W, X, Y, Z अक्षर वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन यह सवाल भी उठने लगता
है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच का फासला
बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी है कि
आने वाला आपके लिए कैसा रहेगा। हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके नाम का पहला
अक्षर अंग्रेज़ी के W,X,Y,Z अक्षर से शुरु होता है। आज हम आपको बताएंगे कि राशिफल 2020
के अनुसार WXYZ नाम वाले लोगों के लिए वर्ष 2020 कैसा रहने वाला है।
करियर और व्यवसाय
आपके लिए यह साल बहुत मनमोहक रहेगा यानी कि आपको आपके करियर में काफ़ी उछाल मिलेगा। आपके लिए विदेश से कोई जॉब की कॉल आ सकती है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। आपके लिए बिजनेस में भी अच्छे अवसर दिख रहे है इस साल आप विदेशों से अच्छे संपर्क बनाएंगे और इन संपर्कों से आपको फायदा भी मिलेगा। आपको इस वर्ष पार्टनरशिप के बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी। यदि इस साल आप पार्टनरशिप में बिजनेस शुरु करते हैं तो मुनाफा होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
वैवाहिक जीवन
आपके लिए शादीशुदा जीवन भी अच्छा रहेगा आपका जीवनसाथी इस दौरान आपका पूरा ख्याल रखेगा। अपने साथी का प्यार देखकर आपको भी बहुत संतुष्टि मिलेगी। उनका केयरिंग नेचर आपको उनके और करीब ले जाएगा। ससुराल पक्ष आपसे बहुत खुश रहेगा जिसकी वजह से आपका पार्टनर भी आपको दोगुना खुश रखेगा। साल के अंत में आपका किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपके जीवन में किसी मेहमान की दस्तक भी इस साल हो सकती है। इस साल आपको अपने संगी को दिल से इज्जत देनी चाहिए।
शिक्षा
शिक्षा आपके लिए काफ़ी फयदेमंद रहने वाली है। इस वर्ष आप अपना और अपने परिवार वालों का खूब नाम करेंगे। आपको इस वर्ष स्कॉलरशिप भी मिल सकती है। आप किसी ऐसी परीक्षा को पास कर लेंगे जो आप कई समय से नहीं कर पा रहे थे। सरकारी नौकरी के लिए की गयी तैयारी भी आपको खूब रास आने वाली है आप मन लगाकर पढ़ेंगे इसलिए आपको अच्छे परिणाम भी अवश्य मिलेंगे। एजुकेशन लोन भी आपका इस वर्ष अप्रूव हो जाएगा पर आपको यह सफलता अप्रैल के बाद ही मिलने वाली है इसलिए संयम बनाए रखें।
प्रेम जीवन
आपके लिए लव लाइफ काफ़ी अच्छी और सिंपल रहने वाली है। आपका साथी आप पर भरोसा और विश्वाश रखेगा जिसकी वजह से आपको अपने रिश्ते पर गर्व महसूस होगा। आपका साथी शायद कुछ समय के लिए आपसे दूर हो जाए पर याद रखें यह दूरी काम की वजह से होगी इसलिए आपको ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। इस साल आप अपने पार्टनर के नाम पर कुछ निवेश कर सकते हैं और इससे भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। इस साल आपका साथी आपको किसी परेशानी से उभार लाएगा जिसकी वजह से आप खुद को खुश किस्मत समझोगे और अपने साथी को और भी ज्यादा प्यार करने लग जाओगे। एक दूसरे से भावनाएं शेयर करना आप दोनों के लिए ही फायदेमंद रहेगा।
आर्थिक जीवन
आर्थिक जीवन में इस वर्ष आप खूब मुनाफ़ा कमाने वाले हैं। शेयर बज़ार या फिर लॉटरी से संबंधित कार्यो में भी आपका भाग्य चमकेगा जिसकी वजह से आपको खूब धन लाभ होगा। किसी विवादित संपत्ति के बिक जाने के कारण आपको धन लाभ होगा और यह लाभ आपके बैंक बैलेंस को और भी बढ़ा देगा। आपकी नौकरी में भी आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इस साल हर महीने आपको थोड़ा-थोड़ा धन लाभ होता रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलने की भारी संभावना है जिसकी वजह से भी आपकी स्थिति इस साल सुधेरेगी।
स्वास्थ
आपको लिए इस वर्ष शारीरिक पीड़ा कुछ ख़ास नहीं सताने वाली इसलिए आपको इस साल ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको गले, छाती और घुटनों के पास की जगहों पर इस साल विशेष ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि आपको इनकी वजह से परेशानी हो सकती है। आपको जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए इस साल संतुलित आहार लेने की जरुरत है।
उपाय: आपको व्यायाम और काली माता का पाठ प्रतिदिन करने से लाभ मिलेगा.
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Weekly Horoscope From 7 July To 13 July, 2025
- Devshayani Ekadashi 2025: Know About Fast, Puja And Rituals
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- Venus Transit 2025: Love, Success & Luxury For 3 Zodiac Signs!
- Sun Transit July 2025: Huge Profits & Career Success For 3 Zodiac Signs!
- जुलाई के इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां!
- क्यों है देवशयनी एकादशी 2025 का दिन विशेष? जानिए व्रत, पूजा और महत्व
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- शनि मीन राशि में वक्री: कौन-सी राशि होगी प्रभावित, क्या होगा विश्व पर असर?
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025