धनु राशिफल 2022 - Dhanu Rashifal 2022

धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) वैदिक ज्योतिष पर आधारित सबसे सटीक राशिफल है। इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, आर्थिक पक्ष, संपत्ति, शिक्षा, आदि के सन्दर्भ में आपके जीवन में क्या कुछ घटित होने वाला है इस बात की जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यहाँ प्रदान की जा रही है। इसके अलावा आपको यहाँ कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय भी बताये जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी और बाधा का हल प्राप्त कर सकते हैं। तो बिना देरी किये पढ़ें धनु राशिफल और जानें आपके लिए यह साल रहेगा कितना शुभ?

Dhanu Rashifal 2022

धनु वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष 13 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि के प्रथम और धनु राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। वहीं इसी साल 12 अप्रैल को राहु मेष राशि के प्रथम भाव और धनु राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि के प्रथम भाव में और धनु राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। वहीं इस वर्ष 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में मकर राशि के प्रथम भाव में और धनु राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेगा।

धनु राशिफल 2023 विस्तार से पढ़ें

इस वर्ष करियर के दृष्टिकोण से देखा जाये तो आपको अपने करियर के क्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। इस वर्ष आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रह सकती है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इस वर्ष आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लेते नजर आ सकते हैं। 2022 धनु भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष आपको पिछले साल किए गए मेहनत का फल भी प्राप्त होने की संभावना है। यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए संतान के दृष्टिकोण से भी सुखद रहने की संभावना है। इसके अलावा आपको इस वर्ष अपने मित्रों का भी पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है। हालांकि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप इनसब में पड़ कर अपने लक्ष्य से न भटकें। 2022 धनु वार्षिक भविष्यवाणी के अनुसार इस साल धनु राशि के जातकों के करियर में प्रगति होने के योग हैं और साथ ही पेशेवर जीवन में आपके वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

जनवरी के महीने में धनु राशि के जातकों के जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप मजबूत बने रहें और डट कर हर परिस्थिति का सामना करें। फरवरी का महीना रचनात्मक तौर पर आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आप ऐसा कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं जिसे पहले शुरू करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था या फिर किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो इस महीने में आपको इस कार्य में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) की भविष्यवाणियों के अनुसार मार्च और अप्रैल के महीने में आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आप अपने करियर में अटके हुए हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप अपना मनोबल गिराने के बजाय अपने प्रदर्शन को और भी निखारने पर ज्यादा ध्यान लगाएं क्योंकि महीने के अंत तक आपको इसका पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। धनु राशि के जातक अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं और अपने जीवनसाथी/प्रेमसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें क्योंकि इस अवधि में उन्हें प्रेम और अपनेपन की जरूरत महसूस हो सकती है।

2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

मई और जुलाई के महीने में आपको त्वरित फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके आसपास का माहौल आपका मनोबल बढ़ा सकता है और साथ ही इस महीने आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

अगस्त और सितंबर का महीना आपके रिश्तों को मजबूत करने का एक अच्छा समय साबित हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप आप अपने दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के और भी करीब आ सकते हैं। वार्षिक धनु भविष्यफल 2022 के अनुसार सितंबर मध्य की अवधि में आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है।

इस साल की आखिरी तिमाही में आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ फुर्सत के पल निकाल पाने में सफल रह सकते हैं। यदि साल भर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं तो इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति सही रहने की संभावना है और साल के आखिरी कुछ महीनों में आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इस अवधि में आप अपनी आंतरिक शांति को ढूँढने में सफल रह सकते हैं और स्वयं को मुक्त महसूस कर सकते हैं।

