अच्छी स्थिति का निर्माण होगा। ग्रह आपका पक्ष लेंगे और आपको व्यापार में आगे बढ़ाएंगे। आप अपनी सूझबूझ और व्यवसायिक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। समाज के कुछ गणमान्य लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और उनसे संपर्क बढ़ेगा, जिसका आपको लाभ मिलेगा और आपका व्यापार इस वर्ष विस्तार भी प्राप्त करायेगा। वर्ष के अंतिम महीने इसके लिए ज्यादा अनुकूल साबित होंगे।
करियर सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए लें रोज़गार सम्बन्धी परामर्श
वैवाहिक जीवन
विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन इस वर्ष अच्छी स्थिति में रहेगा, लेकिन वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य किसी बात को लेकर ज्यादा छींटाकशी और तल्खी हो सकती है, जिसकी वजह से यह समय रिश्ते के लिए कमजोर रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और अपने जीवन साथी के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और अपने बीच आ रही इस समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। वर्ष का मध्य आपको एक दूसरे को समझने का अवसर प्रदान करेगा। आप साथ में कहीं घूमने फिरने भी जाएंगे और अपने रिश्ते को हल्का बनाने की कोशिश करेंगे। इसके परिणाम आपको आने वाले समय में दिखाई देंगे और वर्ष के अंतिम महीनों में आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
शिक्षा
विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से वर्ष 2022 शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आ सकता है। विदेश जाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों की यह इच्छा वर्ष की शुरुआत में ही पूर्ण हो सकती है और आपको किसी बढ़िया विश्वविद्यालय या कॉलेज में विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। इससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। हालांकि कुछ रुकावटें भी आएंगी, लेकिन फिर भी आपका काम बन ही जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी। आपकी निजी जिंदगी और आपका पारिवारिक जीवन आपको पढ़ाई में एकाग्रता से भटका सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल रहेगी और पूर्वार्ध में उन्हें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा।
शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। वर्ष का पूर्वार्ध कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन अप्रैल के बाद से ग्रहों की कृपा आपके पक्ष में बढ़ती हुई नजर आएगी। आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होंगी और आप एक दूसरे के प्यार में रंगे हुए नजर आएंगे। आपके ऊपर प्यार का जादू इस क़दर छाया रहेगा कि आप अपने प्रियतम के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे। उनके लिए महंगे तोहफे लाना, उनको साथ लेकर कहीं घूमने जाना, बाहर खाना पीना, घूमना, आदि सब कुछ करेंगे, जो एक अच्छा प्रेमी अपने प्रियतम के लिए करता है। आप आसमान से तारे तोड़ने की बात भी करेंगे और अपने प्रेम जीवन को पूर्ण रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। आपको ज्यादा बड़बोलापन नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि इससे मामला बिगड़ सकता है। वर्ष के अंतिम महीनों में आपको अपने प्रियतम को प्रेम प्रस्ताव देने में देर नहीं करनी चाहिए। कुंवारे लोगों का इस वर्ष विवाह हो सकता है।
आर्थिक जीवन
आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है क्योंकि इस दौरान आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ेंगे और उन पर लगाम लगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। फरवरी के बाद से खर्चों में कुछ कमी आएगी, लेकिन मई के महीने से ज्यादा स्थिति संभलेगी। खर्चों पर अंकुश लगेगा और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने लगेगी। आप देखेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सही मोड़ पर जा रही है। यही वह समय होगा, जब आपको कुछ निवेश करने के बारे में भी सोचना चाहिए और आप चाहें तो इसी समय में कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। इससे ना केवल आपको प्रॉपर्टी का लाभ होगा बल्कि आपका वह धन, जो बेवजह खर्च हो जाता, वह भी निवेश के रूप में संचित हो जाएगा और भविष्य में आप को अच्छा लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा।
क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग ?
स्वास्थ्य
अगर स्वास्थ्य के नज़रिए से देखें, तो यह वर्ष आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत जरूर थोड़ी नाजुक रहेगी और उस समय में आपको अपने शारीरिक कष्टों पर ध्यान देना होगा। आपको नेत्र रोग, अनिद्रा, किसी तरह की चोट लगने या सर्जरी की संभावना बन सकती है। मई के बाद से स्थिति अच्छी हो जाएगी और आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आपको स्वयं को अनुशासित बनाना होगा और अपने खाने-पीने की आदतों में सुधार करना होगा। इसी से आप स्वयं को तंदुरुस्त पाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको आवश्यक लगे, तो डॉक्टर से संपर्क करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएं और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। ऐसा करके आप अपना स्वास्थ्य सुदृढ़ बन सकता हैं।
उपाय
आपको बृहस्पतिवार के दिन एक पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए और प्रत्येक बृहस्पतिवार उस वृक्ष को छुए बिना जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करना भी लाभदायक रहेगा।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Weekly Horoscope From April 28 to May 04, 2025: Success And Promotions
- Vaishakh Amavasya 2025: Do This Remedy & Get Rid Of Pitra Dosha
- Numerology Weekly Horoscope From 27 April To 03 May, 2025
- Tarot Weekly Horoscope (27th April-3rd May): Unlocking Your Destiny With Tarot!
- May 2025 Planetary Predictions: Gains & Glory For 5 Zodiacs In May!
- Chaturgrahi Yoga 2025: Success & Financial Gains For Lucky Zodiac Signs!
- Varuthini Ekadashi 2025: Remedies To Get Free From Every Sin
- Mercury Transit In Aries 2025: Unexpected Wealth & Prosperity For 3 Zodiac Signs!
- Akshaya Tritiya 2025: Guide To Buy & Donate For All 12 Zodiac Signs!
- Tarot Monthly Horoscope (01st-31st May): Zodiac-Wise Monthly Predictions!
- अक्षय तृतीया से सजे इस सप्ताह में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, पदोन्नति के भी बनेंगे योग!
- वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये छोटा सा उपाय, पितृ दोष होगा दूर और पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद!
- साप्ताहिक अंक फल (27 अप्रैल से 03 मई, 2025): जानें क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 03 मई, 2025): ये सप्ताह इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली!
- वरुथिनी एकादशी 2025: आज ये उपाय करेंगे, तो हर पाप से मिल जाएगी मुक्ति, होगा धन लाभ
- टैरो मासिक राशिफल मई: ये राशि वाले रहें सावधान!
- मई में होगा कई ग्रहों का गोचर, देख लें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट!
- साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 अप्रैल का ये सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बहुत लकी!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2025
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025