कुल मिला कर देखा जाए तो वैदिक ज्योतिष आधारित वार्षिक धनु भविष्यफल 2022 के अनुसार इस साल धनु राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहने की उम्मीद है क्योंकि पूरे वर्ष उनके ऊपर बृहस्पति की कृपा बनी रहने वाली है। हालांकि इसके बावजूद भी आपको इस वर्ष अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुंभ राशि में शनि के गोचर से आपके जीवन में स्थिरता आने की संभावना है और इसकी मदद से आप असुरक्षित परिस्थितियों पर काबू पाने में सफल रह सकते हैं। शनि के प्रभाव की वजह से आप अपने वैवाहिक और प्रेम जीवन में प्यार और स्नेह का प्रदर्शन कर पाने में असमर्थ रह सकते हैं। यह अवधि ज़्यादातर धनु राशि के जातकों के लिए व्यावहारिक रह सकती है और इस दौरान आप अपने लंबे अवधि के लक्ष्य और महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

2022 धनु राशिफल की ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए अन्य कई सालों से बेहतर साबित होने की संभावना है क्योंकि इस वर्ष आप अपने करियर में अन्य वर्षों की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रह सकते हैं। धनु राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। साथ ही पेशेवर जीवन में वरिष्ठों की मदद से आपको नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। इस साल धनु राशि के वह जातक जो विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। शनि इस वर्ष मकर राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेगा जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। धनु राशि भविष्यवाणी 2022 के अनुसार इस साल के शुरुआती छह महीनों में आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकते हैं। वैसे तो इस साल आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहने की उम्मीद की जाती है लेकिन केतु के आपके बारहवें भाव में गोचर होने की वजह से आपको थोड़ी बहुत स्वास्थ्य समस्याओं का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

आइये अब विस्तार से ज्योतिषीय रूप से सटीक धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) की मदद से इस साल धनु राशि के जातकों के जीवन में क्या कुछ घटने वाला है, इसकी जानकारी आपको दे देते हैं।

Click here to read in English: Sagittarius Horoscope 2022

धनु प्रेम राशिफल 2022

2022 धनु प्रेम राशिफल के अनुसार इस साल धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में ज्यादा महत्वपूर्ण बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है। इस वर्ष आप अपने प्रेम साथी के साथ अच्छा समय गुजारते नजर आ सकते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इस वर्ष आपको प्यार, परिवार, ऊर्जा और अधिकार की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका नाम और यश हो सकता है। हालांकि 2022 धनु प्रेम भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेने से आपको इस वर्ष बचना चाहिए। फरवरी का महीना धनु राशि के जातकों के लिए विवाह के अनुकूल है।

धनु करियर राशिफल 2022

2022 धनु करियर राशिफल के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से औसत रहने की उम्मीद है। धनु राशि के वह जातक जो कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें अभी रुकने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको इस बात की भी सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष किसी बड़े व नए निवेश से बचें और साथ ही सट्टा बाजार से खुद को दूर रखें। इस वर्ष व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपको फायदा पहुंचा सकता है। 2022 धनु करियर भविष्यफल के अनुसार अप्रैल महीने के बाद स्थिति में सुधार आना शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं, खास करके यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

धनु शिक्षा राशिफल 2022

2022 धनु शिक्षा राशिफल के अनुसार यह वर्ष उन छात्रों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या इस साल में उसका हिस्सा बनने वाले हैं। 2022 धनु शिक्षा भविष्यफल के अनुसार यह वर्ष उन छात्रों के लिए भी भाग्यशाली साबित हो सकता है जो उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं। इसके अलावा इस वर्ष अप्रैल महीने तक राहु का आपके छठे भाव में स्थित होने की वजह से यदि आप इस अवधि में किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

धनु आर्थिक राशिफल 2022

2022 धनु आर्थिक राशिफल के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। शनि के आपके दूसरे भाव में स्थित रहने की वजह से आप इस वर्ष धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है क्योंकि आप धन संचय करने और आभूषण व रत्नों में पैसा निवेश करते नजर आ सकते हैं। 2022 धनु आर्थिक भविष्यफल के अनुसार इस बात के प्रबल योग हैं कि इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही किसी पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस नए साल में किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

2022 धनु पारिवारिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक इस वर्ष जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ते नजर आ सकते हैं और उनका विस्तार हो सकता है। इस वर्ष में आप नए और असामान्य अनुभव से बहुत सी चीजें सीखने में सफल रह सकते हैं जो आप पहले नहीं जानते थे। संतान या फिर रोमानी रिश्तों के जरिये कोई सुखद आश्चर्य प्राप्त हो सकता है जिससे आप अपने एक ढर्रे वाले जीवन से बाहर निकलने में सफल रह सकते हैं। इस वर्ष आपको हर समय किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। 2022 धनु पारिवारिक भविष्यफल के ज्योतिषीय अनुमान के मुताबिक यह साल धनु राशि के पारिवारिक जीवन के लिए एक अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है और आप इस वर्ष प्रेरक अनुभवों से गुजर सकते हैं जो आपको चीजों को एक बहुत ही नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकता है।

धनु संतान राशिफल 2022

2022 धनु संतान राशिफल के अनुसार इस वर्ष संतान के दृष्टिकोण से आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साल के शुरुआत में आप अपनी संतान के परिश्रम व उसकी तरक्की को देखकर प्रसन्न रह सकते हैं। यह वर्ष आपकी दूसरी संतान के लिए अनुकूल रह सकता है। संभावना है कि आपकी दूसरी संतान जिस भी कॉलेज या संस्थान में दाखिला लेने की कोशिश में थी, उसमें उसे इस वर्ष सफलतापूर्वक दाखिला मिल जाएगा। वहीं 2022 धनु संतान भविष्यफल के अनुसार अप्रैल महीने के बाद राहु का आपके पांचवें भाव में गोचर होगा जिसकी वजह से इस अवधि में आपको अपनी संतान के शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं को इस अवधि में खास तौर से सावधानी बरतने की जरूरत है। गणेश मंत्र का जाप आपको इस अवधि में लाभ दे सकता है।

धनु विवाह राशिफल 2022

2022 धनु विवाह राशिफल के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत विवाहित जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से सकारात्मक रहने की संभावना है। शनि के आपके दूसरे भाव में गोचर होने की वजह से इस अवधि में आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने के योग बन रहे हैं। यह नया सदस्य कोई नवजात शिशु हो सकता है या फिर कोई नवविवाहित जोड़ी भी हो सकती है। वहीं 2022 धनु विवाह भविष्यफल के अनुसार अप्रैल के बाद की अवधि आपके दूसरी संतान के लिए अनुकूल रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान वह अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रह सकती है। आपके विवाह में सहजता और शांति की भावना बनी रहने की संभावना है क्योंकि बृहस्पति आपके अंदर हौसला भर सकता है जिससे आप किसी भी परिस्थिति को अच्छी तरह संभालने में सक्षम रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवनसाथी के साथ इस वर्ष आने वाली अच्छी या बुरी परिस्थिति में हमेशा खड़े रहें।

सभी तरह के ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

धनु व्यवसाय राशिफल 2022

2022 धनु व्यवसाय राशिफल के अनुसार इस वर्ष नवंबर से लेकर मार्च 2023 तक की अवधि के दौरान आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आर्थिक लेन-देन से जुड़ा कोई भी कार्य करते वक़्त किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहने की संभावना है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले जातकों को इस अवधि में अपने साझेदार से पूरा सहयोग प्राप्त होने की उम्मीद है। साथ ही आपका साझेदार व्यवसाय के विस्तार में भी आपका मदद कर सकता है। 2022 धनु व्यवसाय भविष्यफल की भविष्यवाणियों के अनुसार साल का मध्य धनु राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपके व्यवसाय को गति मिलने की संभावना है। कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आप उसका समाधान करने में सफल रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप इसकी पूरी जांच करें अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। अप्रैल महीने के बाद मशीन, कर्मचारियों आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने की संभावना है और साथ ही आपके व्यावसायिक यात्राओं में वृद्धि भी हो सकती है।

धनु संपत्ति और वाहन राशिफल 2022

2022 धनु संपत्ति और वाहन राशिफल के अनुसार इस वर्ष धनु राशि के जातकों को गुरु के चौथे भाव में होने से संपत्ति अर्जित करने का बहुत अच्छा मौका मिलने की संभावना है और साथ ही इस वर्ष उन्हें अपने पिता के माध्यम से पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। धनु राशि के जातक संपत्ति खरीदने में भी सफल रह सकते हैं। आपका घर या वाहन खरीदने का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है। इस साल में किए गए निवेशों से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि आपको 2022 धनु संपत्ति और वाहन भविष्यफल के जरिये बिना सोचे-समझे व जोशीले फैसले लेने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। किसी भी सौदे से पहले समय लेकर उसकी पृष्ठभूमि जांच लेना ही आपके लिए उपयुक्त रहेगा। अप्रैल से लेकर सितंबर तक की अवधि धन संचय करने और संपत्ति में वृद्धि के लिए अनुकूल समय साबित हो सकती है।

धनु धन और लाभ राशिफल 2022

2022 धनु धन और लाभ राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत धनु राशि के जातकों के लिए वित्तीय दृष्टिकोण से औसत रूप से सकारात्मक रहने की संभावना है। धन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो बृहस्पति की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ने की वजह से आपकी आमदनी अच्छी रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने पुराने कर्ज, उधार या ऋण से मुक्ति पाने में सफल रह सकते हैं। 2022 धनु धन और लाभ भविष्यफल के अनुसार बृहस्पति और शनि की सकारात्मक स्थिति की वजह से धनु राशि के जातक इस वर्ष काफी धन अर्जित करने व इसका संचय करने में भी सफल रह सकते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इसके अलावा इस बात के भी प्रबल योग हैं कि आपको पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान आभूषण व रत्नों की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

2022 धनु स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिहाज से औसत रह सकता है। इस साल आशंका है कि आप अपनी व्यस्तताओं और सामाजिक क्रियाकलापों की वजह से ढंग से खानपान पर ध्यान नहीं देंगे जिसकी वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको 2022 धनु स्वास्थ्य भविष्यफल के जरिये यह सलाह दी जाती है कि अपने खानपान का इस वर्ष आप विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें क्योंकि राहु आपके पांचवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

अगर आप भी हैं स्वास्थ्य को लेकर परेशान तो तुरंत बात कीजिए हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्योतिषी से और पाएं सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय।

धनु राशिफल 2022 के अनुसार भाग्यशाली अंक

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली अंक तीन और नौ है और साल जिसका जोड़ 03, 12, 21 या 30 हो, वह धनु राशि के जातकों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और साल 2022 पर बुध ग्रह का आधिपत्य रहने वाला है। बृहस्पति और बुध के बीच एक तटस्थ संबंध है। ऐसे में धनु राशि के जातकों के जीवन में इस वर्ष 'संवाद' एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है जो उनके जीवन में प्रेरणा, सुखद आश्चर्य और अप्रत्याशित उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि ऊँचाई पर पहुँचने के बावजूद आप अपना स्वभाव विनम्र रखें।

धनु राशिफल 2022: ज्योतिषीय उपाय

इस वर्ष में धनु राशि के जातक निम्नलिखित ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और साथ ही अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं-

  • घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।
  • शनिवार को इन पांच चीजों का दान करें : काला तिल, काला कपड़ा, उड़द की दाल, सरसों या तिल का तेल और लोहा।
  • महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण का रोजाना पाठ करें।
  • चिड़ियों को दाना डालें और दान-पुण्य का सामाजिक कार्य करें।
  • दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में शुद्ध सोने की अंगूठी धारण करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. धनु राशि के लिए क्या भाग्यशाली है?

धनु राशि अपने स्वामी ग्रह बृहस्पति की कृपा की वजह से प्राकृतिक तौर पर एक भाग्यशाली राशि मानी जाती है। धनु राशि के जातकों का भाग्य जब कमजोर भी होता है, तब भी धनु राशि के जातक आशावाद, साहसिक भावना और आत्मविश्वास के संयोजन के माध्यम से अपनी किस्मत खुद बनाते हैं और यह उनके स्वभाव में निहित है।

2. धनु राशि के लोग कैसे होते हैं?

अगर आप धनु राशि के हैं तो स्वयं को दुनिया के भाग्यशाली इन्सानों में से एक मानें। धनु राशि के लोग बड़े उत्साही स्वभाव के, खुले दिल वाले और जन्मजात नेता होते हैं। जो इस बात की परवाह नहीं करते कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं और वे जो चाहते हैं उसके पीछे लग जाते हैं। धनु राशि के जातकों को एकल यात्रा और साहसिक गतिविधियां बहुत पसंद आती हैं।

3. क्या धनु राशि के छात्रों के लिए साल 2022 अच्छा है?

धनु राशि के जातक इस साल में वृद्धि और समृद्धि, दोनों की ही उम्मीद कर सकते हैं। करियर और प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष आपके लिए सबसे अच्छे समय में से एक साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह वर्ष कठिन साबित हो सकता है। धनु राशि के जातकों को इस वर्ष संतान के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चिंता करनी पड़ सकती है।

4. क्या साल 2022 में धनु राशि वालों की शादी होगी?

साल 2022 में धनु राशि वालों को विवाह करने का मौका प्राप्त हो सकता है और साथ ही धनु राशि के वे जातक जो प्रेम में हैं और एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें उपयुक्त प्रेम साथी मिल सकता है।

5. धनु राशि वालों को किस उम्र में प्यार मिलता है?

28 साल की उम्र में। धनु राशि के जातक आजाद घूमने और अपने पैरों पर खड़े होने की इच्छा रखते हैं इसलिए उन्हें 28 साल की उम्र तक जीवनसाथी या फिर कहें तो प्रेम साथी प्राप्त हो पाता है।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

धनु करियर राशिफल 2022

धनु करियर राशिफल 2022

धनु करियर राशिफल 2022 (Dhanu career rashifal 2022) के अनुसार साल की शुरुआत में मंगल आपकी राशि में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र...

धनु करियर राशिफल
धनु आर्थिक राशिफल 2022

धनु आर्थिक राशिफल 2022

धनु आर्थिक राशिफल 2022 (Dhanu finance horoscope 2022 in hindi) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए औसत रूप से सकारात्मक...

धनु आर्थिक राशिफल
धनु शिक्षा राशिफल 2022

धनु शिक्षा राशिफल 2022

धनु शिक्षा राशिफल 2022 (Dhanu Education Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत धनु राशि के उन जातकों के लिए अच्छी रह सकती है...

धनु शिक्षा राशिफल
धनु प्रेम राशिफल 2022

धनु प्रेम राशिफल 2022

धनु प्रेम राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal Love 2022 in Hindi) के अनुसार धनु राशि के जातकों को ऐसा महसूस हो सकता है कि वे अपने प्रेम जीवन में नियंत्रित किए जा रहे हैं...

धनु प्रेम राशिफल
धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Sagittarius Health horoscope 2022 in hindi) के अनुसार इस पूरे वर्ष बृहस्पति धनु राशि के जातकों को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद...

धनु स्वास्थ्य राशिफल
धनु वैवाहिक राशिफल 2022

धनु वैवाहिक राशिफल 2022

धनु विवाह राशिफल 2022 (Dhanu Marriage Rashifal 2022 in Hindi) के अनुसार धनु राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन के लिहाज से मिश्रित परिणाम प्राप्त होने...

धनु वैवाहिक राशिफल
धनु पारिवारिक राशिफल 2022

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

धनु पारिवारिक राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal Family 2022 in Hindi) के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल...

धनु पारिवारिक राशिफल
एस्ट्रोसेज वार्ता

एस्ट्रोसेज वार्ता: ज्योतिषी से अभी करें परामर्श

एस्ट्रोसेज वार्ता ज्योतिषियों से बात करें - यह एक ऐसी सेवा है जो हमारे उपयोगकर्ताओं के जीवन को आसान बनाती है...

एस्ट्रोसेज वार्ता

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer